&format=webp&quality=medium)
Bonus Share, Dividend: डायग्नोस्टिक सर्विस सेक्टर की दिग्गज कंपनी Dr Lal PathLabs ने अपने निवेशकों के लिए दो बड़े ऐलान किए हैं. कंपनी ने 1:1 बोनस शेयर जारी करने और ₹7 प्रति शेयर के दूसरे अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है.
कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 31 अक्टूबर 2025 को हुई बैठक में ₹7.00 प्रति इक्विटी शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड मंजूर किया. यह ₹10 के फेस वैल्यू पर 70% डिविडेंड के बराबर है. रिकॉर्ड डेट 7 नवंबर 2025 है. पेआउट घोषणा के 30 दिनों के भीतर किया जाएगा. इससे पहले कंपनी ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 में ₹6 प्रति शेयर का पहला अंतरिम डिविडेंड अगस्त में दिया था.
डिविडेंड के साथ ही कंपनी ने 1:1 बोनस शेयर इश्यू की भी घोषणा की है. इसका मतलब है कि निवेशकों को हर एक शेयर पर एक नया बोनस शेयर मिलेगा. बोनस रेशियो 1:1 है. फेस वैल्यू ₹10 प्रति शेयर है. रिकॉर्ड डेट कंपनी बाद में घोषित करेगी.
तिमाही नतीजों में भी कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा. रेवेन्यू ₹731 करोड़ (पिछले साल ₹660 करोड़ से 11% की बढ़ोतरी) पर रहा. नेट प्रॉफिट ₹151 करोड़ (17% की सालाना बढ़ोतरी) रहा है. EBITDA ₹224.3 करोड़ (11% YoY ग्रोथ) पर रहा. कंपनी की ओर से बोनस और डिविडेंड दोनों की घोषणा ऐसे समय में आई है जब उसका वित्तीय प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है, जिससे शेयरधारकों को दोहरा फायदा मिलने की संभावना बनती है.