Q2 Results: डिफेंस पीएसयू का मुनाफा और रेवेन्यू घटा, मार्जिन में मामूली सुधार; कल करें फोकस

BEML Q2 Results: डिफेंस सेक्टर की कंपनी BEML Ltd ने चालू वित्त वर्ष के लिए दूसरी तिमाही का रिजल्ट जारी कयिा है. कंपनी का रेवेन्यू और प्रॉफिट घटा है जबकि मार्जिन्स में मामूली सुधार दर्ज किया गया है.
Q2 Results: डिफेंस पीएसयू का मुनाफा और रेवेन्यू घटा, मार्जिन में मामूली सुधार; कल करें फोकस

BEML Q2 Results.

Q2 Results: डिफेंस सेक्टर की कंपनी BEML Ltd ने सितंबर तिमाही के लिए रिजल्ट का ऐलान किया है. नेट प्रॉफिट में 6% की गिरावट दर्ज की गई और रेवेन्यू में भी गिरावट आई है. ऑपरेटिंग प्रॉफिट फ्लैट रहा है. यह शेयर 2142 रुपए (BEML Share Price) पर है और गुरुवार को इस स्टॉक पर फोकस करें. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 2437 रुपए और लो 1174 रुपए है.

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, कंपनी का नेट प्रॉफिट 6% गिरावट के साथ 48 करोड़ रुपए रहा. रेवेन्यू 2.4% की गिरावट के सात 839 करोड़ रुपए रहा. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 73 करोड़ रुपए फ्लैट रहा. मार्जिन 8.5% से बढ़कर 8.7% रहा. Q2 में कंपनी रेवेन्यू 634 करोड़ रुपए रहा जबकि पिछली तिमाही में 64 करोड़ रुपए का घाटा रहा था.

ऑर्डर बुक पोजिशन क्या है?

इन्वेस्टर्स इंफॉर्मेशन में कंपनी ने बताया कि 30 सितंबर 2025 के आधार पर BEML Ltd का ऑर्डर बुक 16342 करोड़ रुपए का है. इस ऑर्डर बुक में चालू वित्त वर्ष में 4217 करोड़ रुपए का ऑर्डर एग्जीक्यूट किया जना है जबकि बाकी 12125 करोड़ रुपए का ऑर्डर आने वाले सालों में किया जाएगा. Q2 में कंपनी को 2707 करोड़ रुपए का फ्रेश ऑर्डर मिला जबकि 794 करोड़ रुपए का ऑर्डर एग्जीक्यूट किया गया.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6