Defence PSU ने जारी किया रिजल्ट, 1888 करोड़ का ऑर्डर भी मिला; 5 महीने में दिया 68% रिटर्न

BEML Q1 Results: डिफेंस सेक्टर की कंपनी BEML Ltd ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया. कंपनी का रेवेन्यू फ्लैट रहा और घाटा कम हुआ है. कंपनी को एक बड़ा ऑर्डर भी मिला है. पिछले 5 महीनों में निचले स्तर से BEML Share में 68% की शानदार रिकवरी आई है.
Defence PSU ने जारी किया रिजल्ट, 1888 करोड़ का ऑर्डर भी मिला; 5 महीने में दिया 68% रिटर्न

BEML Q1 Results.

BEML Q1 Results: डिफेंस सेक्टर की कंपनी BEML ने जून तिमाही का रिजल्ट जारी किया. सालाना आधार पर कंपनी का नुकसान 70.5 करोड़ रुपए से घटकर 64 करोड़ रुपए रहा. रेवेन्यू 634 करोड़ रुपए पर फ्लैट रहा. बाजार बंद होने से पहले कंपनी ने रिजल्ट जारी किया और बाजार बंद होने के बाद 1888 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिलने की जानकारी दी. BEML Ltd डिफेंस के अलावा रेलवे के लिए भी काम करती है. यह शेयर 2.54% उछाल के साथ 3955 रुपए (BEML Share Price0 पर बंद हुआ. पिछले पांच महीने में शेयर में निचले स्तर से 68% की रिकवरी आ चुकी है.

BEML Result Updates

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, जून तिमाही में BEML Ltd का रेवेन्यू 634 करोड़ रुपए पर फ्लैट रहा. नेट लॉस 64 करोड़ रुपए का रहा जो एक साल पहले 70.5 करोड़ रुपए था. EBITDA लॉस यानी ऑपरेटिंग लॉस 49 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले 50 करोड़ रुपए था. डेट-टू-इक्विटी रेश्यो 0.26% पर रहा.

Add Zee Business as a Preferred Source

BEML Q1 Result Highlights

  • Defence PSU BEML ने Q1 में नेट नुकसान ₹70.5 करोड़ से घटकर ₹64 करोड़ कर लिया.
  • कंपनी का रेवेन्यू लगभग फ्लैट रहा—करीब ₹634 करोड़.
  • ऑपरेटिंग लॉस (EBITDA) भी सुधारते हुए ₹50 करोड़ से घटकर ₹49 करोड़ पर आया.
  • नेट वर्किंग कैपिटल ₹2,948.51 करोड़ रहा, जबकि कुल बॉरोइंग ₹707.24 करोड़ था.
  • कंपनी डिफेंस के अलावा रेलवे सेगमेंट में भी सक्रिय है.
  • शेयर 2.54% की तेजी के साथ ₹3,955 पर बंद हुआ—पिछले पाँच महीनों में 68% की रिकवरी दर्ज की गई.

BEML Order Book Position

Q1 में कंपनी को 435 करोड़ का फ्रेश ऑर्डर मिला और 615 करोड़ का ऑर्डर एग्जीक्यूट किया गया. कंपनी का टोटल ऑर्डर बुक 30 जून 2025 के आधार पर 14429 करोड़ रुपए का है. इसमें 3982 करोड़ रुपए का ऑर्डर FY26 में एग्जीक्यूट करना है और आगे के सालों में बाकी 10447 करोड़ का ऑर्डर एग्जीक्यूट किया जाना है.

BEML Order Details

BEML Limited ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में यह भी बताया कि उसे 1888 करोड़ रुपए का ऑर्डर रेलवे वर्टिकल में ICF यानी इंटीग्रल कोच फैक्ट्री से मिला है. यह ऑर्डर LHB कोच को लेकर मिला है. कंपनी का नेट वर्किंग कैपिटल पोजिशन 2948.51 करोड़ रुपए है. टोटल बॉरोइंग 707.24 करोड़ रुपए है.

BEML Share Price History

BEML का शेयर ढ़ाई फीसदी की तेजी के साथ 3955 रुपए पर बंद हुआ. इस साल शेयर ने मार्च महीने में 2346 रुपए का लो बनाया था. वहां से पिछले पांच महीनों में 68% की रिकवरी आ चुकी है. जून के महीने में शेयर ने 4874 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. यह एक मल्टीबैगर है जिसने नेट आधार पर इस साल अब तक -4%, एक साल में -1.6%, दो साल में 101% और तीन साल में 166% रिटर्न दिया है.

BEML Share Historical Performance

DurationAbsolute ChangeChange %
1 Week−32.25−0.81%
2 Weeks−34.65−0.87%
1 Month−470.70−10.64%
3 Months+896.45+29.31%
6 Months+1,013.85+34.47%
Year-to-Date−165.85−4.02%
1 Year−64.65−1.61%
2 Years+1,994.10+101.69%
3 Years+2,468.62+166.07%
5 Years+3,393.36+604.08%
10 Years+2,778.24+236.07%

1.87 लाख रीटेल निवेशकों ने लगाया है पैसा

BEML डिफेंस एंड एयरोस्पेस, माइनिंग एंड कंस्ट्रक्शन और रेल एंड मेट्रो सेगमेंट में काम करती है. BEML का मार्केट कैप 16470 करोड़ रुपए है. इसमें फ्री-फ्लोट मार्केट कैप 7540 करोड़ रुपए है. 187417 रीटेल निवेशकों ने इसमें पैसा लगाया है और कंपनी में इनकी हिस्सेदारी 17.27% है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6