माइक्रोसॉफ्ट की 2 अरब डॉलर के निवेश से डेटा सेंटर लगाने की तैयारी, तेलंगाना सरकार से प्रपोजल पर चर्चा 

माइक्रोसॉफ्ट इस साल कम से कम 10 देशों में अपना डेटा सेंटर लगा सकती है. आने वाले समय में माइक्रोसॉफ्ट हर साल 50 से 100 नए डेटा सेंटर लगाने की योजना पर काम कर रही है.
माइक्रोसॉफ्ट की 2 अरब डॉलर के निवेश से डेटा सेंटर लगाने की तैयारी, तेलंगाना सरकार से प्रपोजल पर चर्चा 

(Image: Reuters) 

ग्‍लोबल टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) तेलंगाना में अपना एक सबसे बड़ा डेटा सेंटर (Data Center) लगाने की तैयारी में है. कंपनी तेलंगाना सरकार (Telangana government) के साथ इस प्रपोजल पर चर्चा कर रही है. इस डेटा सेंटर पर माइक्रोसॉफ्ट की ओर से 2-2.25 अरब डॉलर का निवेश किया जाएगा. इस मामले से जुड़े सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. अगर माइक्रोसॉफ्ट और तेलंगाना सरकार के बीच बातचीत सफल होती है, तो अमेरिका से बाहर कंपनी का यह एक बड़ा इन्‍वेस्‍टमेंट होगा.

तेलंगाना के आईटी और उद्योग मंत्री के टी रामाराव ने कुछ महीने पहले माइक्रोसॉफ्ट के सीनियर मैनेजमेंट के साथ के साथ बातचीत की थी. सूत्रों ने पीटीआई को बताया, ‘‘चर्चा आखिरी दौर में है. कुछ मसलों को अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है, जिनमें जगह और इन्‍वेस्‍टमेंट साइज शामिल है. ऐसा लगता है कि माइक्रोसॉफ्ट यहां डेटा सेंटर लगाने के लिए तैयार है, हालांकि ऑफिशियली इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.''

इस बारे में संपर्क करने पर राज्य के आईटी डिपार्टमेंट के एक आला अधिकारी ने कहा कि रेडमंड, वाशिंगटन की आईटी कंपनी ने राज्य सरकार के साथ जारी चर्चा के बारे में खुलासा नहीं करने का अनुरोध किया है. माइक्रोसॉफ्ट की पीआर एजेंसी को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं आया है.

10 देशों में डेटा सेंटर लगाने की तैयारी

माइक्रोसॉफ्ट के कॉरपोरेट वाइस प्रेसिडेंट नोएले वलाश ने हाल ही में कहा था कि कंपनी इस साल कम से कम 10 देशों में अपना डेटा सेंटर लगा सकती है. आने वाले समय में माइक्रोसॉफ्ट हर साल 50 से 100 नए डेटा सेंटर लगाने की योजना पर काम कर रही है. बता दें, हैदराबाद का माइक्रोसाफ्ट इंडिया डेवलपमेंट सेंटर रेडमंड हेडर्क्‍वाटर (अमेरिका) के बाहर माइक्रोसॉफ्ट का सबसे बड़ा रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर है. कंपनी ने 1998 में यह सेंटर लगाया था.

बता दें, अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) ने नवंबर में तेलंगाना में अपना दूसरा डेटा सेंटर रीजन लगाने का एलान किया था. यह मिड 2022 तक चालू हो जाएगा. इसमें करीब 2.77 अरब डॉलर (करीब 20,761 करोड़ रुपये) का इन्‍वेस्‍टमेंट आएगा.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6