Amber Enterprises: Q4 में 27% उछला मुनाफा, डिफेंस-रेलवे से 2600 करोड़ के ऑर्डर, लेबर कोड से 9 करोड़ का झटका

कंज्यूमर ड्यूरेबल कंपनी एंबर एंटरप्राइज लिमिटेड ने दमदार तिमाही नतीजे जारी किए हैं. वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में नेट प्रॉफिट 37 फीसदी उछलकर 162 करोड़ रुपए रहा है.
Amber Enterprises: Q4 में 27% उछला मुनाफा, डिफेंस-रेलवे से 2600 करोड़ के ऑर्डर, लेबर कोड से 9 करोड़ का झटका

Q4 में उछला एंबर एंटरप्राइजेज का मुनाफा (Photo: प्रतीकात्मक इमेज/AI/Gemini)

कंज्यूमर ड्यूरेबल और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एंबर एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के अपने नतीजों की घोषणा कर दी है. 31 मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 27 फीसदी का इजाफा हुआ है. इस दौरान रेवेन्यू के मोर्चे पर भी अच्छी ग्रोथ हुई है. खासकर कंपनी के रेलवे सब-सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार ने इस तिमाही में दमदार प्रदर्शन किया है. कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दलजीत सिंह ने कहा कि स्ट्रैटेजिक विस्तार के तहत कंपनी ने शोगिनी टेक्नोआर्ट्स, पावर वन और यूनिट्रोनिक्स में स्ट्रैटेजिक हिस्सेदारी खरीदकर इलेक्ट्रॉनिक्स डिविजन की ग्रोथ को बढ़ाया है.

चौथी तिमाही में 162 करोड़ रुपए रहा PAT

एंबर एंटरप्राइजेज इंडिया लिमिटेड की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंपनी का एडजस्टेड नेट प्रॉफिट 162 करोड़ रुपए रहा है. वहीं, PAT 37% उछलकर 162 करोड़ रुपए रहा है. पिछले साल यह 118 करोड़ रुपए था.

10% बढ़कर 4148 करोड़ रुपए रेवेन्यू

  • चौथी तिमाही में कंपनी रेवेन्यू 10 फीसदी बढ़कर 4148 करोड़ रुपए रहा है, जो पिछले साल की समान तिमाही में 3754 करोड़ रुपए था. वहीं, टोटल इनकम 4167.61 करोड़ रुपए रही है.
  • 31 मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में ऑपरेटिंग EBITDA 15% की ग्रोथ के साथ 362 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है. पिछले साल की समान अवधि में 314 करोड़ रुपए था.
  • EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 8.4 फीसदी से सुधरकर 8.7 फीसदी पर आया गया है.

Q4 FY26 के कंसोलिडेटेड नतीजे (करोड़ रुपये में)

विवरणQ4 FY26 (करोड़ रुपए)Q4 FY25 (करोड़ रुपए)
ऑपरेशंस से रेवेन्यू4,1483,754
टोटल इनकम4,167.613,772.78
ऑपरेटिंग EBITDA362314
EBITDA मार्जिन8.70%8.40%
एडजस्टेड नेट प्रॉफिट162128
रिपोर्टेड नेट प्रॉफिट162118

एकमुश्त इंपेयरमेंट लॉस और जॉइंट वेंचर में घाटा

वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का रिपोर्टेड नेट प्रॉफिट 10% गिरकर 226 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है. पिछले वित्त वर्ष में यह 251 करोड़ रुपए था. इसका कारण शिवालिक के निवेश में एकमुश्त इंपेयरमेंट लॉस और जॉइंट वेंचर में घाटा होना, जिसके कारण 112 करोड़ रुपए का झटका लगा.

2600 करोड़ रुपए की मजबूत ऑर्डरबुक

  • कंपनी के नए लेबर कोड के कारण भी 9 करोड़ रुपए का वन ऑफ प्रोविजन किया गया है. हालांकि, एडजेस्टड नेट प्रॉफिट 27 फीसदी बढ़कर 162 करोड़ रुपए हो गया है.
  • कंपनी के पास रेलवे सब-सिस्टम्स और डिफेंस डिवीजन के पास फिलहाल 2600 करोड़ रुपए से ज्यादा की मजबूत ऑर्डर बुक विजिबिलिटी है.
  • कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में सेल्स FY26 में 14% बढ़कर 8383 करोड़ रुपए रही है. इलेक्ट्रॉनिक्स डिविजन ने 49 फीसदी की बेहतरीन ग्रोथ दर्ज की है. रेलवे सब सिस्टम्स और डिफेंस कारोबार की सेल्स 19% बढ़कर 535 करोड़ रुपए रही है.

FY26 के कंसोलिडेटेड नतीजे (करोड़ रुपये में)

विवरणFY26FY25प्रतिशत बदलाव (YoY)
ऑपरेशंस से रेवेन्यू12,1869,973+22%
टोटल इनकम12,306.6310,046.55+22.49%
ऑपरेटिंग EBITDA970796+22%
EBITDA मार्जिन8%8.00%स्थिर
एडजस्टेड नेट प्रॉफिट338277+22%
रिपोर्टेड नेट प्रॉफिट226251-10%

Zee Business Live TV यहां पर देखें

सालभर में दिया 33.04% रिटर्न

एंबर एंटरप्राइज का शेयर शुक्रवार को कारोबारी सत्र के अंत में 2.24% या 185.35 अंकों की तेजी के साथ 8471.70 रुपए पर बंद हुआ है. NSE पर 2.79% या 231 अंकों की मजबूती के साथ 8,519.50 रुपए पर बंद हुआ है. कंपनी का 52 वीक हाई 8,974 रुपए और 52 वीक लो 5,400.50 रुपए हैं. कंपनी का शेयर इस साल की शुरुआत से अभी तक 32.14% तक मजबूत हो चुका है. पिछले 6 महीने में शेयर ने 14.46% और सालभर में 33.04% रिटर्न दिया है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6