बजाज ग्रुप की सब्सिडियरी को मिला मेगा ऑर्डर, डाटा सेंटर से जुड़ा प्रोजेक्ट, स्टॉक पर रखें नजर

बजाज ग्रुप की इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को डेटा सेंटर सेक्टर से ₹400 करोड़ से ज्यादा का बड़ा ऑर्डर मिला है. कंपनी मुंबई में 400/220/33 KV GIS सबस्टेशन प्रोजेक्ट पर काम करेगी, जिसमें डिजाइन से लेकर कमीशनिंग तक की पूरी जिम्मेदारी शामिल है.
बजाज ग्रुप की सब्सिडियरी को मिला मेगा ऑर्डर, डाटा सेंटर से जुड़ा प्रोजेक्ट, स्टॉक पर रखें नजर

बजाज ग्रुप से जुड़ी कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर, स्टॉक पर रखें नजर (फोटो - AI)

बजाज ग्रुप की सब्सिडियरी कंपनी Bajel Projects को बुधवार को एक मेगा ऑर्डर हाथ लगा है. कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के तहत इसकी जानकारी दी. बता दें कि ये कंपनी इंजीनियरिंग, प्रॉक्यॉरमेंट और कंस्ट्रक्शन सेक्टर से आती है और कंपनी को डेटा सेंटर से जुड़ा बड़ा ऑर्डर मिला है. कंपनी ने जानकारी दी कि उसे मुंबई स्थित एक डेटा सेंटर क्लाइंट से 400/220/33 KV GIS सबस्टेशन प्रोजेक्ट के लिए मेगा EPC ऑर्डर मिला है.

कंपनी के अनुसार यह ऑर्डर उसकी ‘मेगा’ कैटेगरी में आता है, जिसका मतलब है कि प्रोजेक्ट की वैल्यू ₹400 करोड़ या उससे अधिक है. बता दें कि ऑर्डर की खबर के बाद ये शेयर तेजी के साथ ट्रेड करता हुआ नजर आ रहा है. स्टॉक में सुबह 10.40 बजे करीब 2% की तेजी देखने को मिल रही है.

क्या है ऑर्डर की पूरी डीटेल?

इस ऑर्डर के तहत कंपनी को पूरे प्रोजेक्ट की डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम करना होगा. यह प्रोजेक्ट डेटा सेंटर के लिए जरूरी पावर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने से जुड़ा है.

Bajel projects

बढ़ते डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा स्टोरेज की मांग के बीच देश में डेटा सेंटर सेक्टर तेजी से विस्तार कर रहा है. ऐसे में इस तरह के बड़े ऑर्डर पावर और ट्रांसमिशन सेक्टर की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा कर रहे हैं.

कितने समय में पूरा करना है?

कंपनी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को शुरू होने की तारीख से अगले 24 महीनों के भीतर पूरा किया जाएगा. यह एक घरेलू ऑर्डर है और कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह किसी संबंधित पक्ष (Related Party) से जुड़ा लेनदेन नहीं है.

यह ऑर्डर कंपनी के लिए कई मायनों में अहम माना जा रहा है क्योंकि इससे आने वाले समय के लिए ऑर्डर बुक मजबूत हो सकती है और रेवेन्यू विजिबिलिटी बेहतर होने की संभावना है.

क्यों अहम है ये ऑर्डर?

डेटा सेंटर इंडस्ट्री में बढ़ते निवेश को देखते हुए इस तरह की परियोजनाएं भविष्य में भी पावर इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों के लिए ग्रोथ का महत्वपूर्ण स्रोत बन सकती हैं. साथ ही यह कंपनी की बड़े और जटिल EPC प्रोजेक्ट्स को संभालने की क्षमता को भी दर्शाता है.

क्या करती है कंपनी ?

Bajel Projects बजाज ग्रुप की एक विशेष इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) कंपनी है, जो मुख्य रूप से पावर ट्रांसमिशन, पावर डिस्ट्रीब्यूशन और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में काम करती है. कंपनी का गठन वित्त वर्ष 2023-24 में बजाज इलेक्ट्रिकल्स से अलग (डिमर्जर) होने के बाद किया गया था, ताकि इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबार पर पूरी तरह फोकस किया जा सके.

स्टॉक का प्रदर्शन

DurationChange (%)
1 हफ्ता7.54
1 महीना4.97
3 महीना28.18
6 महीना13.66
1 साल-8.24
2 साल-23.82

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source