बजाज ग्रुप की इस कंपनी के शेयर में हाहाकार, 9% से ज्यादा टूटा, बाजार खुलते ही क्यों बेचने लगे निवेशक?

Bajaj Housing Finance Share Price Today: बाजार में कमजोरी के बीच हाउसिंग फाइनेंस कंपनी बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. BSE पर शेयर 9.18% गिरकर 94.90 रुपए आ गया. यह स्टॉक का अबतक का सबसे निचला स्तर है.
बजाज ग्रुप की इस कंपनी के शेयर में हाहाकार, 9% से ज्यादा टूटा, बाजार खुलते ही क्यों बेचने लगे निवेशक?

सितंबर तिमाही के आखिर में बजाज फाइनेंस के पास हाउसिंग फाइनेंस फर्म में 88.7% हिस्सेदारी थी.

Bajaj Housing Finance Share Price Today: वीकली एक्सपायरी के दिन शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई. मंगलवार को निफ्टी 87 अंक टूटकर 26088 अंकों पर खुला जबकि सेंसेक्स 316 अंक टूटकर 85325 पर ओपन हुआ. बाजार में कमजोरी के बीच हाउसिंग फाइनेंस कंपनी बजाज हाउसिंग फाइनेंस (Bajaj Housing Finance) के शेयर में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. BSE पर शेयर 9.18% गिरकर 94.90 रुपए आ गया. यह स्टॉक का अबतक का सबसे निचला स्तर है.

शेयर में क्यों आई गिरावट?

मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग नॉर्म्स के तहत प्रमोटर बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) हिस्सा बेचेगी. Bajaj Housing Finance में Bajaj Finance का हिस्सा 88% है. Bajaj Finance 2% हिस्सा डाइवेस्ट करेगी. ऑफर साइज 1577 करोड़ रुपए होने का अनुमान है. फ्लोर प्राइस 95 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है, जो कंरट प्राइस 10 फीसदी डिस्काउंटेड है. 2 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 के बीच कंपनी मल्टीपल या सिंगल ट्रैंच के रिये हिस्सा बिक्री करेगी.

कैसा रहा Q2 रिजल्ट?

Net Profit: चालू वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में एनबीएफसी बजाज हाउसिंग फाइनेंस (Bajaj Housing Finance) के मुनाफे और NII में बढ़ोतरी दिखी है. सितंबर तिमाही में मुनाफा 18 फीसदी बढ़कर ₹642.96 करोड़ रहा, जो एक साल पहले समान तिमाही में ₹545.60 करोड़ था.

NII: इस दौरान कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 34 फीसदी उछलकर ₹956 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इस तिमाही में ₹713 करोड़ था. हालांकि, नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) 10 bps घटकर 4 फीसदी रहा, जो एक साल पहले इस तिमाही में 4.1 फीसदी था.

NPA: कंपनी की एसेट क्वालिटी में थोड़ा सुधार हुआ, क्योंकि इसके ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (GNPA) Q2FY26 में पिछले साल की इसी अवधि के 0.29% की तुलना में 3 bps YoY घटकर 0.26% हो गए. हालांकि, इसका नेट NPA (NNPA) 0.12% पर स्थिर रहा. कंपनी का लोन लॉस और प्रोविजन चालू फाइनेंशियल ईयर की सितंबर तिमाही में बढ़कर ₹50 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले ₹5 करोड़ था.

AUM: तिमाही के दौरान, इसके एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) ₹1.27 लाख करोड़ रहे, जो FY25 की दूसरी तिमाही के ₹1.03 लाख करोड़ से 24% YoY ज्यादा है, यह बढ़ते कॉम्पिटिशन और घटती ब्याज दर के बीच हुआ.

bajaj finance

कैसी रही थी IPO की लिस्टिंग?

  • बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ ने पिछले साल ₹70 के इश्यू प्राइस के मुकाबले 114% प्रीमियम पर यानी 150 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ था.
  • BAJAJHFL 6,560 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 63.60 गुना बार सब्सक्राइब किया गया था.

bajaj finance

सालभर से टूट रहा है शेयर

Bajaj Housing Finance के शेयर का 52 वीक हाई 147.70 रुपए है और लो 94.90 रुपए है. शेयर अपने हाई से 56 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है. स्टॉक की परफॉर्मेंस देखें तो सालभर में यह 28 फीसदी से ज्यादा करेक्ट हो चुका है. इस साल शेयर में अबतक 24 फीसदी तक की गिरावट आई है.

DurationAbsolute ChgChange %
1 Week-8.10-7.72%
2 Weeks-9.75-9.15%
1 Month-13.40-12.15%
3 Months-16.35-14.44%
6 Months-27.00-21.80%
YTD-30.35-23.86%
1 Year-37.75-28.05%
2 Years--
3 Years--
5 Years--
10 Years--

खबर से जुड़ा FAQs

1. बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर में आज बड़ी गिरावट क्यों आई?
शेयर में गिरावट का मुख्य कारण प्रमोटर बजाज फाइनेंस द्वारा अपना कुछ हिस्सा बेचने की घोषणा है.

2. प्रमोटर कंपनी कितना हिस्सा बेच रही है?
बजाज फाइनेंस, बजाज हाउसिंग फाइनेंस में अपनी 2% हिस्सेदारी बेचेगी.

3. इस ऑफर का अनुमानित साइज क्या है?
ऑफर साइज लगभग ₹ 1577 करोड़ होने की संभावना है.

4. फ्लोर प्राइस क्या तय किया गया है?
प्रति शेयर ₹ 95 का फ्लोर प्राइस तय किया गया है.

5. हिस्सेदारी बिक्री कब की जाएगी?
यह हिस्सेदारी बिक्री 2 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 के बीच की जाएगी.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6