71 हजार करोड़ का है ऑर्डर बुक, अब कूट डाली कमाई, BEL ने घोषित किए शानदार तिमाही नतीजे

71 हजार करोड़ की ऑर्डर बुक वाली इस कंपनी ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी के क्वार्टरली रिजल्ट उम्मीद से काफी बेहतर रहे हैं. इसका कंसो मुनाफा सालाना आधार पर 860 करोड़ से बढ़कर 1312 करोड़ हो गया है
71 हजार करोड़ का है ऑर्डर बुक, अब कूट डाली कमाई, BEL ने घोषित किए शानदार तिमाही नतीजे

71 हजार करोड़ की ऑर्डर बुक वाली इस कंपनी ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी के क्वार्टरली रिजल्ट उम्मीद से काफी बेहतर रहे हैं. इसका कंसो मुनाफा सालाना आधार पर 860 करोड़ से बढ़कर 1312 करोड़ हो गया है, जिसका 959 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान जताया गया था. कंपनी ने बताया कि 1 जनवरी, 2025 तक ऑर्डर बुक की टोटल वैल्यू 71,000 करोड़ रुपए थी.

कंपनी को हुई शानदार कमाई

अगर मार्जिन देखें तो सालाना आधार पर इसमें बढ़ोतरी दर्ज हुई है. कंपनी का मार्जिन 25.8% से बढ़कर 28.9% हो गया है. BEL का कामकाजी मुनाफा (EBITDA) 1072 करोड़ से बढ़कर 1169 करोड़ हो गया है. कंसोलिडेटेड आय 4,162 करोड़ पर रही है, जोकि पिछले वित्तवर्ष की इस तिमाही में 5,771 करोड़ पर थी. कंसो आय के 4,878 करोड़ पर रहने का अनुमान था.

Add Zee Business as a Preferred Source

शेयर में भी दिखी तेजी

नतीजों के बीच BEL के शेयर में 2.5 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी दर्ज हो रही थी. शेयर 274 रुपये के भाव पर चल रहा था. शेयर बुधवार को 267 के भाव पर बंद हुआ था. इसके पहले शेयर ने 10 जुलाई, 2024 को 340 रुपये का 52 वीक हाई बनाया था. वहीं, 13 फरवरी, 2024 को ये 171 रुपये के 52 वीक लो पर था.