1050 करोड़ रुपए का मिला बड़ा ऑर्डर, कल इस एनर्जी इन्फ्रा स्टॉक पर रखें नजर

रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स को लेकर इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स करने वाली कंपनी Bondada Engineering को अडानी ग्रुप से 650 मेगावाट का सोलर पावर प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा ऑर्डर मिला है. शेयर में गुरुवार को 10% का अपर सर्किट लग गया. शुक्रवार को शेयर पर फोकस करें.
1050 करोड़ रुपए का मिला बड़ा ऑर्डर, कल इस एनर्जी इन्फ्रा स्टॉक पर रखें नजर

Bondada Engineering Order Details.

टेलिकॉम, रिन्यूएबल्स और रेलवे सेगमेंट में इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स करने वाली कंपनी Bondada Engineering के शेयर में गुरुवार को 10% का अपर सर्किट लग गया और यह शेयर 463 रुपए पर बंद हुआ. दरअसल कंपनी को अडानी ग्रीन एनर्जी से 1050 करोड़ रुपए का बड़ा ऑर्डर मिला है. ऐसे में शुक्रवार को स्टॉक पर फोकस कर सकते हैं. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 11% और दो हफ्ते में 17% का उछाल आया है.

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, Bondada Engineering को अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड से 650 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट्स को लेकर LOI यानी लेटर ऑफ इंटेंट है. यह ऑर्डर करीब 1050 करोड़ रुपए का है. यह एक EPC यानी इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी है जो खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क से संबंधित है. बता दें कि गुजरात के कच्छ जिले में स्थित यह दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी पार्क बनने जा रहा है.

अडानी ग्रुप का बड़ा प्लान

Add Zee Business as a Preferred Source

अडानी ग्रुप का खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को लेकर बड़ा प्लान है. कंपनी का लक्ष्य यहां से 2030 तक 50 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी उत्पादन का है और कंपनी का ओवरऑल पावर जेनरेशन कैपेसिटी 100 गीगावाट पर पहुंचाने की योजना है.

क्या करती है कंपनी?

बता दें कि Bondada Engineering देश की लीडिंग इन्फ्रा कंपनी है जो मुख्य रूप से एनर्जी, रेलवे और टेलिकॉम सेक्टर में काम करती है. कंपनी ने हाल ही में डेटा सेंटर बिजनेस में भी एंट्री ली है. बता दें कि FY25 क्लोजिंग आधार पर कंपनी का ऑर्डर बुक 5044 करोड़ रुपए था.FY26 में कंपनी को 6250-7000 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिलने की उम्मीद है और मार्च 2026 के आधार पर क्लोजिंग ऑर्डर बुक 8000 करोड़ रुपए की उम्मीद है. ऐसे में अडानी ग्रुप का यह ऑर्डर काफी बड़ा है.

रिन्यूएबल एनर्जी को लेकर बड़ा प्लान

रिन्यूएबल एनर्जी को लेकर कंपनी का बड़ा प्लान है. Bondada Engineering का विजन 2030 तक 25 GW के रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स को अचीव करना है. इसमें सोलर EPC प्रोजेक्ट्स 7 GW होगा. 16 GWh का बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम और 2 GW का सोलर IPP प्रोजेक्ट्स का लक्ष्य है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6