दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में शामिल Apple में बड़ा नेतृत्व बदलाव सामने आया है.असल में कंपनी ने लंबे समय से CEO रहे Tim Cook की जगह John Ternus को अगला CEO बनाने का फैसला किया है.
1 सितंबर से जॉन टर्नस कंपनी की कमान संभालेंगे, जबकि टिम कुककार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका में जाएंगे.
यह बदलाव सिर्फ चेहरा बदलने की खबर नहीं है ,यह संकेत है कि एप्पल अब अगले दौर की तैयारी कर रहा है, जहां AI, हार्डवेयर इनोवेशन और नए प्रोडक्ट्स सबसे बड़े मुद्दे होंगे.
5 प्वाइंट में समझें बात
Add Zee Business as a Preferred Source
- Apple ने CEO सक्सेशन प्लान अनाउंस किया
- टिम कुक से जॉन टर्नस को कमांड
- टर्नस अभी हार्डवेयर इंजीनियरिंग चीफ हैं
- AI एरा के लिए Apple स्ट्रेटेजी शिफ्ट का साइन
- प्रोडक्ट इनोवेशन पर फोकस बढ़ सकता है
Apple ने अभी CEO क्यों बदला?
Tim Cook ने 2011 से Apple को संभाला और कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया
लेकिन अब मार्केट बदल चुका है
- आज की सबसे बड़ी लड़ाई है
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
- कस्टम चिप्स
- हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर इंटीग्रेशन
- नेक्स्ट-जेन डिवाइस
- ऐसे में Apple को नए दौर के लिए नया लीडर चाहिए था
कौन हैं John Ternus?
- जॉन टर्नस की वर्तमान आयु 51 वर्ष है।
- John Ternus कोई बाहरी चेहरा नहीं हैं.
- वह Apple में करीब 25 साल से जुड़े हैं
- जॉन हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर लीडर हैं
- अभी Apple के हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैं
- टिम कुक ने उन्हें 'इंजीनियर के दिमाग और इनोवेटर की आत्मा' वाला व्यक्ति बताया है
जॉन टर्नस की 2001 में एप्पल में एंट्री
- जॉन टर्नस साल 2001 में इस दिग्गज टेक कंपनी एप्पल को जॉइन किया था.
- करियर की शुरुआत में वे एप्पल की 'प्रोडक्ट डिजाइन टीम' का हिस्सा थे.
- उन्हें एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स के साथ सीधे काम करने का अनुभव प्राप्त है.
- एप्पल से जुड़ने से पहले वे 'वर्चुअल रिसर्च सिस्टम्स' नामक कंपनी में कार्यरत थे.
- वहां उन्होंने एक मैकेनिकल इंजीनियर के तौर पर अपनी सेवाएं दी थीं.
2013 में मिला एप्पल में बड़ा पद
- साल 2013 में एप्पल ने उन्हें हार्डवेयर इंजीनियरिंग का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया
- काबिलियत को देखते हुए 2021 में उन्हें सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बना दिया गया
- टर्नस ने एप्पल के लोकप्रिय डिवाइस 'आईपैड' (iPad) के विकास में बड़ी भूमिका निभाई है
- 'एयरपॉड्स' और 'एप्पल वॉच' जैसे प्रोडक्ट्स पर भी गहन काम किया है
- iPhone की इंजीनियरिंग और डिजाइनिंग में भी रोल निभाया
- MacBook Neo को विकसित करने वाली टीम का उन्होंने नेतृत्व किया
टर्नस की एजूकेशन और करियर
- टर्नस ने यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली है
- अपना करीब पूरा प्रोफेशनल करियर (करीब 25 साल) एप्पल में ही बिताया है
- टर्नस, टिम कुक को अपना मेंटर (गुरु) मानते हैं
John Ternus ने प्रोडक्ट लाइन में भूमिका निभाई है-
- iPhone
- Mac
- AirPods
- Apple Vision Pro
- Apple Watch Ultra 3 में 3-D प्रिंटेड टाइटेनियम का प्रयोग शामिल
जॉन टर्नस की कौन सी होंगी चुनौतियां
- गूगल और माइक्रोसॉफ्ट की तुलना में पिछड़े हुए एप्पल AI को बेस्ट बनाना.
