मैक्सिको से चीन तक बढ़ा कारोबार! ऑटो एंसिलरी कंपनी की झोली में ₹712.5 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट

Suprajit Engineering ने अपनी GCM डिवीजन के जरिए करीब ₹114 करोड़ (12 मिलियन डॉलर) सालाना के नए ऑर्डर हासिल किए हैं, जिनकी अनुमानित लाइफटाइम वैल्यू 75 मिलियन डॉलर (करीब ₹712.5 करोड़) है.
मैक्सिको से चीन तक बढ़ा कारोबार! ऑटो एंसिलरी कंपनी की झोली में ₹712.5 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट

Suprajit Engineering में प्रमोटर्स की 45.26% हिस्सेदारी है. (प्रतीकात्मक फोटो: AI/Chatgpt)

ऑटो कंपोनेंट्स बनाने वाली Suprajit Engineering के लिए मई 2026 शानदार रहा है. कंपनी ने अपनी GCM डिवीजन के जरिए करीब ₹114 करोड़ (12 मिलियन डॉलर) सालाना के नए ऑर्डर हासिल किए हैं, जिनकी अनुमानित लाइफटाइम वैल्यू 75 मिलियन डॉलर (करीब ₹712.5 करोड़) है. यह उपलब्धि वैश्विक ऑटोमोबाइल सप्लाई चेन में कंपनी की बढ़ती पकड़ और प्रमुख वाहन निर्माताओं के बढ़ते भरोसे को दर्शाती है. कंपनी का मार्च तिमाही का नतीजा भी शानदार रहा और कंपनी ने 200% डिविडेंड का ऐलान भी किया.

EV सेगमेंट में अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार SUPRAJIT की सबसे बड़ी उपलब्धि एक प्रमुख उत्तर अमेरिकी ऑटो कंपनी से मिला इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) केबल्स का ऑर्डर है. यह कंपनी के इतिहास का सबसे बड़ा EV केबल कॉन्ट्रैक्ट माना जा रहा है. इसकी सालाना वैल्यू 5.25 मिलियन डॉलर और अनुमानित लाइफटाइम वैल्यू 37 मिलियन डॉलर है. इस ऑर्डर का उत्पादन कंपनी के मैक्सिको स्थित मातामोरोस प्लांट से किया जाएगा.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

यूरोप, जापान और चीन से भी मिले नए ऑर्डर

Suprajit Engineering को एक यूरोपीय लग्जरी व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग से 2 मिलियन डॉलर सालाना (लाइफटाइम वैल्यू 12 मिलियन डॉलर) का ऑर्डर मिला है. इसके अलावा एक जापानी ऑटो कंपनी से 1.2 मिलियन डॉलर सालाना (लाइफटाइम वैल्यू 6 मिलियन डॉलर) का कॉन्ट्रैक्ट भी हासिल हुआ है. कंपनी ने एक प्रमुख चीनी EV निर्माता और अन्य नए ग्राहकों से भी कारोबार हासिल किया है.

Customer RegionAnnual ValueLifetime Value
North American Auto MajorUSD 5.25 millionUSD 37 million
European Luxury OEMUSD 2 millionUSD 12 million
Japanese OEMUSD 1.2 millionUSD 6 million

सप्लायर अवॉर्ड्स

मई 2026 के दौरान कंपनी को कई प्रतिष्ठित सम्मान भी मिले. कंपनी को रिकॉर्ड समय में बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए General Motors का Supplier Quality Excellence Award मिला. वहीं Mahindra & Mahindra ने ई-थ्रॉटल प्रोग्राम के लिए कंपनी को Mahindra Last Mile Mobility Award से सम्मानित किया.

नई टेस्टिंग फैसिलिटी शुरू

Suprajit Engineering ने 1 जून 2026 को ब्रेकिंग प्रोडक्ट्स के लिए एक अत्याधुनिक टेस्टिंग फैसिलिटी का भी उद्घाटन किया है. यह सुविधा उत्पाद विकास और गुणवत्ता परीक्षण को मजबूत करेगी, खासकर ऐसे समय में जब ऑटो उद्योग तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ रहा है.

