इस डिफेंस कंपनी को DRDO से मिला ऑर्डर, स्टॉक मल्टीबैगर, सालभर में 102% चढ़ा

एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर की एक लीडिंग कंपनी को DRDO की प्रीमियम लैब R&DE (Engineers), पुणे से ₹6.9 करोड़ का ऑर्डर मिला है. कंपनी मोबाइल मस्त सिस्टम की मैन्युफैक्चरिंग, इंटीग्रेशन और टेस्टिंग का काम करेगी.
इस डिफेंस कंपनी को DRDO से मिला ऑर्डर, स्टॉक मल्टीबैगर, सालभर में 102% चढ़ा

इस डिफेंस स्टॉक पर रखें नजर (फोटो - AI)

एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर की लीडिंग कंपनी Axiscades Technologies को DRDO से ऑर्डर मिला है. कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को फाइलिंग के दौरान इसकी जानकारी दी है. कंपनी को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलेपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) की प्रीमियम लैब रिसर्च और डेवलेपमेंट एस्टेबलिशमेंट (इंजीनियर्स) से ये ऑर्डर मिला है. बता दें कि DRDO रक्षा मंत्रालय के तहत आता है.

कंपनी को ये ऑर्डर मोबाइल मास्ट सिस्टम लगाने के लिए दिया गया है. AXISCADES ग्राहक की ओर आयोजित प्रतिस्पर्धी टेंडर प्रक्रिया में विजेता बनकर उभरी है, जिससे स्वदेशी रक्षा प्रणालियों में कंपनी की इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग और इंटीग्रेशन क्षमताओं की मजबूत पुष्टि हुई है.

कितनी है ऑर्डर की वैल्यू

कंपनी को DRDO की इस प्रीमियम लैब से 6.9 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है. इस ऑर्डर में मैन्युफैक्चरिंग, इंटीग्रेशन, क्वालिफिकेशन टेस्टिंग, डॉक्यूमेंटेशन और मोबाइल मास्ट सिस्टम की डिलीवरी शामिल है.

Axiscades

अगर यह प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरा होता है, तो इस मोबाइल मास्ट को देशभर के प्रतिष्ठित एयर डिफेंस सिस्टम्स में तैनात किया जाएगा.

आत्मनिर्भर भारत पर फोकस

यह चयन इस बात को दर्शाता है कि AXISCADES एक ही मिशन-रेडी प्लेटफॉर्म में कई तकनीकी और इंजीनियरिंग क्षमताओं को सफलतापूर्वक एकीकृत करने में सक्षम है. साथ ही, यह ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के तहत कंपनी की स्वदेशी इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर के रूप में मजबूत स्थिति को भी दर्शाता है.

कंपनी ने क्या कहा?

इस ऑर्डर पर कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर डी मुरली कृष्णन ने कहा कि DRDO के R&DE (Engineers), पुणे द्वारा प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया के जरिए चयन किया जाना इस बात का प्रमाण है कि कंपनी जटिल स्वदेशी रक्षा प्रणालियों को उच्च स्तर की सटीकता, विश्वसनीयता और अनुशासित प्रोग्राम प्रबंधन के साथ विकसित करने में सक्षम है.

उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, कंपनी का फोकस रक्षा वैल्यू चेन में अपनी क्षमताओं को और मजबूत करने पर है, ताकि वह एक भरोसेमंद इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर के रूप में बेहतर परिणाम दे सके.

उन्होंने आगे कहा कि यह उपलब्धि भारत केंद्रित एयरोस्पेस और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म को मजबूत बनाने की कंपनी की दीर्घकालिक रणनीति की दिशा में एक और अहम कदम है.

स्टॉक का प्रदर्शन

ये एक मल्टीबैगर डिफेंस स्टॉक है. कंपनी ने बीते एक साल में 102% फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं 3 साल में 438%, 5 साल में 2402% का रिटर्न और 10 साल 650% तक का रिटर्न दिया है.

DurationChange (%)
1 हफ्ता-5.09
1 महीना2.66
1 साल106.79
3 साल438.22
5 साल2,402.55
10 साल650.81

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6