- अमेरिका और यूरोप में कंपनी पर लग रहे Monopoly के आरोपों और कानूनी संकटों से निपटना
- ट्रम्प सरकार के चीन विवाद के बीच मैन्युफैक्चरिंग को भारत जैसे देशों में सफलतापूर्वक शिफ्ट करना
- टिम कुक द्वारा बनाई गई 4 ट्रिलियन डॉलर की वित्तीय सफलता और निवेशकों के भरोसे को बरकरार रखना
- तेजी से बदलते टेक परिदृश्य में आईफोन जैसा कोई 'अगला क्रांतिकारी प्रोडक्ट' पेश करना
- ग्लोबल स्तर पर कड़े होते तकनीकी रूल्स और नियामक संस्थाओं के भारी जुर्माने के खतरों से कंपनी को बचाना
4 महीने दोनों साथ करेंगे काम
- टिम कुक इस साल अगस्त के अंत तक CEO बने रहेंगे
- अगले 4 महीनों तक वे टर्नस के साथ मिलकर काम करेंगे
- इसका मकसद कंपनी की कमान को सुचारू रूप से सौंपना है
- पद छोड़ने के बाद कुक 'एग्जीक्यूटिव चेयरमैन' की भूमिका निभाएंगे
- वे ग्लोबल पॉलिसी और कंपनी के खास प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देंगे
टिम कुक की विरासत क्या रही?
- टिम कुक ने स्टीव जॉब्स के बाद कंपनी संभाली थी
- उनके दौर में Apple ने सर्विसेज बिजनेस बढ़ाया
- वियरेबल्स सेगमेंट मजबूत किया
- सप्लाई चेन शानदार बनाई
- प्रॉफिटेबिलिटी रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचाई
क्या मतलब है इस बदलाव का?
- पुराने लीडरशिप में एक बदलाव हुआ
- इंटरनल कैंडिडेट को चुना गया
- हार्डवेयर-फर्स्ट स्ट्रैटेजी का संकेत है
- AI कॉम्पिटिशन का जवाब तैयार है
- इन्वेस्टर्स को स्टेबिलिटी मैसेज
| विषय | विवरण
|
| नया सीईओ (CEO) | जॉन टर्नस (1 सितंबर से प्रभावी)
|
| टिम कुक की नई भूमिका | कार्यकारी अध्यक्ष (Executive Chairman)
|
| टर्नस का एप्पल अनुभव | 25 साल (2001 से कंपनी के साथ)
|
| वर्तमान पद | सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, हार्डवेयर इंजीनियरिंग
|
| एजूकेशन | मैकेनिकल इंजीनियरिंग (यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया)
|
| प्रमुख योगदान | आईफोन, आईपैड, एयरपॉड्स और मैकबुक नियो
|
| भविष्य का फोकस | AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और हार्डवेयर इनोवेशन
|
| ट्रांजिशन पीरियड | अगले 4 महीने (अगस्त अंत तक कुक और टर्नस साथ रहेंगे |
आपके लिए इसका क्या मतलब है
- अगर आप Apple user हैं, तो आने वाले सालों में यह देखने को मिल सकता है
- बेहतर हार्डवेयर इनोवेशन
- स्मार्ट iPhone फीचर्स
- AI इंटीग्रेटेड डिवाइस
- चिप परफॉर्मेंस अपग्रेड
- नए प्रीमियम प्रोडक्ट्स
देशभर में क्या देखें
- अगर आप नया Apple प्रोडक्ट खरीदने की सोच रहे हैं तो अगले लॉन्च पर नजर रखें
- AI फीचर्स कम्पेयर करें
- नए चिप अपग्रेड देखें
- साथ ही लॉन्ग-टर्म इकोसिस्टम वैल्यू समझें
यह खबर इतनी बड़ी क्यों है?
- Apple जैसी कंपनी में CEO बदलना एक रेयर इवेंट होता है
- यह सिर्फ मैनेजमेंट अपडेट नहीं, बल्कि फ्यूचर में डायरेक्शन चेंज भी हो सकता है
- यानी आने वाले iPhone, Mac और AI products पर असर संभव है
आपके काम की बात
Apple ने लीडरशिप चेंज e करके साफ संकेत दिया है कि अगला दशक उत्पाद नवीनता और AI का होगा.जी हां Tim Cook ने एक साम्राज्य बनाया,जिसको John Ternus फ्यूचर में आगे ले जाने वाले हैं. जी हां अब दुनिया देखेगी कि Apple की “Next Big Thing” क्या होगी.
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 क्या Tim Cook कंपनी छोड़ रहे हैं
नहीं, Executive Chairman role में रहेंगे
Apple के लंबे समय से senior hardware executive
Q3 क्या iPhone strategy बदलेगी
Leadership change से innovation focus बढ़ सकता है
Q4 क्या Apple AI पर तेज काम करेगा
संकेत यही हैं कि AI priority बढ़ेगी