&format=webp&quality=medium)
एयरोस्पेस बिजनेस में Balu Forge ने एंट्री की है. (प्रतीकात्मक फोटो: AI/Chatgpt)
BALUFORGE Share Price: देश की जानी-मानी इंजीनियरिंग कंपनी बा बालू फोर्ज इंडस्ट्रीज (Balu Forge Industries) ने एयरोस्पेस सेक्टर में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. कंपनी ने पहली बार एयरोस्पेस में कदम रखा है और उसे अमेरिका की एक बड़ी कंपनी से पहला ऑर्डर मिला है. ऑर्डर की खबर से स्टॉक में आज तेजी देखने को मिली है. BSE पर शेयर 9.78% चढ़कर ₹512.90 पर पहुंच गया.
मुंबई स्थित प्रिसीजन इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Balu Forge ने शेयर बाजार को जानकारी में बताया कि उसे Alpha Aircraft Systems Inc. के लिए प्रिसीजन-इंजीनियर्ड कंपोनेंट्स की सप्लाई का ऑर्डर मिला है. इसके साथ ही कंपनी ने आधिकारिक तौर पर ग्लोबल एयरोस्पेस सेक्टर में एंट्री कर ली है.
ये भी जरूर पढ़ें- 37% तक रिटर्न का मौका! ब्रोकरेज ने चुने ये 3 टेक्निकल पिक्स
कंपनी के अनुसार, इस प्रोजेक्ट के लिए एडवांस पेमेंट 25 मई 2026 को मिल चुकी है. इसके बाद अब प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग फेज की शुरुआत हो गई है. यह ऑर्डर ऐसे समय मिला है जब भारतीय इंजीनियरिंग कंपनियां ग्लोबल सप्लाई चेन में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
एयरोस्पेस सेक्टर में आधिकारिक एंट्री
Balu Forge ने कहा कि यह ऑर्डर उसे ग्लोबल एयरोस्पेस इंडस्ट्री में एंट्री दिलाता है, जहां क्वालिटी कंट्रोल, कॉम्प्लेक्स मेटलर्जी और हाई-प्रिसीजन मैन्युफैक्चरिंग की जरूरत होती है.
ग्लोबल मार्केट में दबदबा
Alpha Aircraft Systems के साथ साझेदारी से Balu Forge की नॉर्थ अमेरिका मार्केट में पकड़ मजबूत होगी और कंपनी को ग्लोबल इंजीनियरिंग सप्लाई चेन में नई पहचान मिलेगी.
इंजीनियरिंग क्षमता पर लगी मुहर
कंपनी के मुताबिक, यह ऑर्डर उसकी एडवांस टेक्नोलॉजी, अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च एंड डेवलपमेंट में किए गए निवेश का बड़ा प्रमाण है.
उत्पादन शुरू करने की तैयारी
कंपनी ने बताया कि ऑर्डर मिलने और टूलिंग के लिए भुगतान होने के बाद अब उत्पादन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी तेज कर दी गई है ताकि एविएशन इंडस्ट्री की सख्त डिलीवरी टाइमलाइन को पूरा किया जा सके.

बालू फोर्ज के मैनेजमेंट ने इस मौके पर खुशी जताते हुए कहा, हमें बेहद गर्व है कि हमने एयरोस्पेस सेक्टर में कदम रख दिया है. अमेरिका की Alpha Aircraft Systems Inc जैसी प्रतिष्ठित कंपनी से ऑर्डर मिलना हमारे लिए एक ऐतिहासिक पल है. यह हमारी बेहतरीन क्वालिटी और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं का सबूत है. यह डील हमारे बिजनेस को नए और ज्यादा मुनाफे वाले सेक्टर्स में ले जाने के लॉन्ग-टर्म प्लान से बिल्कुल मेल खाती है.
कंपनी ने आगे कहा कि वे इस ऑर्डर को सबसे ऊंचे मानकों के साथ पूरा करेंगे और भविष्य में एयरोस्पेस सप्लाई चेन में ऐसे और भी बड़े मौके तलाशेंगे.
एयरोस्पेस सेक्टर में एंट्री किसी भी इंजीनियरिंग कंपनी के लिए बड़ा कदम माना जाता है, क्योंकि यहां बेहद सख्त क्वालिटी स्टैंडर्ड और टेक्निकल क्षमता की जरूरत होती है. अगर कंपनी समय पर सप्लाई और गुणवत्ता मानकों को पूरा करती है, तो भविष्य में उसे अंतरराष्ट्रीय एयरोस्पेस कंपनियों से और बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना बढ़ सकती है.
Balu Forge Industries भारत की प्रमुख प्रिसीजन इंजीनियरिंग कंपनियों में शामिल है, जो दुनिया के कई उद्योगों के लिए फोर्ज्ड और मशीनिंग कंपोनेंट्स उपलब्ध कराती है. कंपनी का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो 1 किलोग्राम से लेकर 1,500 किलोग्राम तक और 3 मीटर लंबाई तक के कंपोनेंट्स को कवर करता है.
इसके उत्पादों का उपयोग ऑटोमोबाइल, इंडस्ट्रियल व्हीकल्स, अर्थमूविंग इक्विपमेंट, विंड एनर्जी, एयरोस्पेस, डिफेंस, ऑयल एंड गैस, रेलवे, मरीन और एग्रीकल्चर जैसे कई सेक्टर्स में किया जाता है.
BSE के शेयरहोल्डिंग डेटा के मुताबिक, 31 मार्च 2026 को समाप्त तिमाही तक दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया (Ashish Kacholia) के पास Balu Forge Industries में 1.64% हिस्सेदारी थी, जो करीब 18.91 लाख शेयरों के बराबर है.
| अवधि | बदलाव (%) |
| 1 हफ्ता | 5.43 |
| 2 हफ्ते | -0.11 |
| 1 महीना | 7.67 |
| 3 महीने | 0.96 |
| इस साल अब तक | -17.45 |
| 6 महीने | -20.49 |
| 1 वर्ष | -26.32 |
| 2 वर्ष | 67.52 |
| 3 वर्ष | 386.02 |
| 5 वर्ष | 113.51 |
| 10 वर्ष | 994.92 |
बालू फोर्ज इंडस्ट्रीज का शेयर फिलहाल 6.08 फीसदी की बढ़त के साथ ₹495.60 पर कारोबार कर रहा है. स्टॉक के लिए 52 वीक हाई ₹784 और लो ₹341.35 है. शेयर अपने हाई से 40% तक करेक्ट हो चुका है.
स्टॉक की परफॉर्मेंस देखें तो एक हफ्ते में यह 5.43% और एक महीने में 7.67% तक बढ़ चुका है. लेकिन इस साल शेयर में अब तक 17.45% तक गिरावट आई है.
पिछले एक साल में स्टॉक 26.32% तक टूटा है. हालांकि, शेयर ने पिछले 2 वर्षों में 67.52% और 3 वर्षों में 386% का शानदार रिटर्न दिया है. वहीं, पिछले 5 वर्ष में शेयर का रिटर्न 113.51% और 10 साल में 995% रहा.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)