&format=webp&quality=medium)
Bajaj Housing Finance Q1 Results.
Bajaj Housing Finance Q1 Results: बाजार बंद होने के बाद बजाज ग्रुप की हाउसिंग फाइनेंस कंपनी Bajaj Housing Finance ने जून तिमाही का रिजल्ट जारी किया. Q1 में कंपनी के नेट प्रॉफिट में 21% और नेट इंटरेस्ट इनकम में 33% का ग्रोथ दर्ज किया गया. PPOP यानी प्री-प्रोविजन ऑपरेटिंग प्रॉफिट में 25% की तेजी दर्ज की गई है. बुधवार को यह शेयर 0.66% की तेजी के साथ 122 रुपए (Bajaj Housing Finance Share Price) पर बंद हुआ.
BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, Q1 में बजाज हाउसिंग फाइनेंस का नेट प्रॉफिट 21% उछाल के साथ 583 करोड़ रुपए रहा. PPOP यानी प्री-प्रोविजन ऑपरेटिंग प्रॉफिट 25% उछाल के साथ 798 करोड़ रुपए रहा. NII यानी नेट इंटरेस्ट इनकम 33% उछाल के साथ 887 करोड़ रुपए रही. AUM यानी असेट अंडर मैनेजमेंट 24% उछाल के साथ 120420 करोड़ रुपए रुपए रहा.
असेट क्वॉलिटी की बात करें तो 30 जून 2025 के आधार पर बजाज हाउसिंग फाइनेंस का ग्रॉस एनपीए 0.30% और नेट एनपीए 0.13% रहा जो एक साल पहले 0.28% और 0.11% रहा था. ऐसे में असेट क्वॉलिटी में थोड़ी गिरावट आई है. CRAR यानी कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो 26.94% रहा. स्टेज-3 प्रोविजन कवरेज रेशियो 56% है. CRISIL ने लॉन्ग टर्म डेट प्रोग्राम को टॉप नॉच AAA/Stable की रेटिंग और आउटलुक दिया है.