BHEL Q4 Results: मुनाफा, इनकम, मार्जिन सब बढ़ा लेकिन प्रमोटर्स ने घटा दी हिस्सेदारी, डिविडेंड का भी ऐलान, जानें डीटेल्स

Bharat Heavy Electricals Limited यानी BHEL ने Q4FY26 में शानदार नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का मुनाफा 156% बढ़कर ₹1290.47 करोड़ पहुंच गया है, जबकि रेवेन्यू और EBITDA में भी मजबूत बढ़त दर्ज की गई है.
BHEL Q4 Results: मुनाफा, इनकम, मार्जिन सब बढ़ा लेकिन प्रमोटर्स ने घटा दी हिस्सेदारी, डिविडेंड का भी ऐलान, जानें डीटेल्स

BHEL ने जारी किए चौथी तिमाही के नतीजे (फोटो - AI जनरेटेड)

महारात्न पीएसयू कंपनी BHEL ने चौथी तिमाही के नतीजे पेश कर दिए हैं. कंपनी ने हर मोर्चे पर बढ़िया प्रदर्शन किया है. कंपनी ने अनुमान से अच्छे नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का मुनाफा, आय और मार्जिन सबकुछ बढ़कर आया है. Bharat Heavy Electricals Limited यानी BHEL ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (Q4FY26) के नतीजों में दमदार प्रदर्शन किया है.

कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 156% बढ़कर 1290.47 करोड़ रुपए पहुंच गया है. पिछले साल इसी तिमाही में यह 504.45 करोड़ रुपए था. मजबूत ऑर्डर एक्जीक्यूशन और खासकर पावर सेगमेंट की ग्रोथ ने इस शानदार उछाल में अहम भूमिका निभाई है.

Q4 में दमदार ग्रोथ के मुख्य आंकड़े

Add Zee Business as a Preferred Source
  • कंपनी का प्रॉफिट बिफोर एक्सेप्शनल आइटम्स और टैक्स 1710.81 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल के 694.50 करोड़ रुपए से 146% ज्यादा है.
  • रेवेन्यू में 37% की बढ़त के साथ यह 12,310.37 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो पिछले साल 8,993.37 करोड़ रुपए था.
  • EBITDA 111% उछलकर 1,754 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले साल 832 करोड़ रुपए था.
  • EBITDA मार्जिन 9.2% से बढ़कर 14.2% पर पहुंच गया.
  • कुल खर्च 28.3% बढ़कर ₹10,842.69 करोड़ हो गया.

पावर सेगमेंट बना ग्रोथ का इंजन

BHEL के इस प्रदर्शन के पीछे सबसे बड़ा योगदान पावर सेगमेंट का रहा.

  • पावर सेगमेंट का रेवेन्यू 53% बढ़कर ₹9,509 करोड़ हो गया.
  • इस सेगमेंट में मार्जिन 5% से बढ़कर 20% हो गया.
  • इंडस्ट्री सेगमेंट का रेवेन्यू फ्लैट रहा, जबकि मार्जिन 31% से घटकर 24% हो गया.

कंपनी की मजबूत एक्जीक्यूशन क्षमता और बढ़ते प्रोजेक्ट्स ने मार्जिन में भी बड़ा सुधार किया है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

पूरे वित्त वर्ष 2026 का प्रदर्शन

  • FY26 में कंपनी का मुनाफा 200% बढ़कर ₹1,600.26 करोड़ हो गया.
  • FY25 में यह ₹533.90 करोड़ था.
  • पूरे साल का रेवेन्यू 19% बढ़कर ₹33,782.18 करोड़ रहा, जो पहले ₹28,339.48 करोड़ था.

पिछली तिमाहियों के नतीजे

results

निवेशकों के लिए बड़ी खबर

कंपनी के बोर्ड ने FY26 के लिए ₹2 फेस वैल्यू वाले शेयर पर ₹1.40 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है. यह डिविडेंड AGM के 30 दिनों के भीतर दिया जाएगा.

मार्केट रिएक्शन और स्टॉक परफॉर्मेंस

नतीजों के बाद BHEL के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली.

  • शेयर करीब 13% चढ़कर ₹397.60 पर पहुंच गया.
  • स्टॉक ने 52-वीक हाई को छू लिया है.
  • साल 2026 में अब तक यह 36% चढ़ चुका है.

स्टॉक का प्रदर्शन

DurationChange (%)
1 हफ्ता10.81
1 महीना55.75
1 साल72.13
3 साल349.19
5 साल636.61
10 साल383.48

शेयरहोल्डिंग पैटर्न

शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो कंपनी के प्रमोटर्स ने इस तिमाही अपनी हिस्सेदारी घटाई है. मार्च 2026 की तिमाही में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 63.17% से घटकर 58.17% हो गई है. हालांकि विदेशी निवेशकों ने हिस्सेदारी बढ़ाई है, जो अब 6.28 फीसदी से बढ़कर 7.23 फीसदी हो गई है.

BHEL Share

आगे क्या देखेगा बाजार

अब निवेशकों की नजर कंपनी के FY27 गाइडेंस, इंडस्ट्री सेगमेंट में एक्जीक्यूशन और गैस उपलब्धता जैसे फैक्टर्स पर रहेगी. मैनेजमेंट की कमेंट्री भविष्य की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगी.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 BHEL का Q4FY26 में मुनाफा कितना बढ़ा.

कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 156% बढ़कर ₹1290.47 करोड़ हो गया.

Q2 कंपनी के EBITDA और मार्जिन में क्या बदलाव हुआ.

EBITDA 111% बढ़कर ₹1,754 करोड़ हो गया और मार्जिन 9.2% से बढ़कर 14.2% हो गया.

Q3 BHEL के प्रदर्शन में सबसे बड़ा योगदान किसका रहा.

पावर सेगमेंट ने सबसे ज्यादा योगदान दिया, जहां रेवेन्यू 53% बढ़ा और मार्जिन 20% तक पहुंचा.

Q4 क्या कंपनी ने डिविडेंड घोषित किया है.

हाँ. कंपनी ने ₹2 फेस वैल्यू वाले शेयर पर ₹1.40 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है.

Q5 शेयरहोल्डिंग पैटर्न में क्या बदलाव हुआ.

प्रमोटर्स की हिस्सेदारी घटकर 58.17% हो गई है, जबकि विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी बढ़कर 7.23% हो गई है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6