Navratna PSU पर बड़ी खबर! टल सकता है सरकारी कंपनी का विनिवेश, स्टॉक में जबरदस्त रैली

Navratna PSU Stock: सूत्रों के मुताबिक, शिपिंग मंत्रालय और वित्त मंत्रालय, दोनों के बीच बातचीत चल रही है और शिपिंग मंत्रालय, वित्त मंत्रालय को यह कह सकता है कि इस विनिवेश को टाल सकता है.
Navratna PSU पर बड़ी खबर! टल सकता है सरकारी कंपनी का विनिवेश, स्टॉक में जबरदस्त रैली

नॉन-कोर एसेट अलग करने से लोन में आ रही दिक्कतों पर चर्चा.

SCI Share Price Today: स्मॉलकैप शिपिंग कंपनी शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SCI) के विनिवेश से जुड़ी बड़ी खबर है. नवरत्न पीएसयू (Navratna PSU) SCI का विनिवेश (Disinvestment) टल सकता है. सूत्रों के मुताबिक, शिपिंग मंत्रालय और वित्त मंत्रालय, दोनों के बीच बातचीत चल रही है और शिपिंग मंत्रालय, वित्त मंत्रालय को यह कह सकता है कि इस विनिवेश को टाल सकता है. इस खबर से स्टॉक में तेजी आई और यह बीएसई पर 4.10%चढ़ गया.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिपिंग सेक्टर में 1 लाख करोड़ रुपए के निवेश का ऐलान किया है. शिपिंग सेक्टर को बढ़ावा मिलने की वजह से SCI के विनिवेश नहीं किया जा सकता है.

शिपिंग सेक्टर में अभी शुरू हुई ग्रोथ

SCI का मानना है कि शिपिंग में ग्रोथ अभी शुरू हुई है. इस समय देश को सरकारी शिपिंग कंपनियों की जरूरत है.ग्लोबल चुनौतियों में भी SCI के कंटेनर पहुंचे हैं. SCI लोन में आ रही दिक्कतों पर शिपिंग मंत्रालय से चर्चा कर रही. नॉन-कोर एसेट अलग करने से लोन में आ रही दिक्कतों पर चर्चा हुई. वित्त मंत्रालय और SCI ने ज़ी बिज़नेस के सवाल का जवाब नहीं दिया.

sci

Shipping Corporation Q2 रिजल्ट

  • सरकारी शिपिंग कंपनी SCI का दूसरी तिमाही का नतीजा कमजोर रहा. चालू वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही (Q2FY26) में मुनाफा 35% गिरकर ₹189 करोड़ पर आ गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में ₹291 करोड़ था.
  • इस दौरान कंपनी की आय में भी गिरावट देखी गई. आय 7.7% घटकर ₹1,338.8 करोड़ रही, जो पिछले साल इस तिमाही में ₹1,450.7 करोड़ थी. वहीं, EBITDA यानी कामकाजी मुनाफा 23.7% गिरकर ₹406 करोड़ रहा, जो पिछले साल इस तिमाही में ₹532.3 करोड़ था, जबकि मार्जिन सालाना आधार पर 36.7% से घटकर 30.3% रहा.
  • कमजोर नतीजे के बावजूद नवरत्न पीएसयू ने निवेशकों को 3 रुपए प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की.
DurationAbsolute ChgChange %
1 Week-3.00-1.29
2 Weeks-26.00-10.18
1 Month-30.15-11.61
3 Months9.554.34
6 Months26.8013.22
YTD17.958.49
1 Year-4.90-2.09
2 Years82.7556.41
3 Years95.5571.36
5 Years170.50289.23
10 Years144.05168.68

कैसा रहा शेयर का प्रदर्शन?

मंगलवार को नवरत्न पीएसयू स्टॉक में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई. शेयर 4.10 फीसदी चढ़कर 238.30 रुपए पर पहुंचा, जो स्टॉक का इंट्रा-डे हाई है. स्टॉक का 52 वीक हाई 280 रुपए और लो 138.25 रुपए है. स्टॉक का प्रदर्शन देखें 2 हफ्ते में यह 10 फीसदी से ज्यादा करेक्ट हो चुका है. जबकि बीते 6 महीने में शेयर में 13 फीसदी से ज्यादा उछला आया है. पिछले एक साल में शेयर 2 फीसदी तक गिरा है. हालांकि, बीते 2 साल में शेयर ने 56 फीसदी और 3 साल में 71 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है. वहीं, बीते 5 शेयर में 289 फीसदी और 10 साल में 168 फीसदी से ज्यादा बढ़ा.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6