क्लाइंट लिस्ट

Suprajit Engineering के क्लाइंट लिस्ट दमदार है. क्लाइंट्स में-

  • फॉक्सवैगन
  • BMW
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा
  • टाटा मोटर्स
  • PIAGGIO
  • मारुति सुजुकी
  • निसान
  • GM
  • Suzuki
  • Jaguar
  • White Velbert
  • IFB
  • GM Daewoo
  • Lear Corporation
  • ISRI
  • Behr India Ltd
  • Inteva Products
  • Benteler
  • Swaraj Mazda
  • Vauxhall
  • Bajaj Tempoo
  • Valeo
  • Opel
  • Magna
  • Eicher
  • SAAB

वहीं टू-व्हीलर ग्राहकों में-

  • टीवीएस
  • हीरो
  • बजाज
  • होंडा
  • रॉयल एनफील्ड
  • महिंद्रा 2 व्हीलर्स
  • यामहा
  • सुजुकी
  • Lifelong
  • Piaggio

नॉन-ऑटोमोटिव ग्राहकों में-

  • New Holland
  • Club Car
  • JCB
  • Godrej
  • Kubota
  • Whirlpool
  • Codica Automotive
  • LT
  • CLAAS
  • GE

कैसा रहा Q4 रिजल्ट?

मार्च तिमाही (Q4FY26) में Suprajit Engineering ने शानदार नतीजा पेश किया. सालाना आधार पर मुनाफा 161 फीसदी बढ़कर 71.1 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो एक साल पहले 27.2 करोड़ रुपए था. जबकि आय 18.8 फीसदी बढ़कर 1041.9 करोड़ रुपए रही. पिछले साल आय 876.9 करोड़ रुपए थी.

200% डिविडेंड का ऐलान

दमदार नतीजे के साथ ऑटो एंसिलरी कंपनी ने 1 रुपए फेस वैल्यू पर 2 रुपए यानी 200% के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है.

शेयरहोल्डिंग और स्टॉक की परफॉर्मेंस

Suprajit Engineering में प्रमोटर्स की 45.26% हिस्सेदारी है. जबकि पब्लिक का स्टेक 31.05% है. स्टॉक की परफॉर्मेंस देखें तो एक हफ्ते में यह 11.40 फीसदी और एक महीने में 11.72 फीसदी तक बढ़ चुका है.

अवधिबदलाव (%)
1 हफ्ता4.02%
2 हफ्ता11.40%
1 महीना11.72%
3 महीना6.58%
YTD-1.32%
6 महीना1.05%
1 साल10.70%
2 साल4.70%
3 साल19.62%
5 साल72.36%
10 साल188.75%

6 देशों में 6 प्लांट

Suprajit Group का कारोबार 4 महाद्वीपों में फैला हुआ है. कंपनी के 6 देशों में 6 प्लांट्स हैं. इनमें अमेरिका, मेक्सिको, यूके, जर्मनी, लक्ज़मबर्ग और चीन शामिल हैं. कंपनी के पास विभिन्न देशों में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स, टेक्नोलॉजी सेंटर और वेयरहाउस मौजूद हैं, जो इसे वैश्विक ऑटोमोबाइल सप्लाई चेन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाते हैं.

क्या करती है कंपनी?

Suprajit Engineering भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोटिव केबल और हैलोजन बल्ब निर्माता कंपनियों में से एक है. कंपनी की वार्षिक वैश्विक उत्पादन क्षमता 40 करोड़ ऑटोमोटिव केबल्स और 11 करोड़ हैलोजन लैंप्स की है. कंपनी के ग्राहकों में दुनिया की कई प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियां शामिल हैं, जो इसकी मजबूत वैश्विक मौजूदगी और तकनीकी क्षमता को दर्शाता है.

ऑटोमोटिव केबल्स, लाइटिंग सॉल्यूशंस, कंट्रोल सिस्टम्स और अन्य ऑटो कंपोनेंट्स के क्षेत्र में मजबूत उपस्थिति के चलते Suprajit Engineering भारतीय ऑटो एंसिलरी सेक्टर की प्रमुख कंपनियों में गिनी जाती है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6