&format=webp&quality=medium)
रेस्तरां चेन Barbeque Nation को वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (Q4 FY25) में बड़ा झटका लगा है. कंपनी का नेट लॉस बढ़कर ₹20.61 करोड़ पहुंच गया है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का घाटा केवल ₹3.7 लाख था. इस हिसाब से देखा जाए तो साल भर में कंपनी का घाटा करीब 557 गुना बढ़ गया है.
अगर हम पिछली तिमाही यानी Q3 FY25 में कंपनी के प्रदर्शन की बात करें तो उस अवधि में कंपनी ने ₹5.05 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया था. इस हिसाब से तो यह गिरावट और भी ज्यादा चौंकाने वाली मानी जा रही है.
चौथी तिमाही में कंपनी की ऑपरेशनल इनकम ₹292.7 करोड़ रही, जो Q3 में ₹328.89 करोड़ थी. यह तिमाही दर तिमाही (QoQ) आधार पर 11.01% की गिरावट है. वहीं साल-दर-साल (YoY) आधार पर भी कंपनी की कमाई में 2% की गिरावट दर्ज की गई है. Q4 FY24 में यह ₹299 करोड़ थी.
कंपनी ने इस गिरावट का कारण भारत में कमजोर मांग को बताया है. मार्च तिमाही में कंपनी की कुल इनकम ₹296.1 करोड़ रही, जो Q3 के ₹334.4 करोड़ से 11.45% कम है. हालांकि, EBITDA यानी ब्याज, टैक्स, डिप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई ₹54 करोड़ रही, जो पिछले साल की तुलना में मामूली गिरावट है. Q4 FY24 में यह ₹55 करोड़ थी.