&format=webp&quality=medium)
CK Birla Group: सीके बिड़ला समूह की इकाई बिड़ला एचआईएल पाइप्स (Birla HIL Pipes) ने पाइप और फिटिंग्स सेगमेंट में एक नया ली-प्रूफ उत्पाद पेश किया है. बिड़ला एचआईएल पाइप्स ने यह मूल्य अस्थिरता से निपटने और पोर्टफोलियो को प्रीमियम बनाने के लिए अधिक वैल्यू एडेड उत्पाद लाने की अपनी रणनीति के तहत किया है.
घरेलू और निर्माण सामग्री समाधान उपलब्ध कराने वाली कंपनी बिड़ला एचआईएल पाइप्स (Birla HIL Pipes) ने एक बयान में कहा कि कंपनी अधिक वैल्यू एडेड उत्पाद पेश कर रही है, जिससे उसे अप्रैल-जून तिमाही में देखी गई मूल्य अस्थिरता से निपटने में मदद मिलेगी.
कंपनी ने कहा कि उसने ट्रूफिट रिसाव-रोधी (लीक-प्रूफ) तकनीक पेश की है, जो बार-बार मरम्मत और रखरखाव की जरूरत को काफी कम कर देगी.
एचआईएल लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिस (CEO) अक्षत सेठ ने कहा, एचआईएल में हमारा नवाचार एजेंडा रोजमर्रा की उपभोक्ता जरूरतों के लिए समाधान बनाने पर केंद्रित है. उन्होंने कहा कि नए उत्पादों और वैल्यू एडेड उत्पाद लाने से पोर्टफोलियो को प्रीमियम बनाने और मूल्य अस्थिरता से लड़ने में मदद मिलेगी.