&format=webp&quality=medium)
ई-कॉमर्स की बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच यह कदम Amazon के मार्केटप्लेस को और मजबूत कर सकता है. (प्रतीकात्मक)
Amazon India ने देशभर के लाखों सेलर्स के लिए बड़ा राहत भरा कदम उठाया है. कंपनी ने 12.5 करोड़ से ज्यादा प्रोडक्ट्स पर रेफरल फीस पूरी तरह खत्म करने का ऐलान किया है. ये फैसला खासतौर पर उन प्रोडक्ट्स पर लागू होगा जिनकी कीमत ₹1,000 से कम है.
पिछले साल जहां करीब 1.2 करोड़ प्रोडक्ट्स पर जीरो रेफरल फीस लागू थी, वहीं अब इसे 10 गुना से ज्यादा बढ़ाकर 12.5 करोड़ प्रोडक्ट्स तक कर दिया गया है. नई फीस स्ट्रक्चर 16 मार्च 2026 से लागू होगी.
यह जीरो रेफरल फीस 1,800 से ज्यादा कैटेगरी पर लागू होगी. इनमें शामिल हैं:
यानी छोटे और मिड-रेंज प्रोडक्ट बेचने वाले विक्रेताओं के लिए यह बड़ा अवसर है.
Amazon ने ₹300 से कम कीमत वाले प्रोडक्ट्स के लिए Easy Ship फीस में 20% से ज्यादा की कटौती की है.
Easy Ship मॉडल में:
सेलर अपने गोदाम या दुकान से सामान स्टोर करता है
Amazon पिकअप और डिलीवरी संभालता है
कम लॉजिस्टिक्स लागत की वजह से यह मॉडल छोटे शहरों के नए सेलर्स के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है.
अगर कोई सेलर एक ही बॉक्स में एक से ज्यादा यूनिट शिप करता है, तो दूसरी यूनिट पर 90% तक फीस की बचत हो सकती है.
यानी ज्यादा यूनिट बेचने पर प्रति प्रोडक्ट लागत काफी कम हो जाएगी.
Amazon India के Selling Partner Services के डायरेक्टर अमित नंदा के मुताबिक:
यह कदम छोटे कारोबारियों और खासकर टियर-2 और टियर-3 शहरों के उद्यमियों को फायदा पहुंचाने के लिए उठाया गया है. कंपनी ऑपरेशनल एफिशिएंसी का फायदा सीधे सेलर्स और ग्राहकों तक पहुंचाना चाहती है.
Amazon के मुताबिक, पिछले एक साल में नए सेलर्स के जुड़ने की रफ्तार 50% सालाना बढ़ी है. यह दिखाता है कि भारत में ई-कॉमर्स के प्रति भरोसा और रुचि लगातार बढ़ रही है.
1. फैशन ज्वेलरी (₹999, Easy Ship)
2. ईयरफोन (₹798, Fulfilled by Amazon)
3. टी-शर्ट (₹299, Easy Ship)
Amazon तीन तरह के फुलफिलमेंट मॉडल देता है:
सेलर खुद शिप करे
Easy Ship – स्टोर सेलर के पास, डिलीवरी Amazon
Fulfilled by Amazon (FBA) – स्टोरेज से लेकर शिपिंग तक सब Amazon
Amazon का यह फैसला सीधे छोटे और मध्यम कारोबारियों के पक्ष में जाता दिख रहा है. ₹1,000 से कम कीमत वाले 12.5 करोड़ प्रोडक्ट्स पर जीरो रेफरल फीस और लॉजिस्टिक्स लागत में कटौती से सेलर्स 70% तक फीस बचा सकते हैं.
ई-कॉमर्स की बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच यह कदम Amazon के मार्केटप्लेस को और मजबूत कर सकता है. खासकर छोटे शहरों और नए उद्यमियों के लिए.