Box Office : चीन में आयुष्मान खुराना की ‘अंधाधुन’ कमाई, 200 करोड़ से पार हुआ कलेक्शन

श्रीराम राघवन के निर्देशन वाली थ्रिलर ड्रामा फिल्म में आयुष्मान, तब्बू और राधिका आप्टे हैं. चीन में यह फिल्म ‘पियानो प्लेयर’ के नाम से तीन अप्रैल को रिलीज हुई थी.
Box Office : चीन में आयुष्मान खुराना की ‘अंधाधुन’ कमाई, 200 करोड़ से पार हुआ कलेक्शन

आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म ‘अंधाधुन’ ने चीन में 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है. 

‘अंधाधुन’ स्टार आयुष्मान खुराना चीन में फिल्म की 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई से खुश हैं और उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए हमेशा यादगार रहेगी. श्रीराम राघवन के निर्देशन वाली थ्रिलर ड्रामा फिल्म में आयुष्मान, तब्बू और राधिका आप्टे हैं. चीन में यह फिल्म ‘पियानो प्लेयर’ के नाम से तीन अप्रैल को रिलीज हुई थी.

आयुष्मान खुराना ने एक बयान में कहा, ‘बतौर कलाकार यह देखना हमेशा संतोषजनक होता है कि किसी फिल्म को ना केवल दर्शकों की तारीफें मिल रही है बल्कि वह बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल कर रही है. मैं सबसे पहले भारत और अब चीन में ‘अंधाधुन’ को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया से रोमांचित हूं.’

Ayushmann Khurrana's AndhaDhun

Add Zee Business as a Preferred Source

खुराना ने कहा कि फिल्म की उपलब्धि ने इस बात में उनका विश्वास फिर से पैदा कर दिया है कि यूनिवर्सल कहानियां हमेशा बड़े पैमाने तक जनता तक पहुंचेगी.

Ayushmann Khurrana's AndhaDhun

उन्होंने कहा कि यह देखना पूरी तरह से अद्भुत है कि चीन में अंधाधुन किस तरह से चल रही है और देश में 200 करोड़ रुपये की उपलब्धि मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से हमेशा यादगार रहेगी.

Ayushmann Khurrana's AndhaDhun

निर्माताओं के अनुसार ‘दंगल‘, ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ , ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘हिंदी मीडियम’ के बाद 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली यह पांचवी फिल्म है.

राघवन ने एक बयान में कहा, ‘‘हमें नहीं पता था कि एक छोटे से प्रयोग के तौर पर बनाई गई फिल्म इतना लंबा सफर तय करेगी.’’ फिल्म अक्टूबर 2018 को भारत में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए की कमाई करने में कामयाब रही थी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6