जब Bharti Airtel ने HDFC Bank से छीन लिया सेकेंड स्पॉट...महज कुछ मिनटों के लिए बन गई शेयर बाजार की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

दिन के कारोबार के दौरान Bharti Airtel का मार्केट कैप 11.82 लाख करोड़ रुपये के ऊपर पहुंच गया था, जो HDFC Bank से ज्यादा था. हालांकि, थोड़ी देर बाद ही HDFC Bank में खरीदारी लौटी और इसने फिर से एयरटेल को पछाड़ दिया.
जब Bharti Airtel ने HDFC Bank से छीन लिया सेकेंड स्पॉट...महज कुछ मिनटों के लिए बन गई शेयर बाजार की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

Bharti Airtel ने थोड़ी देर के लिए HDFC Bank को पछाड़ा. (प्रतीकात्मक तस्वीर: AI/ChatGPT)

Bharti Airtel Share Price: देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel और देश के बड़े प्राइवेट बैंक HDFC Bank के बीच एक दिलचस्प खींचतान दिखाई दी. बाजार में गिरावट के बीच Bharti Airtel के निवेशकों के लिए एक अच्छी खबर आई. कुछ ही देर के लिए सही, लेकिन कंपनी देश की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन गई थी.

दिन के कारोबार के दौरान Bharti Airtel का मार्केट कैप 11.82 लाख करोड़ रुपये के ऊपर पहुंच गया था, जो HDFC Bank से ज्यादा था. हालांकि, थोड़ी देर बाद ही HDFC Bank में खरीदारी लौटी और इसने फिर से एयरटेल को पछाड़ दिया.

दोपहर 01:30 बजे तक प्राइवेट बैंक का मार्केट कैप 11,90,690 लाख करोड़ रुपये पर दर्ज हो रहा था. वहीं, एयरटेल का मार्केट कैप 11,83,740 लाख करोड़ रुपये पर था.

इस दौरान, Bharti Airtel Share Price 2% की तेजी के साथ 1,942 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. इंट्राडे में ये 1,953 रुपये पर गया था. HDFC Bank Share Price 0.5% की तेजी के साथ 772 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.

सबसे बड़ी कंपनी कौन सी है?

अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से Reliance Industries शेयर बाजार की सबसे बड़ी कंपनी है. सोमवार की दोपहर में कारोबार के दौरान इसका मार्केट कैप 18,04,970 लाख करोड़ रुपये पर दर्ज हो रहा था.

मार्केट कैप के लिहाज से देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियां कौन सी हैं?

Security NameMarket Capitalization (₹ Cr.)
Reliance Industries Ltd18,08,420.81
HDFC Bank Ltd11,90,069.25
Bharti Airtel Ltd11,82,525.16
ICICI Bank Ltd8,92,385.39
State Bank of India8,88,862.32
Tata Consultancy Services Ltd8,19,062.65
Bajaj Finance Ltd5,66,717.74
Larsen & Toubro Ltd5,37,542.34
Hindustan Unilever Ltd5,33,592.18
Life Insurance Corporation of India5,05,367.32

(इनमें कुछ कंपनियों का मार्केट कैप 15 मई, 2026 के क्लोजिंग के अनुसार है)

मार्केट कैप क्या होता है?

शेयर बाजार में किसी कंपनी की कुल वैल्यू को मार्केट कैपिटलाइजेशन या मार्केट कैप कहा जाता है. आसान भाषा में समझें तो कंपनी बाजार में कितनी बड़ी है, इसका अंदाजा मार्केट कैप से लगाया जाता है.

इसे निकालने के लिए कंपनी के एक शेयर की मौजूदा कीमत को कुल जारी शेयरों की संख्या से गुणा किया जाता है. यानी अगर किसी कंपनी के शेयर की कीमत ज्यादा है और उसके शेयरों की संख्या भी बड़ी है, तो उसका मार्केट कैप भी बड़ा होगा.

मार्केट कैप क्यों जरूरी है?

मार्केट कैप निवेशकों को यह समझने में मदद करता है कि कंपनी कितनी बड़ी, मजबूत और जोखिम वाली है. बड़ी कंपनियों यानी Large Cap कंपनियों को आमतौर पर ज्यादा स्थिर माना जाता है और इनमें उतार-चढ़ाव अपेक्षाकृत कम होता है.

वहीं Small Cap कंपनियों में तेजी से ग्रोथ की संभावना ज्यादा हो सकती है, लेकिन इनमें जोखिम भी अधिक रहता है. इसलिए निवेश से पहले मार्केट कैप को समझना जरूरी माना जाता है, ताकि निवेशक जोखिम और संभावित रिटर्न का सही अंदाजा लगा सकें.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6