&format=webp&quality=medium)
कंपनी को 2,161.83 करोड़ रुपये की कुल आय हुई. (फोटो : Bajaj)
उपभोक्ता उत्पादों और ईपीसी के जोरदार प्रदर्शन के चलते बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) का एकल शुद्ध मुनाफा अक्टूबर-दिसंबर 2018 तिमाही में 73.55 प्रतिशत बढ़कर 63.92 करोड़ रुपये हो गया. बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को एक नियामकीय सूचना में कहा कि साल भर पहले
इसी अवधि में उसे 36.83 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था. समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी को 2,161.83 करोड़ रुपये की कुल आय हुई जो साल भर पहले इसी अवधि में 1,145.13 करोड़ रुपये थी.
कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शेखर बजाज ने कहा, "कंपनी के लिए मौजूदा तिमाही बहुत अच्छी रही, जिसमें दोनों व्यवसाय खंड- उपभोक्ता उत्पाद (सीपी) और ईपीसी - का शानदार प्रदर्शन रहा." कंपनी का कुल खर्च 2,067.33 करोड़ रुपये रहा जो साल भर पहले इसी अवधि में 1,097.51 करोड़ रुपये रहा था.