&format=webp&quality=medium)
बिड़ला ग्रुप की कंपनी ने दिखाए शानदार Q4 नतीजे. (प्रतीकात्मक तस्वीर: AI)
Century Enka Q4 Results: आदित्य बिड़ला ग्रुप की टेक्सटाइल प्रॉडक्ट बनाने वाली कंपनी Century Enka Limited ने मार्च तिमाही (Q4FY26) के नतीजों में मजबूत मुनाफा दर्ज किया है. कंपनी का प्रॉफिट पिछले साल के मुकाबले कई गुना बढ़ा है, जबकि ऑपरेशनल प्रदर्शन में भी सुधार देखने को मिला. हालांकि पूरे साल के आधार पर कंपनी की आय में दबाव बना रहा.
नतीजे आने के बाद शेयर में 20% की तेजी आई और इसमें अपर सर्किट हिट हो गया. शेयर 540 रुपये के भाव पर बंद हुआ, जोकि इसका नया 52-वीक हाई पर बंद हुआ.
कंपनी की ऑपरेशनल आय मार्च तिमाही में बढ़कर ₹48,353 लाख रही, जो दिसंबर तिमाही के ₹41,165 लाख और पिछले साल की समान तिमाही के ₹44,400 लाख से बेहतर है. कुल आय (Total Income) ₹49,458 लाख रही, जो सालाना आधार पर ग्रोथ दिखाती है.
सबसे बड़ा सुधार कंपनी के मुनाफे में देखने को मिला. Q4FY26 में Profit After Tax (PAT) बढ़कर ₹3,991 लाख पहुंच गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह सिर्फ ₹691 लाख था. यानी कंपनी का मुनाफा करीब 5 गुना से ज्यादा बढ़ा.
LIVE TV:
कंपनी ने लागत पर बेहतर कंट्रोल दिखाया. Cost of Materials Consumed घटकर ₹27,536 लाख रहा, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹29,105 लाख था.
दूसरे खर्चे भी घटकर ₹6,108 लाख रहे, जो पिछले साल ₹6,522 लाख थे. हालांकि Power and Fuel खर्च थोड़ा बढ़कर ₹5,130 लाख रहा, लेकिन कुल मिलाकर खर्चों में संतुलन की वजह से ऑपरेटिंग प्रॉफिट मजबूत हुआ.
कंपनी का Profit Before Tax (PBT) मार्च तिमाही में बढ़कर ₹5,307 लाख पहुंच गया, जबकि पिछले साल यह ₹944 लाख था. यह दिखाता है कि कंपनी का ऑपरेशनल प्रदर्शन काफी मजबूत हुआ है और बेहतर मार्जिन का फायदा सीधे मुनाफे में दिखाई दिया.
ये भी पढ़ें: ₹13,256 करोड़ MCap वाली कंपनी को मिले ₹322 करोड़ के नए ऑर्डर्स, स्पेस सेक्टर से है मेगा ऑर्डर; 75% प्रमोटर होल्डिंग
पूरे वित्त वर्ष FY26 में कंपनी का Revenue From Operations ₹1,70,541 लाख रहा, जबकि FY25 में यह ₹2,00,169 लाख था. यानी सालाना आधार पर आय में गिरावट देखने को मिली.
इसके बावजूद कंपनी का PAT बढ़कर ₹10,169 लाख पहुंच गया, जो FY25 के ₹6,710 लाख से काफी ज्यादा है. इसका मतलब है कि कंपनी ने कमजोर मांग और रेवेन्यू दबाव के बावजूद प्रॉफिटेबिलिटी बेहतर की है.
बोर्ड ने FY26 के लिए ₹10 के फेस वैल्यू पर ₹11 (110%) प्रति शेयर का डिविडेंड भी दिया है.
Century Enka के मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न में बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला, लेकिन कुछ संकेत ऐसे जरूर हैं जिनपर निवेशकों की नजर रहनी चाहिए. कंपनी में प्रमोटर्स ने अपनी हिस्सेदारी जस की तस रखी है, जबकि विदेशी निवेशकों (FII/FPI) ने हल्की कटौती की है. वहीं घरेलू म्यूचुअल फंड्स ने अपना भरोसा कायम रखा है.
मार्च 2026 तिमाही में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 24.86% पर स्थिर रही. कंपनी के सबसे बड़े प्रमोटर शेयरधारक Birla Group Holdings Private Limited हैं, जिनके पास 36.33 लाख शेयर यानी करीब 16.6% हिस्सेदारी है.
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII/FPI) की हिस्सेदारी दिसंबर 2025 तिमाही के 2.12% से घटकर मार्च 2026 में 2.07% पर आ गई. घरेलू म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी 9.98% पर स्थिर रही. Quant Mutual Fund - Quant Multi Cap Fund कंपनी के बड़े DII निवेशकों में शामिल है. इस फंड के पास 17.20 लाख शेयर यानी करीब 7.9% हिस्सेदारी है.
पब्लिक कैटेगरी में Hitesh Ramji Javeri का नाम प्रमुख निवेशकों में शामिल है. उनके पास कंपनी के 7.35 लाख शेयर यानी करीब 3.4% हिस्सेदारी है.
ये भी पढ़ें: ₹180 का लेवल छुएगा ये स्मॉलकैप स्टॉक! गुरुवार को लगा 20% का अपर सर्किट, शुक्रवार को रखें नजर
Century Enka Limited के नतीजों से साफ है कि कंपनी अब लागत नियंत्रण और बेहतर ऑपरेशनल एफिशिएंसी पर फोकस कर रही है. भले ही पूरे साल की आय में कमी आई हो, लेकिन मुनाफे में मजबूत उछाल निवेशकों के लिए पॉजिटिव संकेत माना जा सकता है. अगर आने वाली तिमाहियों में कंपनी रेवेन्यू ग्रोथ वापस हासिल कर लेती है, तो मार्जिन सुधार के साथ इसका फायदा शेयर प्रदर्शन में भी दिख सकता है.