मई में इस कंपनी को मिला तीसरा ऑर्डर, वैल्यू ₹9.3 करोड़; रेखा झुनझुनवाला के पास 1,21,98,376 शेयर

बुधवार को इस कंपनी के शेयर पर नजर रखें. कंपनी को ₹9.30 करोड़ का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. कंपनी कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित करेगी और परीक्षा सेवाएं जून 2026 से शुरू होने की उम्मीद है. कंपनी में दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला की भी 21.03% हिस्सेदारी है.
मई में इस कंपनी को मिला तीसरा ऑर्डर, वैल्यू ₹9.3 करोड़; रेखा झुनझुनवाला के पास 1,21,98,376 शेयर

इस मल्टीबैगर स्टॉक पर रखें नजर, रेखा झुनझुनवाला की 21% होल्डिंग्स (फोटो - AI)

एजुकेशन सेक्टर की कंपनी Aptech को स्टेट गवर्मेंट बॉडी से कॉन्ट्रैक्ट मिला है. कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद इसकी जानकारी दी. कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को फाइलिंग के तहत बताया कि कंपनी को 9.30 करोड़ रुपए का कॉन्ट्रैक्ट मिला है. कंपनी को कम्प्यूटर बेस्ट एग्जामिनेशन कंडक्ट कराने के लिए ये ऑर्डर मिला है. ये घरेलू एंटिटी के तौर पर दिया गया है.

यह कॉन्ट्रैक्ट संबंधित सरकारी संस्था द्वारा Aptech Limited को जारी किया गया है. Aptech को परीक्षा शहरों और परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची, सीटों की संख्या सहित, संबंधित राज्य सरकारी संस्था को जमा करनी होगी. ये परीक्षा केंद्र पहले से ऑडिट किए गए होंगे.

इस कॉन्ट्रैक्ट की डीटेल्स

Aptech को परीक्षा का संचालन RFP और MSA में तय दिशा-निर्देशों के अनुसार करना होगा. कॉन्ट्रैक्ट में विशेष नियम और शर्तें, कार्य का दायरा (Statement of Work), डिलीवेरेबल्स, सर्विस लेवल एग्रीमेंट (SLA), भुगतान की शर्तें आदि शामिल हैं.

कब से होगा शुरू

परीक्षा सेवाओं का संचालन जून 2026 से शुरू होने की उम्मीद है. इस कॉन्ट्रैक्ट में RFP और MSA की शर्तों के अनुसार सर्विस डिलीवरी, सर्विस लेवल एग्रीमेंट (SLA) और भुगतान से जुड़ी शर्तें शामिल हैं. यह ऑर्डर एक घरेलू सरकारी संस्था द्वारा दिया गया है.

मई में और कितने ऑर्डर मिले?

इससे पहले कंपनी को 2 और ऑर्डर मिल चुके हैं. इससे पहले 9 मई 2026 और 5 मई 2026 को भी कंपनी को ऑर्डर मिल चुका है. 9 मई को कंपनी को 6 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला था. कंपनी को स्टेट गवर्मेंट के तहत ये ऑर्डर मिला था. इसके तहत OMR बेस्ट टेस्ट कंडक्ट कराना था.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

इसके अलावा कंपनी को 5 मई 2026 को भी ऑर्डर मिला था. इसकी वैल्यू 9.92 करोड़ रुपए थी. ये ऑर्डर किसी एग्जाम के लिए कम्प्यूटर बेस्ट टेस्टिंग सर्विस प्रोवाइड कराना था.

रेखा झुनझुनवाला के पास कितने शेयर

खास बात ये है कि इस कंपनी में दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला की भी शेयरहोल्डिंग है. रेखा झुनझुनवाला के पास इस कंपनी के कुल 1,21,98,376 शेयर हैं. उनके पास कंपनी की 21.03 हिस्सेदारी है.

इसके अलावा कंपनी में प्रमोटर्स की कुल हिस्सेदारी 47.4 फीसदी है. पब्लिक की शेयरहोल्डिंग्स 50.8 फीसदी है और विदेशी निवेशकों की होल्डिंग्स 0.7 फीसदी है.

क्या करती है कंपनी?

Aptech ने अपनी फाइलिंग में बताया कि कंपनी 1986 से नॉन-फॉर्मल वोकेशनल ट्रेनिंग बिजनेस में सक्रिय है और फिलहाल दुनिया भर में उसके 1000 से ज्यादा सेंटर मौजूद हैं. कंपनी आईटी ट्रेनिंग, मीडिया और एंटरटेनमेंट, एविएशन, ब्यूटी एंड वेलनेस, बैंकिंग और फाइनेंस जैसे कई सेक्टर में ट्रेनिंग सर्विस देती है.

कंपनी Arena Animation, MAAC, Lakme Academy powered by Aptech, Aptech Learning और Aptech Aviation Academy जैसे कई ब्रांड्स के जरिए ट्रेनिंग बिजनेस चलाती है. इसके अलावा Enterprise Business के तहत कॉरपोरेट्स और संस्थानों को ट्रेनिंग और असेसमेंट सॉल्यूशंस भी देती है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6