&format=webp&quality=medium)
Axis Bank Q1 Results.
Axis Bank Q1 Results: प्राइवेट सेक्टर की दिग्गज एक्सिस बैंक ने जून तिमाही के लिए रिजल्ट का ऐलान किया है. बैंक के मुनाफे में करीब 4% की गिरावट दर्ज की गई जबकि नेट इंटरेस्ट इनकम यानी NII फ्लैट रही. तिमाही आधार पर प्रोविजन में करीब तीन गुना उछाल दर्ज किया गया है. असेट क्वॉलिटी भी कमजोर हुई है और बैंक का ग्रॉस एनपीए बढ़कर 1.57% पर पहुंच गया है. यह शेयर आधा फीसदी से अधिक गिरावट के साथ 1160 रुपए (Axis Bank Share price) पर बंद हुआ.
BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, सालाना आधार पर एक्सिस बैंक का नेट प्रॉफिट 4% की गिरावट के साथ 5806 करोड़ रुपए रहा. नेट इंटरेस्ट इनकम 1% की तेजी के साथ 13560 करोड़ रुपए रही तिमाही आधार पर 2% की गिरावट रही.ऑपरेटिंग प्रॉफिट 14% उछाल के साथ 11515 करोड़ रुपए रहा जबकि 7% का QOQ ग्रोथ दर्ज की गई. EPS यानी हर शेयर पर कमाई 77.79 रुपए से घटकर 74.75 रुपए पर आ गई है. ROA 1.65% से घटकर 1.47% पर आ गया जबकि ROE यानी रिटर्न ऑन इक्विटी 16.26% से घटकर 13.14% पर आ गया है. NIMs यानी नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.80% रहा.
बैंक के डिपॉजिट में 9% का ग्रोथ दिखा और यह 11.61 लाख करोड़ रुपए रहा जबकि लोन बुक 8% ग्रोथ के साथ 10.59 लाख करोड़ रुपए रहा. असेट क्वॉलिटी कमजोर हुई है. सालाना आधार पर 3bps बढ़कर ग्रॉस एनपीए 1.57% रहा जबकि तिमाही आधार पर 29bps की बढ़ोतरी दर्ज की गई. नेट एनपीए सालाना आधार पर 11bps और तिमाही आधार पर 12bps बढ़कर 0.45% रहा. कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो 16.85% रहा जिसमें टायर-1 बॉन्ड 15.10% है.
Axis Bank देश का तीसरा सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है. इसके 58 मिलियन कस्टमर्स हैं और 1.04 लाख के करीब एंप्लॉयी हैं. 5879 कुल ब्रांच हैं. ट्रेडिशनल बैंकिंग सिस्टम में एक्सिस बैंक का लोन में मार्केट शयेर 5.2% और डिपॉजिट में मार्केट शेयर 4.9% है. SBB*+SME+MC का टोटल लोन बुक में शेयर 23% है और पिछले चार सालों में यह 8.20% बढ़ा है.