IDBI Bank की रेस से बाहर हुआ कोटक महिंद्रा बैंक, अधिग्रहण की अटकलों को किया खारिज

IDBI Bank Disinvestment: बैंक ने शनिवार को एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि उसने IDBI बैंक के लिए कोई फाइनेंशियल बिड सबमिट नहीं की है.
IDBI Bank की रेस से बाहर हुआ कोटक महिंद्रा बैंक, अधिग्रहण की अटकलों को किया खारिज

आईडीबीआई बैंक.

IDBI Bank Disinvestment: दिग्गज प्राइवेट बैंक कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) के लिए बोली नहीं लगाई है. बैंक ने अधिग्रहण की अटकलों को खारिज किया है. प्राइवेट बैंक ने शनिवार को एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि उसने IDBI बैंक के लिए कोई फाइनेंशियल बिड सबमिट नहीं की है. विनिवेश सचिव ने शुक्रवार को बताया था कि सरकार को बैंक के लिए बिड मिली हैं, लेकिन उन्होंने डिटेल्स नहीं बताईं.

Kotak Bank ने क्या कहा?

रेगुलेटरी फाइलिंग में कोटक महिंद्रा बैंक ने कहा, हमने 6 फरवरी, 2026 को बैंक के शेयर में कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखा. बैंक ने कहा कि हम यह साफ करना चाहते हैं कि बैंक ने IDBI Bank Ltd से जुड़े विनिवेश प्रोसेस के हिस्से के तौर पर कोई फाइनेंशियल बिड सबमिट नहीं की है. बैंक SEBI लिस्टिंग रेगुलेशन के रेगुलेशन 30 के तहत अपनी जिम्मेदारियों का पालन करते हुए खुलासे करता रहेगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- 10 दिनों के लिए ब्रोकरेज के पसंदीदा ये 5 Stocks, निवेश से पहले देख लें पूरी लिस्ट

IDBI बैंक ने सरकार की कितनी है हिस्सेदारी?

  • भारत सरकार और सरकारी स्वामित्व वाली लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) मिलकर एक बड़े सरकारी प्राइवेटाइजेशन प्रोग्राम के तहत लेंडर का 60.7% हिस्सा बेचने की योजना बना रहे हैं.
  • IDBI बैंक में सरकार की 45.48% हिस्सेदारी है,
  • जबकि LIC के पास 49.24% हिस्सेदारी है.
  • वहीं, FII की हिस्सेदारी 0.52% है जबकि आईडीबीआई बैंक में DIIs की 0.12% हिस्सेदारी है.
idbi bank

सरकार को मिलेंगे 33 हजार करोड़ रुपये

अनुमान लगाया जा रहा है कि इस डील से सरकार को करीब 33,000 करोड़ रुपये मिलेंगे. यह पैसा सरकार के विनिवेश लक्ष्य (को पूरा करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाएगा.

IDBI बैंक के निजीकरण की योजना कब शुरू हुई थी?

IDBI बैंक को बेचने की योजना पहली बार फरवरी 2020 के बजट में घोषित की गई थी. तब से लेकर अब तक करीब 6 साल बीत चुके हैं. कोरोना महामारी, रेगुलेटरी बदलाव और प्रक्रियागत कारणों की वजह से इस डील में कई बार देरी हुई.

भारत सरकार 45.48%
LIC ऑफ इंडिया49.24%
कुल प्रमोटर ग्रुप94.72%
पब्लिक (Retail/FII/DII)5.28%

सरकार का लक्ष्य है कि 31 मार्च 2026 तक IDBI बैंक का विनिवेश पूरा कर लिया जाए और बैंक का नियंत्रण नए मालिक को सौंप दिया जाए. यह डील सरकार के विनिवेश लक्ष्य को पूरा करने में बेहद अहम मानी जा रही है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 IDBI बैंक के विनिवेश को लेकर कोटक महिंद्रा बैंक ने क्या कहा है?

कोटक महिंद्रा बैंक ने साफ किया है कि उसने IDBI बैंक के विनिवेश प्रक्रिया के तहत कोई भी फाइनेंशियल बिड सबमिट नहीं की है

Q2 कोटक महिंद्रा बैंक ने यह स्पष्टीकरण क्यों दिया?

6 फरवरी 2026 को बैंक के शेयर में तेज उतार-चढ़ाव देखा गया था.

Q3 क्या सरकार को IDBI बैंक के लिए बिड्स मिली हैं?

हां, विनिवेश सचिव के अनुसार सरकार को IDBI बैंक के लिए बिड्स मिली हैं.

Q4 IDBI बैंक में सरकार और LIC की कितनी हिस्सेदारी है?

भारत सरकार की 45.48% और LIC की 49.24% हिस्सेदारी है.

Q5 IDBI बैंक के विनिवेश से सरकार को कितनी रकम मिलने का अनुमान है?

IDBI बैंक को बेचने की योजना पहली बार फरवरी 2020 के बजट में घोषित की गई थी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6