Axis Bank ने करीब 100 सीनियर अधिकारियों को दिया अर्ली रिटायरमेंट! थमाई गई पिंक स्लिप, जानें क्या है मामला

Axis Bank: चल रही चर्चाओं की मानें तो बैंक ने प्रेसिडेंड VP, एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जैसे अधिकारियों सहित करीब 100 सीनियर कर्मचारियों को अर्ली रिटायरमेंट दे दिया है. 
Axis Bank ने करीब 100 सीनियर अधिकारियों को दिया अर्ली रिटायरमेंट! थमाई गई पिंक स्लिप, जानें क्या है मामला

Axis Bank: प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंक Axis Bank को लेकर कुछ चौंकाने वाली चर्चाएं चल रही हैं. कुछ ऐसी अटकलें सामने आ रही हैं कि बैंक ने पिछले दिनों बड़ी संख्या में अपने सीनियर अधिकारियों को पिंक स्लिप थमाया है. चल रही चर्चाओं की मानें तो बैंक ने प्रेसिडेंड VP, एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जैसे अधिकारियों सहित करीब 100 सीनियर कर्मचारियों को अर्ली रिटायरमेंट दे दिया है.

X पर एक पोस्ट की मानें तो 19-20 अप्रैल के आसपास बैंक ने अपने करीब 100 सीनियर अधिकारियों को पिंक स्लिप दिया है. पिंक स्लिप का मतलब किसी भी कंपनी की ओर से नौकरी से निकाले जाने का नोटिस देने से होता है. सीनियर अधिकारियों को निकाले जाने के संदर्भ में इसे अर्ली रिटायरमेंट के टर्म में देखा जाता है.

पोस्ट में कहा गया है कि ऐसी अफवाहें जो सच भी हो सकती हैं कि एक्सिस बैंक ने HR टीम के बाद उनकी मीटिंग के बाद करीब 100 अधिकारियों को पिछले तीन दिनों में निकाला है. इन कर्मचारियों का लास्ट वर्किंग डे 30 अप्रैल है.

Add Zee Business as a Preferred Source

एक दूसरे पोस्ट में कहा गया है कि मिस अर्निका दीक्षित जो कि एक्सिस बैंक में भी ब्रांच बैंकिंग वर्टिकल को हेड कर रही हैं, उनको भी उनकी पोस्ट से हटाया जा सकता है. अब वो क्रेडिट कार्ड का वर्टिकल देख सकती हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6