&format=webp&quality=medium)
BPCL Q3 Results.
BPCL Q3 Results: बाजार बंद होने के बाद ऑयल मार्केटिंग की दिग्गज कंपनी BPCL ने रिजल्ट जारी किया है. जी बिजनेस का अनुमान 5000 करोड़ के मुनाफे का था लेकिन यह 4649 करोड़ रुपए रहा. सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 2397 करोड़ रुपए और एक साल पहले समान तिमाही में यह 3397 करोड़ रुपए था. 100072 करोड़ के रेवेन्यू का अनुमान था जो 127520 करोड़ रुपए का रहा. 5 रुपए के अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया गया है. यह शेयर आज पौने एक फीसदी की गिरावट के साथ 277 रुपए पर बंद हुआ.
BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, स्टैंडअलोन आधार पर भारत पेट्रोलियम का YoY प्रॉफिट ग्रोथ 94% उछाल के साथ 4649 करोड़ रुपए रहा. रेवेन्यू 10.1% उछाल के साथ 1.13 लाख करोड़ रुपए रहा. EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 67% ग्रोथ के साथ 7581 करोड़ रुपए रहा. एबिटा मार्जिन 4.4% से बढ़कर 6.7% रहा. हर शेयर पर कमाई यानी EPS 10.88 रुपए रहा जो सितंबर तिमाही में 5.61 रुपए और एक साल पहले समान तिमाही में 7.98 रुपए था.
ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन तिमाही आधार पर 4.40 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 5.60 डॉलर प्रति बैरल रहा. FY25 के नौमहीनों में कंपनी का ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन 5.95 डॉलर प्रति बैरल रहा जो एक FY24 के नौ महीनों में 14.72 डॉलर प्रति बैरल था. स्टैंडअलोन आधार पर ऑपरेटिंग मार्जिन 4.19% रहा जो सितंबर तिमाही में 1.92% और एक साल पहले 2.98% था.
BPCL ने 10 रुपए की फेस वैल्यु पर 50% यानी हर शेयर पर 5 रुपए के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. 29 जनवरी को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है. 20 फरवरी से पहले डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा.