4 कंपनियों में हुई बड़ी ब्लॉक डील, अमीर चंद में ईशान ट्रेडफिन की एंट्री, Onix सोलर पर 31 करोड़ की भारी बिकवाली

शेयर बाजार में सोमवार को कई बड़ी ब्लॉक डील हुई हैं, जिनमें लाखों शेयर के सौदे हुए हैं. जानिए किसने खरीदा और किन कंपनियों में किसने बेची हिस्सेदारी.
4 कंपनियों में हुई बड़ी ब्लॉक डील, अमीर चंद में ईशान ट्रेडफिन की एंट्री, Onix सोलर पर 31 करोड़ की भारी बिकवाली

Block Deals

शेयर बाजार में हफ्ते का पहला कारोबारी सत्र बढ़त के साथ बंद हुआ है. इस दौरान ट्रेडिंग सेशन में कई ब्लॉक डील्स हुई है. इन ब्लॉक डील्स की अब डीटेल सामने आई है, जिससे इन कंपनियों के शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है. 6 अप्रैल को खास तौर से चार कंपनियों- ओनेक्स सोलर एनर्जी, अमीर चंद जगदीश कुमार, एजीआई इंफ्रा और सैनस्टार लिमिटेड में बड़े सौदे दर्ज किए गए हैं. गौरतलब है कि अमीर चंद जगदीश कुमार का हाल ही में आईपीओ आया था.

Onix सोलर एनर्जी के 4 लाख शेयरों की बिकवाली

Onix सोलर एनर्जी के शेयरों में बड़ी बिकवाली दर्ज की गई है. कंपनी के पब्लिक शेयरहोल्डर सतानी छगनभाई रतिलालभाई ने 790 रुपए प्रति शेयर के भाव पर 4 लाख शेयर बेचे हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

अमीर चंद जगदीश कुमार में मानसी शेयर स्टॉक ब्रोकिंग ने बेची हिस्सेदारी

  • सतानी छगनभाई रतिलालभाई द्वारा बेचे गए इन शेयरों की मात्रा कुल शेयर होल्डिंग का 1.9 फीसदी है.
  • Onix सोलर एनर्जी की ब्लॉक डील का कुल बिक्री साइज 31 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है.
  • अमीर चंद जगदीश कुमार के पब्लिक शेयरहोल्डर मानसी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकिंग ने 162 रुपए प्रति शेयर के भाव पर 5.4 लाख शेयरों की बिकवाली की है.
  • अमीर चंद जगदीश कुमार की ब्लॉक डील का कुल सेलिंग साइज लगभग 30 करोड़ रुपए रहा है.
  • पब्लिक शेयरहोल्डर ईशान ट्रेडफिन ने 162 रुपए प्रति शेयर के भाव पर 18.5 लाख शेयर खरीदे हैं, जिसका कुल सेलिंग साइज 8.8 करोड़ रुपए दर्ज हुआ है.

ब्लॉक डील - सेलर्स की डीटेल्स

कंपनी का नामविक्रेताशेयरों की संख्या (हिस्सेदारी %)भाव प्रति शेयर (₹)कुल बिक्री आकार
Onix Solar EnergySATANI CHHAGANBHAI RATILALBHAI4 लाख (1.9%)79031 करोड़
Amir Chand Jagdish KumarMANSI SHARE AND STOCK BROKING5.4 लाख16230 करोड़
Agi InfraBEACON STONE CAPITAL8 लाख (0.64%)31024.7 करोड़
Sanstar LimitedATMAN INVESTMENTS10 लाख (0.5%)77-

AGI इंफ्रा की ब्लॉक डील में हुआ बड़ा लेन-देन

AGI इंफ्रा में ब्लॉक डील के जरिए शेयरों का बड़ा लेन-देन हुआ है. इस कंपनी ने बीकन स्टोन कैपिटल ने 310 रुपए प्रति शेयर की दर से 8 लाख शेयर बेचे हैं.

अर्थकुंभ वेंचर्स ने खरीदे 7.7 लाख शेयर

  • बीकन स्टोन कैपिटल द्वारा बेचे गए कुल शेयर कंपनी की 0.64 फीसदी हिस्सेदारी के बराबरी है.
  • सौदे का कुल सेलिंग साइज 24.7 करोड़ रुपए रहा है.
  • AGI इंफ्रा में अर्थकुंभ वेंचर्स ने 311 रुपए प्रति शेयर के भाव पर 7.7 लाख शेयर खरीदे हैं. यह 0.6 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है.
  • अर्थकुंभ वेंचर्स द्वारा खरीदे गए शेयर की कुल वैल्यू 24 करोड़ रुपए रही है.

ब्लॉक डील - खरीदारों की डीटेल्स

कंपनी का नामखरीदार (Buyer)शेयरों की संख्या (हिस्सेदारी %)भाव प्रति शेयर (₹)कुल खरीद आकार
Amir Chand Jagdish KumarISHAAN TRADEFIN18.5 लाख1628.8 करोड़
Agi InfraARTHKUMBH VENTURES7.7 लाख (0.6%)31124 करोड़
Sanstar LimitedSAHAJ SECURITIES10 लाख (0.5%)777.7 करोड़ (कुल वैल्यू)

Zee Business Live TV यहां पर देखें

आत्मन कैपिटल ने बेचा, सहज सिक्युरटीज ने खरीदा

स्मॉल कैप कंपनी सैनस्टार लिमिटेड में शेयर की खरीद-बिक्री एक जैसी वॉल्यूम और प्राइस पर हुई है. पब्लिक शेयरहोल्डर आत्मन इन्वेस्टमेंट्स ने 77 रुपए प्रति शेयर के भाव पर 10 लाख शेयर की बिक्री की है, जो 0.5 फीसदी की हिस्सेदारी के बराबर है. 77 रुपए प्रति शेयर के भाव पर ही 10 लाख शेयर सहज सिक्युरिटीज ने खरीदे है. इस पूरे सौदे की कुल वैल्यू का साइज 7.7 करोड़ रुपए है. सैनस्टार का शेयर शुरुआती कारोबारी सत्र में तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6