&format=webp&quality=medium)
बाजार बंद होने से पहले BEL को नए ऑर्डर मिलने की खबर आई. 25 फरवरी के बाद कंपनी को एक और नया ऑर्डर मिला है. नवरत्न डिफेंस PSU कंपनी BEL यानी कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL Share Price) को नया ऑर्डर मिला है. कंपनी ने 1011 करोड़ रुपए के ऑर्डर मिलने की जानकारी दी. कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को फाइलिंग के दौरान इस बात की जानकारी दी.
कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी कि 25 फरवरी 2026 के बाद से अब तक उसे करीब 1011 करोड़ रुपए के नए ऑर्डर मिले हैं. इस खबर के बाद यह साफ है कि डिफेंस सेक्टर में सरकारी कंपनियों की पकड़ लगातार मजबूत हो रही है और BEL का ऑर्डर बुक भी तेजी से बढ़ रहा है.
ये भी पढ़ें: मोतीलाल ओसवाल के भरोसे वाले शेयर, 4 में से 3 दे रहे 30% से भी ज्यादा का रिटर्न, जानें नाम और टारगेट
कंपनी को मिले इन ऑर्डर्स में कई हाई-टेक और अहम डिफेंस प्रोजेक्ट शामिल हैं. इसमें शामिल हैं:
इसके अलावा कंपनी को सर्विस और अपग्रेड से जुड़े काम भी मिले हैं.
दिलचस्प बात ये है कि BEL को सिर्फ डिफेंस ही नहीं, बल्कि रेलवे सेक्टर से भी काम मिला है. कंपनी ऑटोमैटिक ट्रेन सुपरविजन सिस्टम पर भी काम करेगी, जिससे उसकी पकड़ अलग-अलग सेक्टर्स में मजबूत हो रही है.
ये भी पढ़ें: एक्सपर्ट ने निवेशकों के लिए चुना अपना फेवरेट शेयर, कहा - खरीदो और भूल जाओ, क्या है नया टारगेट प्राइस?
इससे पहले कंपनी को 25 फरवरी को भी बड़ा ऑर्डर मिला था. कंपनी ने जानकारी दी है कि 6 फरवरी 2026 के बाद से अब तक उसे 733 करोड़ रुपए के अतिरिक्त ऑर्डर हासिल हुए हैं. इससे साफ है कि डिफेंस सेक्टर में BEL की पकड़ लगातार मजबूत हो रही है और कंपनी के पास काम की अच्छी-खासी पाइपलाइन बनी हुई है.
कंपनी को मिले इन ऑर्डर्स में कई अहम और एडवांस टेक्नोलॉजी से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं:
कंपनी ने अपने 18 फरवरी 2026 को स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि 27 फरवरी 2026 को हुई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया गया. कंपनी ने ₹1 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹1.95 (यानी 195%) का अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया. यह डिविडेंड घोषणा की तारीख से 30 दिनों के भीतर शेयरधारकों को दे दिया जाएगा.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
इस तरह के लगातार ऑर्डर मिलने से:
1. BEL को हाल ही में कितने का ऑर्डर मिला है?
कंपनी को 25 फरवरी 2026 के बाद करीब ₹1011 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं.
2. कंपनी को ये ऑर्डर किन प्रोजेक्ट्स के लिए मिले हैं?
इनमें रडार सिस्टम, जैमिंग सिस्टम, कम्युनिकेशन इक्विपमेंट, फायर कंट्रोल सिस्टम और हाई-टेक डिफेंस प्रोजेक्ट शामिल हैं.
3. क्या BEL को पहले भी हाल में ऑर्डर मिले हैं?
हां, 6 फरवरी 2026 के बाद कंपनी को ₹733 करोड़ के अतिरिक्त ऑर्डर भी मिले थे.
4. क्या BEL सिर्फ डिफेंस सेक्टर में ही काम कर रही है?
नहीं, कंपनी को रेलवे सेक्टर में ऑटोमैटिक ट्रेन सुपरविजन सिस्टम जैसे प्रोजेक्ट भी मिले हैं.
5. कंपनी ने शेयरधारकों के लिए क्या घोषणा की है?
कंपनी ने ₹1 फेस वैल्यू वाले प्रति शेयर पर ₹1.95 (195%) का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है, जो 30 दिनों के भीतर दिया जाएगा.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)