₹65 स्टॉक वाले पीएसयू बैंक ने जारी किया दमदार रिजल्ट, 26% बढ़ा मुनाफा; ओवरऑल बिजनेस में 17% ग्रोथ

Bank of Maharashtra Q3 Results: दिसंबर तिमाही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का मुनाफा 26.51% के सालाना ग्रोथ के साथ 1779करोड़ रुपए रहा. ओवरऑल बिजनेस 17.24% ग्रोथ के साथ 5.95 लाख करोड़ रुपए रहा.
₹65 स्टॉक वाले पीएसयू बैंक ने जारी किया दमदार रिजल्ट, 26% बढ़ा मुनाफा; ओवरऑल बिजनेस में 17% ग्रोथ

Bank of Maharashtra Q3 Results.

Bank of Maharashtra Q3 Results: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने दिसंबर तिमाही के लिए रिजल्ट का ऐलान किया है. सालाना आधार पर 26.51% ग्रोथ के साथ 1779 करोड़ का मुनाफा रहा. ओवरऑल बिजनेस में 17.24% का ग्रोथ दर्ज किया गया और यह 5.95 लाख करोड़ रुपए रहा. डिपॉजिट्स में 15.29% और लोन बुक में 19.62% का ग्रोथ दर्ज किया गया. नतीजों के बाद शेयर में सवा फीसदी की तेजी है और यह 65 रुपए (Bank of Maharashtra Share Price) पर कारोबार कर रहा है.

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, Q3 में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का नेट प्रॉफिट 26.51% ग्रोथ के साथ 1779 करोड़ रुपए, ऑपरेटिंग प्रॉफिट 18.78% ग्रोथ के साथ 2736 करोड़ रुपए और नेट इंटरेस्ट इनकम यानी NII 16.27% ग्रोथ के साथ 3422 करोड़ रुपए रही.ओवरऑल बिजनेस 17.24% ग्रोथ के साथ 595163 करोड़ रुपए, टोटल डिपॉजिट्स 15.29% ग्रोथ के साथ 321661 करोड़ रुपए, ग्रॉस एडवांस 19.62% ग्रोथ के साथ 273502 करोड़ रुपए रहा.

असेट क्वॉलिटी में सुधार

Add Zee Business as a Preferred Source

असेट क्वॉलिटी की बात करें तो ग्रॉस एनपीएन घटकर 1.60% पर आ गया जो एक साल पहले 1.80% था. नेट एनपीए घटकर 0.15% पर आ गया है जो एक साल पहले 0.20% था. प्रोविजन कवरेज रेशियो 98.41% है. कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो यानी CRAR 17.06% रहा जिसमें टायर-1 बॉन्ड 13.95% है.

रिटर्न रेशियो बेहतर हुआ

अन्य रिटर्न रेशियो की बात करें तो ROA यानी रिटर्न ऑन असेट्स सुधार के साथ 1.86% रहा जो एक साल पहले 1.78% था और Q2 में यह 1.82% था. ROE यानी रिटर्न ऑन इक्विटी सुधार के साथ 23.79% रहा जो Q2 में 22.5% और एक साल पहले समान तिमाही में 22.36% था. NIMs यानी नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.87% रहा.

Q3 रिजल्ट्स की प्रमुख बातें

  • नेट प्रॉफिट 26.5% बढ़कर ₹1779 करोड़ पहुंचा.
  • ​ओवरऑल बिजनेस (डिपॉजिट+लोन) 17.24% बढ़कर ₹5.95 लाख करोड़.
  • टोटल डिपॉजिट्स 15.29% ग्रोथ के साथ 321661 करोड़ रुपए.
  • ​ग्रॉस एडवांस 19.62% ग्रोथ के साथ 273502 करोड़ रुपए.
  • असेट क्वॉलिटी बेहतर हुई. GNPA घटकर 1.60% और NNPA 0.15% पर आया.
  • रिटर्न रेशियो अच्छे स्तर पर. ROA 1.86% और ROE 23.79% रहा.

डिविडेंड डीटेल

बैंक ऑफ महाराष्ट्र के बोर्ड ने Q3 रिजल्ट के साथ में शेयर होल्डर्स के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया है. FY26 के लिए यह पहला अंतरिम डिविडेंड होगा. 10 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर 10% यानी हर शेयर पर 1 रुपए के डिविडेंड का ऐलान किया गया है. फिलहाल डिविडेंड पेमेंट को लेकर रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट की जानकारी नहीं है.

FY26 में अब तक बैंक का प्रदर्शन

FY26 में अब तक नौ महीनों में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के प्रदर्शन की बात करें तो नेट प्रॉफिट 979 करोड़ रुपए के मुकाबले 5,005 करोड़ रुपए रहा. ऑपरेटिंग प्रॉफिट 15.89% ग्रोथ के साथ 7880 करोड़ रुपए रहा. NII यानी नेट इंटरेस्ट इनकम 16.52% ग्रोथ के साथ 9962 करोड़ रुपए रहा. रिटर्न ऑन असेट्स यानी ROA 1.74% से बढ़कर 1.83% रहा. ROE यानी रिटर्न ऑन इक्विटी 23.41% से घटकर 22.30% रहा.

दमदार नतीजों से शेयर में तेजी

दमदार नतीजों के बाद बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शेयर में जोरदार तेजी है और यह सवा दो फीसदी की तेजी के साथ 65 रुपए के पार कारोबार कर रहा है. यह शेयर इस समय अपने 52 वीक्स हाई के करीब है जो 66 रुपए का है जो इसने 5 जनवरी को बनाया था. 52 वीक्स लो 38 रुपए का है. पिछले एक महीने में शेयर में 15%, तीन महीने में 13% और एक साल में 40% का उछाल आया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6