मिनीरत्न डिफेंस PSU का सालाना मुनाफा 58% गिरा, आय 73% घटी- फिर भी दिया डिविडेंड; कल शेयर पर रखें नजर

BDL Q4 Results: भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) के मार्च तिमाही के नतीजे जारी हो गए हैं. कंपनी ने तिमाही आधार पर प्रदर्शन में सुधार किया है, लेकिन सालाना आधार पर नंबर काफी कमजोर रहे हैं. कंपनी की आय और मुनाफे दोनों में सालाना आधार पर बड़ी गिरावट देखने को मिली है. कल BDL के शेयर पर नजर रहेगी.
मिनीरत्न डिफेंस PSU का सालाना मुनाफा 58% गिरा, आय 73% घटी- फिर भी दिया डिविडेंड; कल शेयर पर रखें नजर

BDL के नतीजों में सालाना आधार पर बड़ी गिरावट. (प्रतीकात्मक तस्वीर: AI/ChatGPT)

BDL Q4 Results: डिफेंस सेक्टर की सरकारी मिनीरत्न कंपनी भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) के मार्च तिमाही के नतीजे जारी हो गए हैं. कंपनी ने तिमाही आधार पर प्रदर्शन में सुधार किया है, लेकिन सालाना आधार पर नंबर काफी कमजोर रहे हैं. कंपनी की आय और मुनाफे दोनों में सालाना आधार पर बड़ी गिरावट देखने को मिली है. कल BDL के शेयर पर नजर रहेगी.

BDL के मार्च तिमाही के नतीजे कैसे रहे?

मार्च 2026 तिमाही में कंपनी की ऑपरेशनल आय घटकर करीब ₹4802 करोड़ रही, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹17769 करोड़ थी. यानी सालाना आधार पर कंपनी की आय में तेज गिरावट दर्ज हुई. यानी कि ऑपरेशनल आय में 73% की गिरावट रही है.

कंपनी का कुल खर्च भी कम हुआ, लेकिन इसके बावजूद प्रॉफिट पर दबाव देखने को मिला. तिमाही के दौरान BDL का नेट प्रॉफिट (PAT) 11,318 करोड़ रुपये का रहा, जोकि दिसंबर तिमाही के 7,292 करोड़ रुपये से तो 55% ज्यादा है, लेकिन पिछले साल की मार्च तिमाही के 27,277 करोड़ रुपये से 58% नीचे है.

ऑपरेटिंग लेवल पर क्या हुआ?

कंपनी के खर्च में सबसे बड़ा हिस्सा मटेरियल कॉस्ट का रहा. मार्च तिमाही में यह करीब ₹5435 करोड़ रहा. वहीं इन्वेंट्री एडजस्टमेंट का असर भी देखने को मिला, जिससे कंपनी के मार्जिन पर दबाव बना. एम्प्लॉयी बेनिफिट खर्च करीब ₹1035 करोड़ रहा, जबकि अन्य खर्च ₹1409 करोड़ के आसपास रहे.

हालांकि दिसंबर तिमाही के मुकाबले देखें तो मार्च तिमाही में प्रॉफिट में सुधार दिखाई दिया है. दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का प्री-टैक्स प्रॉफिट ₹1031 करोड़ था, जो मार्च तिमाही में बढ़कर ₹1539 करोड़ पहुंच गया.

LIVE TV:

पूरे साल का प्रदर्शन कैसा रहा?

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में BDL की कुल ऑपरेशनल आय ₹2,44,179 करोड़ रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह ₹3,34,505 करोड़ थी. वहीं पूरे साल का टैक्स से पहले मुनाफा ₹56,782 करोड़ रहा, जो FY25 के ₹74,876 करोड़ से कम है.

हालांकि डिफेंस सेक्टर में कंपनी की मजबूत ऑर्डरबुक और सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ फोकस के चलते आने वाले समय में ग्रोथ की उम्मीद बनी हुई है. कंपनी मिसाइल सिस्टम और डिफेंस इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग में देश की प्रमुख कंपनियों में शामिल है.

डिविडेंड पर शेयरहोल्डर्स को क्या मिलेगा?

BDL के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹5 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹0.40 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है. यह फरवरी 2026 में दिए जा चुके ₹4.50 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड के अतिरिक्त होगा. यानी पूरे FY26 के लिए कंपनी का कुल डिविडेंड ₹4.90 प्रति शेयर पहुंच गया है.

हालांकि फाइनल डिविडेंड पर आखिरी मुहर कंपनी की आगामी AGM में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के बाद लगेगी. मंजूरी मिलने के 30 दिनों के भीतर इसका भुगतान किया जाएगा.

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

BDL का शेयर बुधवार को 3.51% गिरकर 1,283 रुपये पर बंद हुआ थ. कल बाजार खुलने के बाद इसमें दबाव दिख सकता है. नतीजों से साफ है कि कंपनी के शॉर्ट टर्म नंबर दबाव में हैं. लेकिन डिफेंस सेक्टर में लगातार बढ़ते ऑर्डर्स, एक्सपोर्ट अवसर और सरकार के आत्मनिर्भर भारत मिशन से BDL के लॉन्ग टर्म आउटलुक को मजबूती मिल सकती है. बाजार की नजर अब कंपनी की ऑर्डर इनफ्लो, मार्जिन रिकवरी और आने वाले क्वार्टर्स के एग्जीक्यूशन पर रहेगी.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6