&format=webp&quality=medium)
Axis Bank Q2 Results.
Axis Bank Q2 Results: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने सितंबर तिमाही के लिए रिजल्ट का ऐलान किया है. बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम सालाना आधार पर 2% उछाल के साथ 13745 करोड़ रुपए रही. नेट प्रॉफिट 26% YOY गिरावट के साथ 5090 करोड़ रुपए रहा जबकि ऑपरेटिंग प्रॉफिट 3% YOY गिरावट के साथ 10413 करोड़ रुपए रहा. यह शेयर -0.65% की गिरावट के साथ 1169 रुपए पर बंद हुआ.
BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, एक्सिस बैंक का बैलेंसशीट 11% उछाल के साथ 16.76 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया. डिपॉजिट्स 4% QOQ and 11% YOY के साथ 1203487 करोड़ रुपए रहा जबकि एडवांस यानी लोन बुक 12% YOY and 5% QOQ ग्रोथ के साथ 1116703 करोड़ रुपए है.
असेट क्वॉलिटी की बात करें तो ग्रॉस एनपीए 1.46% रहा जबकि नेट एनपीए 0.44% रहा. ग्रॉस स्लिपेज रेशियो t 2.11% और नेट स्लिपेज रेशियो 1.05% रहा. तिमाही आधार पर 65 bps घटकर नेट क्रेडिट कॉस्ट 0.73% रहा. प्रोविजन कवरेज रेशियो 70% रहा.
बैंक का मार्जिन कंप्रेसन जारी है. डोमेस्टिक नेट इंटरेस्ट मार्जिन Q2 में 3.73% रहा जो जून तिमाही में 3.80%, मार्च तिमाही में 3.97% और दिसंबर 2024 में 3.93% था. रिटर्न ऑन असेट्स 1.23% रहा जो एक साल पहले 1.84% था. रिटर्न ऑन इक्विटी सालाना आधार पर 17.58% से घटकर 11.06% पर आ गया.

एक्सिस बैंक देश का तीसरा सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है. 54 मिलियन का कस्टमर बेस है. 5976 ब्रांच का नेटवर्क है. 16.76 लाख करोड़ रुपए का बिजनेस है. ट्रेडिशनल बैंकिंग सेगमेंट में इसका डिपॉजिट शेयर 5.0% औऱ लोन बुक में शेयर 5.7% है.