इस ऑटो एंसिलरी कंपनी ने जारी किए तिमाही नतीजे, 16% बढ़ा रेवेन्यू, ₹5.2/Sh डिविडेंड का ऐलान

कंपनी ने FY26 में रेवेन्यू और मुनाफे दोनों मोर्चों पर अच्छी ग्रोथ दर्ज की है. इसके साथ ही कंपनी के बोर्ड ने निवेशकों के लिए 5.2 रुपए प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है.
इस ऑटो एंसिलरी कंपनी ने जारी किए तिमाही नतीजे, 16% बढ़ा रेवेन्यू, ₹5.2/Sh डिविडेंड का ऐलान

इस कंपनी ने जारी किए तिमाही नतीजे, डिविडेंड का ऐलान (फोटो - AI)

बाजार में लिस्टेड ऑटो एंसिलरी कंपनी अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी (Amara Raja Energy & Mobility) ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही और पूरे साल के मजबूत नतीजे जारी किए हैं. कंपनी ने FY26 में रेवेन्यू और मुनाफे दोनों मोर्चों पर अच्छी ग्रोथ दर्ज की है. इसके साथ ही कंपनी के बोर्ड ने निवेशकों के लिए 5.2 रुपए प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है.

कंपनी ने बताया कि FY26 में उसका कुल रेवेन्यू बढ़कर ₹13,549 करोड़ पहुंच गया, जबकि FY25 में यह ₹12,405 करोड़ था. यानी सालाना आधार पर कंपनी ने करीब 16% की ग्रोथ दर्ज की है. वहीं कंपनी का Profit Before Tax (PBT) FY26 में ₹1,307 करोड़ रहा. कंपनी की Earnings Per Share (EPS) ₹53.02 रही.

चौथी तिमाही में भी मजबूत प्रदर्शन

मार्च 2026 तिमाही यानी Q4 FY26 में कंपनी का ऑपरेशन्स से रेवेन्यू 3,460 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹2,974 करोड़ था. वहीं Q4 FY26 में कंपनी का प्रॉफिट बिफॉर टैक्स बढ़कर ₹433 करोड़ पहुंच गया, जबकि एक साल पहले समान तिमाही में यह ₹224 करोड़ था.

हालांकि कंपनी ने माना कि कच्चे माल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर उसके लीड एसिड बैटरी बिजनेस के मार्जिन पर पड़ा. इसके बावजूद कंपनी ने मजबूत प्रदर्शन जारी रखा.

न्यू एनर्जी बिजनेस बना ग्रोथ का बड़ा इंजन

कंपनी के मुताबिक उसके न्यू एनर्जी बिजनेस ने FY26 में शानदार प्रदर्शन किया. इस कारोबार का रेवेन्यू पिछले साल के मुकाबले करीब 60% बढ़ा. कंपनी लगातार लीथिमय सॉल्यूशन्स, EV बैटरी टेक्नोलॉजी और एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशन्स पर फोकस बढ़ा रही है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

कंपनी ने क्या कहा?

कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (Automotive and Industrial) हर्षवर्धन गौरिनेनी ने कहा कि FY26 में ऑटोमोटिव बिजनेस ने मजबूत प्रदर्शन किया. OEM बिजनेस में 20% से ज्यादा की ग्रोथ देखने को मिली, जबकि आफ्टरमार्केट सेगमेंट में भी अच्छी मांग बनी रही.

उन्होंने कहा कि होम एनर्जी बिजनेस में भी मजबूत ग्रोथ दर्ज की गई. वहीं टेलीकॉम सेक्टर के लिए लीथियम सॉल्यूशन्स बिजनेस लगातार विस्तार कर रहा है.

मिडिल ईस्ट संकट के बावजूद मजबूत प्रदर्शन

कंपनी ने कहा कि मिडिल ईस्ट के कुछ बाजारों में भू-राजनीतिक हालात की वजह से चुनौतियां जरूर आईं, लेकिन इसके बावजूद कंपनी ने मजबूत प्रदर्शन बनाए रखा.

मैनेजमेंट का कहना है कि कंपनी इनोवेशन, नए प्रोडक्ट लॉन्च और बेहतर ग्राहक सेवाओं के जरिए अपनी मार्केट पोजिशन को और मजबूत करने पर काम कर रही है.

भारत में EV और बैटरी बिजनेस पर बड़ा दांव

अमारा राजा लगातार भारत में न्यू एनर्जी और EV इकोसिस्टम पर निवेश बढ़ा रही है. कंपनी एनर्जी स्टोरेज, लीथियम आयन सेल मैन्युफैक्चरिंग और बैटरी सॉल्यूशन्स जैसे क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी मजबूत कर रही है. EV और एनर्जी स्टोरेज सेक्टर में बढ़ती मांग का फायदा आने वाले समय में कंपनी को मिल सकता है.

कंपनी का फोकस अब पारंपरिक लीड एसिड बैटरी बिजनेस के साथ-साथ न्यू एनर्जी सॉल्यूशन्स पर भी तेजी से बढ़ रहा है, जिससे भविष्य में ग्रोथ की संभावनाएं और मजबूत हो सकती हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source