दिग्गज सरकारी बैंक ने पेश किया दमदार तिमाही नतीजा, 5.6% बढ़ा प्राफिट, NPA में भी आया सुधार

Bank of Baroda Q3 Results: देश के बड़े सरकारी बैंकों में से एक बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने गुरुवार को दिसंबर तिमाही के नतीजों को पेश किया. FY25 के Q3 में बैंक का नेट प्रॉफिट 4,579 करोड़ रुपये रहा है.
दिग्गज सरकारी बैंक ने पेश किया दमदार तिमाही नतीजा, 5.6% बढ़ा प्राफिट, NPA में भी आया सुधार

Bank of Baroda Q3 Results: देश के बड़े सरकारी बैंकों में से एक बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने गुरुवार को दिसंबर तिमाही के नतीजों को पेश किया. FY25 के Q3 में बैंक का नेट प्रॉफिट 4,579 करोड़ रुपये रहा है. एक्सचेंज फाइलिंग में बैंक ने बताया कि तीसरी तिमाही में बैंक की कुल आमदनी बढ़कर 34,676 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 31,416 करोड़ रुपये थी.

आय में भी हुआ इजाफा

Bank of Baroda ने ब्याज से होने वाली आय में भी इजाफा दर्ज किया है. दिसंबर तिमाही में ये बढ़कर 30,908 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 28,605 करोड़ रुपये थी. बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में बढ़कर 7,664 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 7,015 करोड़ रुपये था.

Add Zee Business as a Preferred Source

नेट प्रॉफिट में भी आया सुधार

परिसंपत्ति की गुणवत्ता के मोर्चे पर, बैंक का NPA अनुपात घटकर 2.43 प्रतिशत रह गया, जो एक साल पहले इसी समय 3.08 प्रतिशत था. इसी तरह, शुद्ध एनपीए भी दिसंबर तिमाही में घटकर 0.59 प्रतिशत रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के अंत में 0.7 प्रतिशत था.

हालांकि, कर को छोड़कर कुल प्रावधान एक साल पहले की तिमाही के 666 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,082 करोड़ रुपये हो गए. पूंजी पर्याप्तता अनुपात पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के अंत के 15.96 प्रतिशत से घटकर 14.72 प्रतिशत हो गया.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6