&format=webp&quality=medium)
इस सेल में स्मार्टफोन और दूसरे डिवाइस पर आपको 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा. (Amazon.in)
मौसम फेस्टिवल का हो और शॉपिंग न हो ऐसा कैसे हो सकता है? आपकी इसी एक्साइटमेंट को ध्यान में रखते हुए ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन फिर से आपके लिए ग्रेट इंडियन फेस्टिवल (Great Indian Festival) के तहत दिवाली स्पेशल (Diwali Special) सेल शुरू करने जा रही है. यह सेल 21 तारीख की आधी रात से लेकर 25 अक्टूबर को रात 11:59 बजे तक चलेगी. इस ऑफर में आपको स्मार्टफोन, लैपटॉप, कैमरा, बड़े डिवाइस और TV, होम एंड किचन प्रॉडक्ट्स, फैशन ब्रांड पर अट्रैक्टिव डील्स और ऑफर ले सकेंगे.
स्मार्टफोन और डिवाइस पर शानदार डील
इस सेल में स्मार्टफोन और दूसरे डिवाइस पर आपको 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा. साथ में फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट, एक्साइटिंग एक्सचेंज ऑफर, नो कॉस्ट EMI का फायदा ले सकेंगे. स्मार्टफोन के बड़े ब्रांड- एप्पल, शाओमी, वनप्लस, सैमसंग, वीवो, ऑनर और कई दूसरे ब्रांड शानदार ऑफर देंगे. आप OnePlus 7T, Samsung M30s और Vivo U10 पर अमेजन का स्पेशल ऑफर मिलेगा. OnePlus 7T सीरीज 37,999 रुपये से शुरू हो रहा है. नया रेडमी नोट 8 सीरीज़ का स्मार्टफोन 9,999 से शुरू होगा.
होम और किचन प्रॉडक्ट पर 70% तक छूट
अमेजन के इस दिवाली स्पेशल सेल में आप होम और किचन प्रॉडक्ट पर 70% तक की छूट ले सकते हैं. इसमें Prestige, Bombay Dyeing, Pigeon, Homecentre जैसे ब्रांड पर शानदार डील मिलेंगे. इसके अलावा हर रोज की जरूरत के सामान भी काफी सस्ते दाम पर खरीद सकेंगे. अमेजन के मुताबिक इस फेस्टिवल सीजन में सस्ते में सामान खरीदने का यह अंतिम मौका होगा.
प्राइम मेंबर को एक्सेस पहले मिलेगा
इस सेल में अमेजन के प्राइम मेंबर को समय से पहले ही एक्सेस मिलेगा. वह सामान्य कस्टमर के मुकाबले पहले ही शॉपिंग कर सकेंगे. प्राइम मेंबर 20 अक्टूबर को ही दिन में 12 बजे से शॉपिंग शुरू कर सकेंगे. अमेजन के प्राइम मेंबर होने के कई फायदे हैं. इसमें मेंबर को एलिजिबल आइटम पर फास्ट अनलिमिटेड फ्री डिलीवरी, वीडियो स्ट्रीमिंग, ऐड फ्री म्यूजिक और डील्स में एक्सक्लूसिव एक्सेस मिलता है.
कार्ड से शॉपिंग पर 10 प्रतिशत एक्सट्रा छूट
अगर आप इस सेल में एक्सिस बैंक, सिटी बैंक के डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड और रुपे कार्ड से शॉपिंग करते हैं तो आप 10 प्रतिशत का इंस्टैंट डिस्काउंट भी ले सकेंगे. यह डील के अलावा होगा यानी एक्स्ट्रा डिस्काउंट होगा.