इस ऑटो दिग्गज ने किया 250% डिविडेंड का ऐलान, Q4 में रिकॉर्ड हाई रहा मुनाफा; नोट करें रिकॉर्ड डेट

कमर्शियल व्हीकल की दिग्गज कंपनी Ashok Leyland ने चौथी तिमाही में अब तक का सबसे अधिक रेवेन्यू और प्रॉफिट दर्ज किया है. शेयर होल्डर्स के लिए 250% के डिविडेंड का भी ऐलान किया गया है. नोट करें रिकॉर्ड डेट कब है और डिविडेंड का पैसा कब मिलेगा.
इस ऑटो दिग्गज ने किया 250% डिविडेंड का ऐलान, Q4 में रिकॉर्ड हाई रहा मुनाफा; नोट करें रिकॉर्ड डेट

FY26 में कंपनी ने अब तक का बेस्ट प्रदर्शन जारी किया है. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)

Ashok Leyland Q4 Results: कमर्शियल व्हीकल की दिग्गज कंपनी अशोक लेलैंड ने चौथी तिमाही (Q4 Results) में रिकॉर्ड परफॉर्मेंस जारी किया है.कंपनी ने बताया कि Q4 और पूरे वित्त वर्ष में अब तक का सर्वोच्च रेवेन्यू, EBITDA और मुनाफा रहा है. शेयर होल्डर्स के लिए 250% के दूसरे अंतरिम डिविडेंड (Dividend) का भी ऐलान किया गया है. शुक्रवार को यह शेयर फोकस में रहेगा. यह शेयर अभी 163 रुपए पर है.

Ashok Leyland ने कहा कि FY26 में कंपनी ने अब तक का बेस्ट प्रदर्शन जारी किया है. कमर्शियल व्हीकल्स की कुल बिक्री के आंकड़ों ने FY19 के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है और सालाना आधार पर वॉल्यूम में 13% का ग्रोथ दर्ज किया गया. एक्सपोर्ट वॉल्यूम भी ऑल टाइम हाई रहा. कंपनी ने दूसरे अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है.

5 सवालों में समझें डिविडेंड की पूरी बात

सवालजवाब
दूसरा अंतरिम डिविडेंड कितना मिलेगा?₹2.5 प्रति शेयर ( फेस वैल्यु के मुकाबले 250%)
डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट क्या है?3 जून 2026
डिविडेंड का पेमेंट कब तक होगा?26 जून 2026 या उससे पहले
AGM (बैठक) की तारीख क्या है?14 अगस्त 2026
FY26 का कुल डिविडेंड कितना है?₹3.5 प्रति शेयर (पहला अंतरिम डिविडेंड ₹1 का था)

कितना मिलेगा डिविडेंड?

अशोक लेलैंड के बोर्ड ने 1 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर 250% यानी प्रति शेयर 2.5 रुपए के दूसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. इस प्रस्ताव को AGM की बैठक में रखा जाएगा और इसमें पारित होने के बाद ही इसका भुगतान किया जाएगा. साथ में कंपनी ने यह भी कहा कि FY26 के लिए अब कोई फाइनल डिविडेंड नहीं जारी किया जाने वाला है.

AGM की बैठक कब होगी?

77वें एनुअल जनरल मीटिंग का आयोजन 14 अगस्त 2026 को किया जाएगा

FY26 में इससे पहले भी डिविडेंड मिला था?

FY26 में इससे पहले कंपनी ने 1 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर 100% यानी प्रति शेयर 1 रुपए के पहले अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया था जिसका भुगतान किया जा चुका है. दूसरे अंतरिम डिविडेंड के बाद पूरे वित्त वर्ष के लिए कुल 3.5 रुपए के डिविडेंड का ऐलान किया गया है.

रिकॉर्ड डेट कब है?

इस डिविडेंड के लिए बोर्ड ने 3 जून 2026 का रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है. मतलब, अगर 3 जून को किसी के डीमैट अकाउंट में यह शेयर होगा तो वह डिविडेंड का लाभ उठा पाएगा.

पेमेंट कब किया जाएगा?

दूसरे अंतरिम डिविडेंड का भुगतान 26 जून 2026 या उससे पहले कर दिया जाएगा.

