&format=webp&quality=medium)
Ashok Leyland Order: हिंदुजा ग्रुप की कमर्शियल व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) के डिफेंस बिजनेस को 700 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के कई ऑर्डर मिले हैं. ऑटो शेयर में शुक्रवार (28 मार्च) को 2.20 फीसदी गिरावट आई है.
अशोक लेलैंड ने रक्षा बलों से 700 करोड़ रुपये से अधिक के ठेके मिलने की शुक्रवार को जानकारी दी. हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी ने बयान में कहा कि इन ठेकों के तहत आपूर्ति किए जाने वाले वाहनों का उद्देश्य ‘क्लोज-इन वेपन सिस्टम’ (CIWS) कार्यक्रम के तहत सैन्य परिवहन, रसद और अन्य विशेष परिवहन संबंधी रक्षा क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करना है. इनकी आपूर्ति आगामी वित्त वर्ष 2025-26 में शुरू की जाएगी.
ये भी पढ़ें- लोन लेकर शुरू कियामुर्गीपालन का बिजनेस, आज हर महीने 1 लाख 50 हजार रुपये का मुनाफाकमा रही ये महिला
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) के रक्षा कारोबार के अध्यक्ष अमनदीप सिंह ने कहा, भारतीय सेना को रसद वाहनों के सबसे बड़े आपूर्तिकर्ता के रूप में हमें अपने बलों को सहयोग देने में बहुत गर्व महसूस होता है. हम इन ठेकों को समय पर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इन नए ठेकों के साथ अशोक लेलैंड ने सशस्त्र तथा अर्धसैनिक बलों के लिए उन्नत भूमि परिवहन समाधान में अग्रणी के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत किया है.
अशोक लेलैंड स्टॉक का 52 वीक हाई 264.70 रुपये और लो 166.15 रुपये है. कंपनी का मार्केट कैप 60,051.98 करोड़ रुपये है. स्टॉक का प्रदर्शन देखें तो एक हफ्ते में शेयर 3 फीसदी और 6 महीने में 14.77 फीसदी तक टूट चुका है. हालांकि, पिछले एक साल में शेयर 19.40 फीसदी, 2 साल में 51.82 फीसदी और 5 साल में 371 फीसदी का रिटर्न दिया है.