&format=webp&quality=medium)
बैंकिंग सेक्टर का मजबूत स्टॉक बंधन बैंक (Bandhan Bank Share Price) के शेयर में तेज गिरावट देखने को मिली. मीडिया में एक खबर आई, जिसके बाद स्टॉक में 10% की बड़ी गिरावट देखने को मिली. खबर ये थी कि कंपनी के प्रमोटर्स अपना स्टेक बेच रहे हैं. खबर के बाद स्टॉक में लोअर सर्किट भी लगा. Bandhan Bank का ये शेयर 7.74% की गिरावट के साथ 162 के भाव पर बंद हुआ.
बैंक के प्रमोटर्स की ओर से हिस्सेदारी बेचने वाली खबर पर स्टॉक एक्सचेंज ने बैंक से सफाई मांगी. इसके बाद बैंक ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में फाइलिंग के दौरान सफाई पेश की और पूरे मामले की जानकारी दी.
ये भी पढ़ें: ईरान युद्ध के बीच Bank of America ने इन 2 शेयरों पर लगाया दांव! सही टाइम पर निवेश से बनेगा मोटा मुनाफा, नोट करें नाम
फाइलिंग के दौरान बैंक ने कहा कि सोमवार के ट्रेडिंग सेशन के दौरान शेयर में तेज गिरावत दिखी. शेयर करीब 12% टूटकर ₹175.60 से गिरकर ₹154.15 तक आ गया और कुछ समय के लिए लोअर सर्किट भी लगा. इस गिरावट के बाद बाजार में खबरें सामने आईं कि बैंक के प्रमोटर हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहे हैं और इसके लिए IPO के जरिए निवेशकों को एग्जिट देने की संभावना है.
बैंक से पूछा गया था कि क्या प्रमोटर की हिस्सेदारी बेचने को लेकर कोई बातचीत चल रही है. इस पर बैंक ने स्पष्ट किया कि:
ये भी पढ़ें: Stock To Buy: LED लाइटिंग में मार्केट लीडर, Maruti, Honda, M&M जैसे क्लाइंट, एक्सपर्ट ने दिया बड़ा टारगेट
एक्सचेंजों ने यह भी पूछा कि क्या कंपनी के पास ऐसी कोई जानकारी है जो अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई हो और जिसकी वजह से शेयर में इतनी बड़ी गिरावट आई हो?
इस पर बैंक ने कहा कि:
एक्सचेंजों ने यह भी पूछा था कि क्या इस मामले से जुड़ी कोई रेगुलेटरी या कानूनी कार्रवाई चल रही है?
इस पर बैंक ने कहा:
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
बैंक ने स्पष्ट किया कि इस खबर का उसके संचालन या कारोबार पर कोई वास्तविक असर नहीं पड़ा है?
बैंक का कहना है:
1. Bandhan Bank के शेयर में गिरावट क्यों आई?
मीडिया में खबर आई थी कि बैंक के प्रमोटर्स अपनी हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहे हैं. इसी खबर के बाद शेयर में तेज गिरावट आई और स्टॉक में लोअर सर्किट भी लगा.
2. Bandhan Bank ने प्रमोटर स्टेक बिक्री की खबर पर क्या सफाई दी?
बैंक ने कहा कि उसे प्रमोटर की हिस्सेदारी बेचने से जुड़ी किसी बातचीत या प्रक्रिया की कोई जानकारी नहीं है और इस संबंध में उसे कोई आधिकारिक सूचना भी प्राप्त नहीं हुई है.
3. क्या कंपनी ने किसी महत्वपूर्ण जानकारी को एक्सचेंज से छिपाया है?
नहीं. बैंक का कहना है कि उसने Securities and Exchange Board of India (SEBI) के LODR नियमों के तहत सभी जरूरी और प्राइस सेंसिटिव जानकारी समय-समय पर एक्सचेंजों को दी है.
4. क्या Bandhan Bank के खिलाफ कोई कानूनी या नियामकीय कार्रवाई चल रही है?
बैंक के मुताबिक इस मामले में किसी भी तरह की कानूनी या रेगुलेटरी कार्रवाई की जानकारी उसे नहीं है.
5. क्या इस खबर का बैंक के कारोबार पर कोई असर पड़ा है?
बैंक ने स्पष्ट किया है कि इस खबर का उसके ऑपरेशन्स या बिजनेस पर कोई मटेरियल इम्पैक्ट नहीं पड़ा है और शेयर में गिरावट बाजार की परिस्थितियों की वजह से हो सकती है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)