Q4 में कैसा रहा प्रदर्शन?

स्टैंडअलोन आधार पर कंपनी का रेवेन्यू करीब 19% ग्रोथ के साथ 14160 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले 11906 करोड़ रुपए था. Q3 का रेवेन्यू 11533 करोड़ रुपए था. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 15% ग्रोथ के साथ 2066 करोड़ रुपए रहा. ऑपरेटिंग PBT 14% ग्रोथ के साथ 1909 करोड़ रुपए रहा. नेट प्रॉफिट 13% ग्रोथ के साथ 1405 करोड़ रुपए रहा. चौथी तिमाही में कंपनी ने 3280 करोड़ रुपए का कैश जेनरेट किया.

Ashok Leyland Q4 Results

फाइनेंशियल इंडिकेटरQ4FY25 (पिछले साल)Q4FY26 (इस साल)सालाना (YoY)
ऑपरेशनल रेवेन्यू₹11,906 करोड़₹14,160 करोड़19%
EBITDA₹1,791 करोड़₹2,066 करोड़15%
EBITDA मार्जिन15.04%14.59%-0.45% (मार्जिन में हल्की गिरावट)
ऑपरेटिंग PBT₹1,671 करोड़₹1,909 करोड़14%
नेट प्रॉफिट (PAT)₹1,246 करोड़₹1,405 करोड़13%

FY26 में कैसा रहा प्रदर्शन?

स्टैंडअलोन आधार पर कंपनी का रेवेन्यू करीब 14% ग्रोथ के साथ 44007 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले 38753 करोड़ रुपए था. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 13% ग्रोथ के साथ 5732 करोड़ रुपए रहा. ऑपरेटिंग PBT 22% ग्रोथ के साथ 5163 करोड़ रुपए रहा. नेट प्रॉफिट 8% ग्रोथ के साथ 3566 करोड़ रुपए रहा. FY26 क्लोजिंग आधार पर कंपनी का नेट कैश पोजिशन 5899 करोड़ रुपए है जो FY25 क्लोजिंग आधार पर 4242 करोड़ रुपए था.

Ashok Leyland FY26 Results

फाइनेंशियल इंडिकेटरFY25 (पिछले साल)FY26 (इस साल)

सालाना ग्रोथ (YoY)

रेवेन्यू (Revenue)₹38,753 करोड़₹44,007 करोड़14%
EBITDA₹4,931 करोड़₹5,732 करोड़16.20%
EBITDA मार्जिन12.70%13.00%+0.3%
ऑपरेटिंग PBT₹4,245 करोड़₹5,163 करोड़22%
नेट प्रॉफिट (PAT)₹3,303 करोड़₹3,566 करोड़*8%
नेट कैश पोजिशन₹4,242 करोड़₹5,899 करोड़39%

वॉल्यूम और एक्सपोर्ट का प्रदर्शन?

FY26 में ओवरऑल 220437 यूनिट वाहन बेचे गए
FY19 के 197366 यूनिट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया
FY26 में वॉल्यूम ग्रोथ FY25 के मुकाबले 13% अधिक रहा

LCV सेगमेंट
LCV यानी लाइट कमर्शियल व्हीकल की कुल बिक्री 74322 यूनिट रही जो रिकॉर्ड है. इससे पहले FY24 में कुल 66633 यूनिट बेचे गए थे.

एक्सपोर्ट
एक्सपोर्ट वॉल्यूम भी रिकॉर्ड हाई रहा और कुल 18082 यूनिट वाहन निर्यात किए गए. सालाना आधार पर एक्सपोर्ट वॉल्यूम में 18.5% का ग्रोथ दर्ज किया गया. इसके अलावा पावर सॉल्यूशन और ऑफ्टर मार्केट बिजनेस का ग्रोथ रोबस्ट रहा.

Ashok Leyland Share Price

Ashok Leyland का शेयर BSE पर 163 रुपए पर है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 215 रुपए और लो 115 रुपए है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 6.5% का उछाल दर्ज किया गया है. तीन महीने में शेयर में -22% और इस साल अब तक -11.5% की गिरावट आई है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6