12 लाख करोड़ का मार्केट कैप, भारत में 50 बिलियन डॉलर का पोर्टफोलियो, जानिए कौन हैं RCB की नई मालिक Blackstone

आपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर बैंगलोर को आदित्य बिड़ला के कंसोर्टियम ने खरीदा है. अमेरिकी कंपनी ब्लैकस्टोन भी इस कंसोर्टियम का हिस्सा है. जानिए क्या कहती है ब्लैकस्टोन.
12 लाख करोड़ का मार्केट कैप, भारत में 50 बिलियन डॉलर का पोर्टफोलियो, जानिए कौन हैं RCB की नई मालिक Blackstone

Blackstone Company (Company Website)

आईपीएल की डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आदित्य बिड़ला के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने 16,000 करोड़ रुपए में खरीद लिया है. इस कंसोर्टियम में ब्लैकस्टोन कंपनी भी शामिल है. अमेरिकी कंपनी ब्लैकस्टोन दुनिया की सबसे बड़ी निवेश फर्म में शामिल है. यह 1.3 ट्रिलियन डॉलर के एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) के साथ यह बड़ी अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट कंपनी है. इसके अलावा ब्लैकस्टोन रियल एस्टेट, प्राइवेट इक्विटी, क्रेडिट इंश्योरेंस और हेज फंड सॉल्यूशन्स में काम करती है. यह कंपनी भारत में भी काम करती है.

12.83 हजार डॉलर का मार्केट कैप

ब्लैकस्टोन की स्थापना साल 1985 में पीटर जी पीटरसन और स्टीफन ए स्वाजमैन ने 4 लाख डॉलर की पूंजी से की थी. आज इस कंपनी का मार्केट कैप 12.83 हजार करोड़ डॉलर है.

Add Zee Business as a Preferred Source

250 से ज्यादा पोर्टफोलियो

  • ब्लैकस्टन प्राइवेट इक्विटी बिजनेस के तहत दूसरी कंपनियों को खरीदती है, उनके ऑपरेशन्स को सुधारती है और फिर उन्हें बेच देती है या फिर IPO के जरिए पब्लिक कर देती है.
  • प्राइवेट इक्विटी में ग्लोबल स्तर पर इसके 250 से ज्यादा पोर्टफोलियो है.
  • वित्त वर्ष 2025-26 में आरसीबी के अलावा इसके जर्सी माइक सब का भी अधिग्रहण किया है.

रियल एस्टेट में भी बड़ा दांव

ब्लैकस्टोन कमर्शियल रियल एस्टेट की भी किंग है, जो इस सेक्टर में 319 बिलियन डॉलर मैनेज करती है. कंपनी के पास वेयरहाउसिंग, ऑफिस और रेंटल हाउसिंग सहित लगभग 13,000 प्रॉपर्टी हैं.

क्रेडिट,इंश्योरेस और हेज फंड सॉल्यूशन्स

  • भारत में 7 प्रमुख शहरों में 48 एसेट्स (135 msf) के साथ ब्लैकस्टोन भारत में ऑफिस प्रॉपर्टीज की सबस बड़ी मालिक है.
  • कंपनी क्रेडिट और इंश्योरेंस बिजनेस के तहत कंपनियों को प्राइवेट लोन देती है. साथ ही बीमा कंपनियों के लिए निवेश समाधान पेश करती है.
  • हेज फंड सॉल्यूशंस में यह इंस्टीट्यूशनल के लिए हेज फंड के डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो को मैनेज करती है. इसका मकसद बाजार के उतार-चढ़ाव के बावजूद स्थिर रिटर्न देना है.

भारत बड़ा इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन

भारत ब्लैकस्टोन का सबसे बड़ा और अच्छा प्रदर्शन करने वाला मार्केट है. कंपनी भारत में लगभग 50 बिलियन डॉलर का पोर्टफोलियो मैनेज करती है. अमेरिका और ब्रिटेन के बाद भारत कंपनी के लिए तीसरा सबसे बड़ा इनवेस्टमेंट डेस्टिनेशन है.

वेयरहाउसिंग और इंडस्ट्रियल पार्क्स

  • ब्लैकस्टोन के पास नेक्सस मॉल्स (17 मॉल) और वेयरहाउसिंग के लिए होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स हैं.
  • कंपनी ने भारत में प्राइवेट इक्वटी सेगमेंट में हेल्थकेयर, आईटी सर्विस और फाइनेंशियल सर्विस से जुड़ी 40 से ज्यादा कंपनियों में निवेश किया है.
  • ऑफिस के अहम ऑफिस मुंबई और गुरुग्राम में है. हाल में कंपनी ने मुंबई हेडक्वार्टर के विस्तार के तौर पर बेंगलुरु में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए 4.50 लाख वर्ग फुट जगह लीज पर ली है.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: आरसीबी को कितने में खरीदा है?
जवाब:
आरसीबी को आदित्य बिड़ला के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने 16000 करोड़ रुपए में खरीदा है. इसमें ब्लैकस्टोन भी शामिल हैं.

सवाल: आरसीबी का मालिकाना हक अभी तक किस कंपनी के पास था?
जवाब:
RCB का मालिकाना हक अभी तक यूनाइटेड स्पिरिट्स के पास था.

सवाल: ब्लैकस्टोन कंपनी कहां पर बेस्ड है?
जवाब:
ब्लैकस्टोन अमेरिका बेस्ड कंपनी है. इसका भारत में भी बिजनेस है.

सवाल:भारत में कंपनी का पोर्टफोलियो कितना बड़ा है?
जवाब:
ब्लैकस्टोन का भारत में लगभग 50 बिलियन डॉलर का निवेश पोर्टफोलियो मैनेज करती है.

सवाल: भारत में ब्लैकस्टोन के ऑफिस किन शहरों में स्थित हैं?
जवाब:
देश में ब्लैकस्टोन के प्रमुख ऑफिस मुंबई, गुरुग्राम में है. कंपनी ने बेंगलुरु में भी एंट्री ली है.