बजाज ग्रुप की हाउसिंग फाइनेंस कंपनी का आया रिजल्ट, मुनाफा 25% बढ़कर ₹548 करोड़, NII 25% बढ़ी, शेयर पर रहेगी नजर

Bajaj Housing Finance Q3 results: चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में हाउसिंग फाइनेंस कंपनी का मुनाफा 25% बढ़कर 548.02 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. पिछले वर्ष इसी तिमाही में यह 436.97 करोड़ रुपये था.
बजाज ग्रुप की हाउसिंग फाइनेंस कंपनी का आया रिजल्ट, मुनाफा 25% बढ़कर ₹548 करोड़, NII 25% बढ़ी, शेयर पर रहेगी नजर

Bajaj Housing Finance Q3 results: बजाज ग्रुप की बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (Bajaj Housing Finance) ने अक्टूबर से दिसंबर तिमाही के नतीजों की घोषणा की. चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में हाउसिंग फाइनेंस कंपनी का मुनाफा 25% बढ़कर 548.02 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. पिछले वर्ष इसी तिमाही में यह 436.97 करोड़ रुपये था. बजाज हाउसिंग फाइनेंस का शेयर सोमवार (27 जनवरी) को 3.02% की गिरावट के साथ 105.85 रुपये पर बंद हुआ.

Bajaj Housing Finance Q3 results:

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, हाउसिंग फाइनेंस कंपनी की अक्टूबर से दिसंबर तिमाही के लिए नेट टोटल इनकम (NTI) 25.1% बढ़कर 933 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 745.8 करोड़ रुपये थी. वहीं, नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 25 फीसदी बढ़कर 806 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले इस तिमाही में 645 करोड़ रुपये थी.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- Q3 Results: इस केमिकल कंपनी ने कमाया दोगुना से ज्यादा मुनाफा, निवेशकों को दिया डिविडेंड का तोहफा

सालाना आधार पर कंपनी की एसेट क्वालिटी कमजोर हुई. 31 दिसंबर 2024 तक ग्रॉस एनपीए और नेट एनपीए क्रमशः 0.29% और 0.13% रहा, जबकि पिछले साल इस तिमाही में यह 0.25% और 0.10% था.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6