&format=webp&quality=medium)
Bonus Alert: सिगरेट और तम्बाकू प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी वीएसटी इंडस्ट्रीज लिमिटेड (VST Industries) के शेयरों में शुक्रवार (19 जुलाई) को 17.5% की तेजी दर्ज की गई. शेयर में तेजी बोनस शेयर जारी करने की खबर से आई है. एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, वीएसटी इंडस्ट्रीज का बोर्ड 25 जुलाई को अपनी बोर्ड बैठक में बोनस शेयर (Bonus Share) जारी करने पर विचार करेगा. वहीं बोर्ड जून तिमाही के नतीजे भी जारी करने पर विचार करेगा. यह पहला मामला है जब कंपनी बोनस शेयर जारी करने पर विचार कर रही है. कंपनी ने कभी भी स्टॉक स्प्लिट भी नहीं किया है.
बता दें कि VST Industries दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani) की पोर्टफोलियो होल्डिंग्स में से एक है. BSE शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, वीएसटी इंडस्ट्रीज में दमानी की हिस्सेदारी 34.66 फीसदी है. मौजूदा शेयर प्राइस के अनुसार, दमानी और उनकी संस्थाओं के पास वीएसटी इंडस्ट्रीज में लगभग 25,95 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी है. घरेलू म्यूचुअल फंड्स, बैंक और इंश्योरंस कंपनियों की भी वीएसटी इंडस्ट्रीज में 12.64 हिस्सेदारी है.
सिगरेट और तम्बाकू प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी साल 2020 से अपने शेयरधारकों को डिविडेंड दे रही है. 20 जुलाई 2020 को कंपनी ने ₹103, 16 जुलाई 2021 को ₹114, 13 जुलाई 2022 को ₹140, 4 अगस्त 2023 को ₹150 और 14 जून 2024 को ₹150 रुपये का फाइलन डिविडेंड का भुगतान की है. यह पहला मामला है जब कंपनी बोनस शेयर जारी करने पर विचार कर रही है
वीएसटी इंडस्ट्रीज के स्टॉक की परफॉर्मेंस देखें तो एक हफ्ते में शेयर 15 फीसदी, 3 महीने में 20 फीसदी, 6 महीने में 30 फीसदी और साल 2024 में अब तक 40 फीसदी से ज्यादा उछला है. बीते एक साल में शेयर में 31 फीसदी और 2 साल में 50 फीसदी की तेजी आई है.