नवरत्न Defence PSU का मुनाफा ₹2200 करोड़ के पार, डिविडेंड का भी ऐलान; कल शेयर पर रखें नजर

BEL Q4 Results: मजबूत ऑर्डर बुक, डिफेंस सेक्टर में लगातार बढ़ती मांग और बेहतर एक्जीक्यूशन की वजह से कंपनी का प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है. यही वजह है कि BEL लगातार निवेशकों की नजर में बनी हुई है.
नवरत्न Defence PSU का मुनाफा ₹2200 करोड़ के पार, डिविडेंड का भी ऐलान; कल शेयर पर रखें नजर

BEL का Q4 में 5% बढ़ा मुनाफा. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

BEL Q4 Results: डिफेंस सेक्टर की नवरत्न PSU कंपनी Bharat Electronics Limited ने मार्च तिमाही के मजबूत नतीजे जारी किए हैं. कंपनी का मुनाफा और रेवेन्यू दोनों सालाना आधार पर बढ़े हैं. साथ ही कंपनी ने निवेशकों के लिए फाइनल डिविडेंड का भी ऐलान किया है. मजबूत ऑर्डर बुक, डिफेंस सेक्टर में लगातार बढ़ती मांग और बेहतर एक्जीक्यूशन की वजह से कंपनी का प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है. यही वजह है कि BEL लगातार निवेशकों की नजर में बनी हुई है.

मार्च तिमाही में कैसा रहा प्रदर्शन?

BEL का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में बढ़कर 2225.22 करोड़ रुपये पहुंच गया. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2127.04 करोड़ रुपये था. यानी सालाना आधार पर करीब 4.6% की बढ़ोतरी हुई. वहीं कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 11.7% बढ़कर 10,224 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा. पिछले साल यह आंकड़ा करीब 9149 करोड़ रुपये था.

Q4FY26 के नंबर्स

पैरामीटरQ4FY26Q4FY25
नेट प्रॉफिट₹2225 करोड़₹2127 करोड़
रेवेन्यू₹10,224 करोड़₹9149 करोड़

स्टैंडअलोन आधार पर भी कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा. BEL का स्टैंडअलोन मुनाफा करीब 5% बढ़कर 2203 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं स्टैंडअलोन रेवेन्यू 11.5% बढ़कर 10,177 करोड़ रुपये रहा. इससे साफ है कि कंपनी के कोर डिफेंस बिजनेस में मजबूत ग्रोथ बनी हुई है.

LIVE TV:

पूरे साल FY26 में भी दमदार ग्रोथ

सिर्फ मार्च तिमाही ही नहीं, पूरे वित्त वर्ष FY26 में भी BEL का प्रदर्शन मजबूत रहा. कंपनी का सालाना PAT करीब 14.4% बढ़कर 6048 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं सालाना रेवेन्यू 16% से ज्यादा बढ़कर 27,479 करोड़ रुपये रहा.

FY26 प्रदर्शन

पैरामीटरFY26FY25
PAT₹6048 करोड़₹5288 करोड़
Revenue₹27,479 करोड़₹23,658 करोड़

निवेशकों को मिलेगा डिविडेंड

कंपनी के बोर्ड ने FY26 के लिए 0.55 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है. हालांकि इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी AGM में जरूरी होगी. डिविडेंड का ऐलान इस बात का संकेत माना जाता है कि कंपनी की कैश पोजीशन मजबूत बनी हुई है और वह शेयरधारकों को रिटर्न देना चाहती है. इसके पहले कंपनी ने मार्च, 2026 में निवेशकों को 1.95 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दिया था.

कंपनी को कहां से मिल रही मजबूती?

BEL को लगातार डिफेंस सेक्टर में बढ़ती मांग का फायदा मिल रहा है. भारत सरकार का फोकस ‘Make in India’ और रक्षा क्षेत्र में स्वदेशीकरण पर है, जिससे BEL जैसी कंपनियों को बड़े ऑर्डर्स मिल रहे हैं. इसके अलावा कंपनी की एक्जीक्यूशन क्षमता और मजबूत ऑर्डर इन्फ्लो भी ग्रोथ को सपोर्ट कर रहे हैं.

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

BEL के नतीजे यह दिखाते हैं कि डिफेंस सेक्टर में सरकारी खर्च और ऑर्डर फ्लो अभी मजबूत बना हुआ है. कंपनी लगातार revenue और profit growth दर्ज कर रही है, जो लंबे समय के निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत माना जा सकता है. हालांकि PSU और डिफेंस स्टॉक्स में हाल के महीनों में तेज रैली देखने को मिली है, इसलिए निवेशकों को वैल्युएशन और भविष्य ऑर्डर एक्जीक्यूशन पर भी नजर रखनी होगी.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6