Bonus Share: डायमंड जूलरी की दिग्गज कंपनी ने किया बोनस का ऐलान, Q4 में 61% बढ़ा मुनाफा

Bonus Share: डायमंड जूलरी की दिग्गज कंपनी Goldiam International ने अपने शेयर होल्डर्स के लिए बोनस शेयर का ऐलान किया है. Q4 में कंपनी के मुनाफे में 61% का उछाल दर्ज किया गया है.
Bonus Share: डायमंड जूलरी की दिग्गज कंपनी ने किया बोनस का ऐलान, Q4 में 61% बढ़ा मुनाफा

कंपनी ने प्रति 3 शेयर के बदले 1 शेयर का बोनस जारी करने का ऐलान किया है. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)

Bonus Share: डायमंड जूलरी की दिग्गज कंपनी Goldiam International ने चौथी तिमाही का रिजल्ट (Q4 Results) जारी किया है और साथ में शेयर होल्डर्स के लिए बोनस शेयर का तोहफा लेकर आई है. रिजल्ट की बात करें तो कंपनी के मुनाफे में 61% का उछाल दर्ज किया गया. शुक्रवार को बाजार खुलने पर इस स्टॉक पर नजर रखें. आज यह शेयर मामूली तेजी के साथ 410 रुपए पर बंद हुआ.

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के मुताबिक, Goldiam International ने कहा कि शेयर होल्डर्स को प्रति 3 स्टॉक के बदले 1 शेयर का बोनस जारी किया जाएगा. फिलहाल बोनस शेयर को लेकर रिकॉर्ड डेट की जानकारी नहीं दी गई है.

Q4 में कैसा रहा प्रदर्शन?

रेवेन्यू 21% के सालाना ग्रोथ के साथ 243 करोड़ रुपए रहा. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 35.9% ग्रोथ के साथ 58.3 करोड़ रुपए रहा. EBITDA मार्जिन 21.2% से बढ़कर 23.9% रहा. नेट प्रॉफिट 61% उछाल के साथ 37 करोड़ रुपए रहा. प्रॉफिट मार्जिन 11.48% की जगह 15.30% रहा.

Goldiam International Q4 Resullts

ParticularsQ4FY26Q4FY25YoY Change
रेवेन्यू2433201921%
EBITDA58342935.90%
EBITDA मार्जिन23.90%21.20%271 bps
नेट प्रॉफिट37223261%
प्रॉफिट मार्जिन15.30%11.48%382 bps
EPS (diluted)3.32.1752.10%

FY26 में ओवरऑल कैसा रहा प्रदर्शन?

प्रेस नोट में कंपनी ने बताया कि FY26 में कंपनी ने ऑल टाइम हाई रेवेन्यू, EBITDA और नेट प्रॉफिट रिपोर्ट की है. अमेरिकी टैरिफ और गोल्ड प्राइस में उतार-चढ़ाव के बावजूद कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन दिखाया है. कंसोलिडेटेडे रेवेन्यू 27.5% ग्रोथ के साथ 1021 करोड़ रुपए, EBITDA 36.2% ग्रोथ के साथ 248 करोड़ रुपए और नेट प्रॉफिट 45.7% ग्रोथ के साथ 117 करोड़ रुपए रहा.

Goldiam International FY26 Resullts

ParticularsFY26FY25YoY Change
रेवेन्यू10,212.308,006.9027.50%
EBITDA2486.71825.536.20%
EBITDA मार्जिन24.30%22.80%155 bps
नेट प्रॉफिट1705.9117145.70%
प्रॉफिट मार्जिन16.70%14.60%208 bps
EPS (diluted)15.410.9740.65%

अमेरिकी टैरिफ का कैसा असर?

प्रेस नोट में कंपनी ने कहा कि सितंबर 2025 में अमेरिका ने टैरिफ का ऐलान किया था. कंपनी का अमेरिका एक सब्सिडियरी है जिसकी मदद से वहां के बिजनेस पर कोई खास असर नहीं हुआ. कंपनी न इसके लिए एक स्मार्ट तरीका अपनाया. अमेरिका में ही कंपनी ने कच्चा सोना के जरिए अनफिनिश्ड जूलरी बनाना शुरू किया. फिर इस अनफिनिश्ड जूलरी को भारत लाया जाता है और यहां पर पॉलिशिंग और सेटिंग का काम किया जाता है. अमेरिकी कस्टम ने इसे अमेरिका में तैयार जूलरी माना और यह टैरिफ की मार से बच गया. ऐसे में कंपनी के कस्टमर्स को किसी तरह की टैरिफ की परेशानी नहीं हुई.

गोल्ड इंपोर्ट ड्यूटी का कितना असर?

हाल ही में सरकार ने गोल्ड पर इंपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 15% कर दिया है. इसका कंपनी के कामकाज, प्रॉफिटैबिलिटी और फाइनेंस पर कोई खास असर नहीं देखने को मिला है. कंपनी भारत में स्पेशल इकोनॉमिक जोन यानी SEZ के जरिए अपना ऑपरेशन करती है जिसके कारण कस्टम ड्यूटी में छूट का इसे फायदा मिलता है.

क्या काम करती है Goldiam International?

Goldiam International एक जूलरी कंपनी है जो दुनियाभर के रीटेलर्स के लिए डायमंड जूलरी मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है. पहले कंपनी प्योर नैचुरल डायमंड सेगमेंट में काम करती थ और अब यह लैब ग्रोन डायमंड सेगमेंट में भी काम करती है. Q4 में ओवरऑल एक्सपोर्ट सेल्स में लैब ग्रोन डायमंड का शेयर 88% रहा.

ORIGEM की मदद से लैब ग्रोन डायमंड भी बेचती है

मुख्य रूप से यह कंपनी B2B सेगमेंट में काम करती है. हालांकि, ORIGEM की मदद से इसने B2C बिजनेस में भी एंट्री ली है. वर्तमान में देश के 12 शहरों में ORIGEM के कुल 24 स्टोर्स हैं. यह देश का सबसे बड़ा लैब ग्रोन डायमंड का ब्रांड है.

Goldiam International Share Price

Goldiam International का शेयर BSE पर 27 मई को 412 रुपए पर बंद हुआ. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 448 रुपए और लो 265 रुपए है. कंपनी का मार्केट कैप 4650 करोड़ रुपए है. कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 58.51% और पब्लिक ओनरशिप 41.49% है. पब्लिक ओनरशिप में DII/FII की हिस्सेदारी 0.95%/0.63% है. 80545 रीटेल निवेशक कंपनी में 24.25% ओनरशिप रखते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6