अगले साल Blue Dart से कूरियर भेजना होगा महंगा, जानिए कंपनी ने रेट में कितना किया इजाफा

Blue Dart: शिपमेंट प्राइस में 2021 की तुलना में औसतन 9.6 प्रतिशत की वृद्धि की गई है.
अगले साल Blue Dart से कूरियर भेजना होगा महंगा, जानिए कंपनी ने रेट में कितना किया इजाफा

नई दरें 1 जनवरी, 2022 से लागू हो जाएंगी. (फोटो: bluedart.com)

Blue Dart: अगले साल से देश की टॉप कूरियर कंपनी ब्लू डार्ट से चिट्ठी या सामान भेजने पर आपकी जेब पर ज्यादा बोझ पड़ेगा. कंपनी ने बुधवार (29 सितंबर, 2021) को इस बात की घोषणा की. ब्लू डार्ट ने कहा है कि ये नई दरें (General price increase) 1 जनवरी, 2022 से लागू हो जाएंगी. वहीं जो ग्राहक 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर के दौरान कोरियर भेजेंगे उनपर कीमतों में वृद्धि का कोई असर नहीं पड़ेगा.

भारत के साथ दक्षिण एशिया की प्रमुख कूरियर, इंटिग्रेटेड ट्रांसपोर्टेशन और लॉजिस्टिक कंपनी ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड ने अपनी दरों में सामान्य बढ़ोतरी (GPI) की घोषणा की है. शिपमेंट प्राइस में 2021 की तुलना में औसतन 9.6 प्रतिशत की वृद्धि की गई है जो कि उसके प्रोफाइल पर निर्भर करेगा.

कंपनी ने बयान जारी कर कहा है कि वह फ्यूचर रेडी सोल्यूशंस के साथ ही बेहतरीन सर्विस देने में यकीन रखती है. वहीं कोरोना महामारी के दौरान भी उसने अपने ग्राहकों को सबसे अच्छी सर्विस दी, जो कि एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स इंडस्ट्री के लिए एक बेंचमार्क है. ग्राहकों को लचीला, विश्वसनीय और कुशल सोल्यूशन देने के लिए ब्लू डार्ट हर साल कीमतों को तय करती है. इंफ्लेशन, currency dynamics, तेल की कीमतों में बदलाव को देखते हुए रेट निर्धारित किए जाते हैं. वहीं इसमें 35 हजार से ज्यादा जगहों और जहां वो सेवाएं देती वहां के दूसरी जरूरी खर्च जैसे कर्मचारियों की संख्या, बढ़ी हुए सुरक्षा नियमों आदि को भी ध्यान में रखा जाता है.

Zee Business Hindi Live यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source