Q4 में 41% बढ़ा प्रॉफिट तो कंपनी ने दी डबल खुशखबरी, 140% डिविडेंड के साथ 1:1 बोनस का ऐलान; शेयर 52-वीक हाई पर

Anand Rathi Q4 Results: कंपनी के मार्च तिमाही के नतीजे मुनाफे और आय के लिहाज से अच्छे रहे हैं. सालाना आधार पर प्रॉफिट में 41 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. आय में भी अच्छी बढ़त है.
Q4 में 41% बढ़ा प्रॉफिट तो कंपनी ने दी डबल खुशखबरी, 140% डिविडेंड के साथ 1:1 बोनस का ऐलान; शेयर 52-वीक हाई पर

Anand Rathi Wealth ने किया Q4 नतीजों का ऐलान. (Image: AI-generated)

Anand Rathi Q4 Results: घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को चौथी तिमाही के नतीजों की शुरुआत हो गई है. आज वेल्थ मैनेजमेंट कंपनी Anand Rathi Wealth अपने निवेशकों को एक साथ दो बड़ी खुशखबरी दी है. कंपनी का मुनाफा Q4 में जोरदार बढ़त के साथ आया है, और इसके साथ ही 140% डिविडेंड और 1:1 बोनस शेयर का ऐलान भी किया गया है. इन खबरों के दम पर शेयर 52-वीक हाई पर पहुंच गया.

52-वीक हाई पर पहुंचा शेयर

कंपनी का शेयर 1.45% की तेजी के साथ करीब ₹3,447 के आसपास ट्रेड कर रहा है और इसने ₹3,494 के पास नया 52-वीक हाई छुआ. स्टॉक में करीब 2% की तेजी देखने को मिली.

Add Zee Business as a Preferred Source

Q4 में मजबूत कमाई, मुनाफा 41% उछला

कंपनी के मार्च तिमाही के नतीजे मुनाफे और आय के लिहाज से अच्छे रहे हैं. सालाना आधार पर प्रॉफिट में 41 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. आय में भी अच्छी बढ़त है. लेकिन कामकाजी मुनाफा और मार्जिन पर प्रेशर दिखा है. खासककर मार्जिन सालाना आधार पर 40.9% से घटकर 29.5% पर आ गया है.

पैरामीटरQ4FY26Q4FY25बदलाव
कंसोलिडेटेड मुनाफा₹103 करोड़₹73 करोड़0.41
कंसोलिडेटेड आय₹288 करोड़₹222 करोड़0.3
ऑपरेटिंग प्रॉफिट₹85 करोड़₹91 करोड़गिरावट
मार्जिन29.50%40.90%कमी

140% डिविडेंड का ऐलान

कंपनी ने ₹5 फेस वैल्यू वाले शेयर पर ₹7 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है, जो 140% के बराबर है. हालांकि, यह डिविडेंड कंपनी की AGM में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद ही दिया जाएगा और मंजूरी मिलने के 30 दिनों के भीतर भुगतान किया जाएगा.

1:1 बोनस शेयर से निवेशकों को फायदा

कंपनी ने 1:1 बोनस शेयर देने की भी सिफारिश की है. यानी अगर आपके पास 1 शेयर है, तो आपको 1 अतिरिक्त शेयर मुफ्त मिलेगा. यह भी शेयरधारकों की मंजूरी और अन्य जरूरी अप्रूवल मिलने के बाद लागू होगा. रिकॉर्ड डेट का ऐलान कंपनी अलग से करेगी.

कंपनी ने एक साथ मजबूत नतीजे, डिविडेंड और बोनस का ऐलान करके निवेशकों का भरोसा और मजबूत किया है. हालांकि, मार्जिन में गिरावट एक ऐसा पहलू है जिस पर आगे नजर रखना जरूरी होगा.

तिमाही-दर-तिमाही नतीजे कैसे रहे हैं?

ParticularsQ4FY26 (31.03.2026)Q3FY26 (31.12.2025)Q4FY25 (31.03.2025)FY26 (31.03.2026)FY25 (31.03.2025)
Revenue from Operations₹27,724.22 Cr₹27,942.54 Cr₹21,329.39 Cr₹1,10,748.11 Cr₹90,506.99 Cr
Profit Before Tax (PBT)₹13,834.61 Cr₹13,441.22 Cr₹9,760.37 Cr₹52,735.57 Cr₹39,752.75 Cr
Net Profit (PAT)₹10,222.97 Cr₹9,981.26 Cr₹7,242.78 Cr₹39,143.01 Cr₹29,542.19 Cr

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 कंपनी के नतीजे कैसे रहे?

Anand Rathi Wealth का Q4 प्रदर्शन मजबूत रहा. मुनाफा ₹73 करोड़ से बढ़कर ₹103 करोड़ हो गया, जबकि आय भी अच्छी ग्रोथ के साथ ₹288 करोड़ पहुंची.

Q2 शेयर में तेजी क्यों आई?

मजबूत नतीजे, 140% डिविडेंड और 1:1 बोनस के ऐलान की वजह से शेयर 52-वीक हाई तक पहुंच गया.

Q3 1:1 बोनस शेयर का क्या मतलब है?

अगर आपके पास 1 शेयर है, तो आपको 1 अतिरिक्त शेयर मुफ्त मिलेगा. यानी आपके शेयरों की संख्या दोगुनी हो जाएगी.

Q4 डिविडेंड कब मिलेगा?

₹7 प्रति शेयर डिविडेंड AGM में मंजूरी के बाद दिया जाएगा. मंजूरी मिलने के 30 दिनों के अंदर निवेशकों के खाते में पैसा आ जाएगा.

Q5 क्या कोई निगेटिव संकेत भी है?

हां, ऑपरेटिंग प्रॉफिट और मार्जिन में गिरावट आई है (मार्जिन 40.9% से घटकर 29.5%). इस पर आगे नजर रखना जरूरी होगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6