सब्सिडियरी के नुकसान ने बिगाड़ा खेल, Q4 में 17% टूटा ऑटो कंपनी का मुनाफा, फिर भी दिया 325% का तगड़ा डिविडेंड

ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी भारत फोर्ज ने अपने तिमाही नतीजों की घोषणा की है. चौथी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में गिरावट आई है. इसके बावजूद कंपनी ने 325% डिविडेंड का ऐलान किया है.
सब्सिडियरी के नुकसान ने बिगाड़ा खेल, Q4 में 17% टूटा ऑटो कंपनी का मुनाफा, फिर भी दिया 325% का तगड़ा डिविडेंड

Dividend Stocks

ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी भारत फोर्ज ने वित्त वर्ष 2026 क चौथी तिमाही के अपने नतीजों की घोषणा कर दी है. कंपनी ने रेवेन्यू में अच्छी ग्रोथ दर्ज की गई है. हालंकि, मुनाफे में कुछ गिरावट भी देखने को मिली है. हालांकि, पूरे वित्त वर्ष में कंपनी के नेट प्रॉफिट में 19.28 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. कंपनी के बोर्ड ने निवेशकों को 325% डिविडेंड की सौगात दी है. नतीजे जारी होने के बाद भारतफोर्ज के शेयर में 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी गई है. वहीं, पिछले पांच दिन में शेयर ने 3.03% का रिटर्न दिया है.

6.50 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड

भारत फोर्ज की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 2 रुपए की फेसवैल्यू वाले शेयर पर 6.50 रुपए प्रति इक्विटी शेयर के डिविडेंड की सिफारिश की है.

Add Zee Business as a Preferred Source

17.40% गिरा नेट प्रॉफिट

  • कंपनी द्वारा डिविडेंड का भुगतान 14 अगस्त 2026 या उसके बाद किया जाएगा.
  • 31 मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 17.40 फीसदी गिरकर 233.45 करोड़ रुपए रहा है. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 282.62 करोड़ रुपए था.
  • वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का मुनाफा 19.28 फीसदी बढ़कर 1089.40 करोड़ रुपए हो गया है. वित्त वर्ष 2025 में यह 913.28 करोड़ रुपए रहा था.
  • चौथी तिमाही में मुनाफे में कमी का कारण 98.73 करोड़ रुपए का असाधारण खर्च है. कंपनी की सब्सिडियरी कल्याणी पावरटोन लिमेट में निवेश पर 40.50 करोड़ रुपए के नुकसान का प्रोविजन किया है.
  • जर्मन सब्सिडियरी भारत फोर्ज CDP की रिस्ट्रक्चरिंग से संबंधित 42.56 करोड़ रुपए के खर्च इस तिमाही में दर्ज किए गए हैं.

Q4 के कंसोलिडेटेड नतीजे

डीटेल्सQ4 FY26Q4 FY25बदलाव
ऑपरेशंस से रेवेन्यू4528.043852.617.53%
कुल आय4581.013914.7117.02%
नेट प्रॉफिट233.45282.62-17.40%

रेवेन्यू में 17.53% की बढ़ोतरी

जनवरी से मार्च तिमाही में रेवेन्यू के मोर्चे पर कंपनी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 17.53% बढ़कर 4528.04 करोड़ रुपए रहा है. पिछले साल की समान तिमाही में यह 3852.60 करोड़ रुपए था.

  • चौथी तिमाही में टोटल इनकम सालाना आधार पर 3914.71 करोड़ रुपए से बढ़कर 4581.01 करोड़ रुपए हो गई है.
  • कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 17.17% और नेट प्रॉफिट मार्जिन 5.16% रहा है.
  • पूरे वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का रेवेन्यू 11.17% बढ़कर 16811.65 करोड़ रुपए हो गया है. वित्त वर्ष 2025 में यह 15122.80 करोड़ रुपए था. टोटल इनकम सालान आधार पर 10.91% बढ़कर 17010.34 करोड़ रुपए रही है.

FY26 के नतीजे

डीटेल्सQ4 FY26 (करोड़ रुपए)Q4 FY25 (करोड़ रुपए)प्रतिशत बदलाव
ऑपरेशंस से रेवेन्यू16811.6515122.811.17%
टोटल इनकम17010.3415336.57+ 10.91%
नेट प्रॉफिट1089.4913.28+ 19.28%

Zee Business Live TV यहां पर देखें

शेयर में तूफानी तेजी

गुरुवार को कारोबारी सत्र में भारत फोर्ज का शेयर BSE पर 4.36% या 81.75 अंकों की तेजी के साथ 1956 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. NSE पर 4.65% या 87.20 अंक चढ़कर 1961 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. कंपनी का 52 वीक हाई 2,026.60 रुपए और 52 वीक लो 1,086.20 रुपए है. इस साल की शुरुआत से अभी तक कंपनी का शेयर 33.91% तक चढ़ चुका है. पिछले 6 महीने में इस ऑटो स्टॉक ने 48.89% और 71.88% का रिटर्न दिया है.