500% के बंपर डिविडेंड का ऐलान, Q4 में 15% बढ़ा फार्मा कंपनी का रेवेन्यू; नोट करें रिकॉर्ड डेट

Alkem Lab देश की लीडिंग फार्मा कंपनियों में एक है. कंपनी का 68% रेवेन्यू डोमेस्टिक और 20% अमेरिका से आता है. रेवेन्यू में हेल्दी ग्रोथ देखने को मिला लेकिन एक्सेप्शनल लॉस के कारण नेट प्रॉफिट घट गया है. शेयर होल्डर्स के लिए 500% डिविडेंड का ऐलान किया गया है. नोट करें रिकॉर्ड और पेमेंट डेट.
500% के बंपर डिविडेंड का ऐलान, Q4 में 15% बढ़ा फार्मा कंपनी का रेवेन्यू; नोट करें रिकॉर्ड डेट

कंपनी ने FY26 में कुल 53 रुपए का डिविडेंड दिया है. प्रतीकात्मक फोटो 

Alkem Lab Q4 Results: फार्मा सेक्टर की कंपनी एल्केम लैब ने चौथी तिमाही के लिए रिजल्ट (Q4 Results) का ऐलान किया है. कंपनी ने कहा कि चौथी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष में कंपनी ने रिकॉर्ड EBITDA रिपोर्ट की जबकि रेवेन्यू ग्रोथ भी हेल्दी रहा है. शेयर होल्डर्स के लिए 500% के डिविडेंड (Dividend) का भी ऐलान किया गाय है.

कितना मिलेगा डिविडेंड?

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी में Alkem ने बताया कि बोर्ड ने 2 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर 500% यानी प्रति शेयर 10 रुपए के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है. हालांकि, डिविडेंड प्रस्ताव पर आखिरी मुहर लगाने का काम AGM में किया जाएगा.

5 सवाल में समझें पूरी बात

सवालजवाब (डायरेक्ट उत्तर)
प्रति शेयर कितना फाइनल डिविडेंड मिलेगा?₹10 (फेस वैल्यु का 500%)
रिकॉर्ड डेट (Record Date) कब है?7 अगस्त 2026
AGM (एनुअल जनरल मीटिंग) कब होगी?27 अगस्त 2026
डिविडेंड का भुगतान कब तक होगा?1 सितंबर 2026 तक
FY26 में कुल कितना डिविडेंड मिला?₹53 (₹43 अंतरिम + ₹10 फाइनल)

कब होगी AGM यानी एनुअल जनरल मीटिंग?

कंपनी ने बताया कि 52वें एनुअल जनरल मीटिंग का आयोजन 27 अगस्त 2026 को किया गया है.

रिकॉर्ड डेट कब है?

फाइनल डिविडेंड के लिए बोर्ड ने रिकॉर्ड डेट 7 अगस्त 2026 को फाइनल किया है.

कब तक होगा डिविडेंड का भुगतान?

अगर एनुअल जनरल मीटिंग में डिविडेंड प्रस्ताव पर मुहर लग जाता है तो 1 सितंबर 2026 तक फाइनल डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा.

FY26 में इससे पहले भी डिविडेंड मिला था?

FY26 में इससे पहले कंपनी ने 43 रुपए के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया था. अब 10 रुपए के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया गया. इस तरह कंपनी ने FY26 में कुल 53 रुपए का डिविडेंड दिया है.

Q4 में कैसा रहा प्रदर्शन?

सालाना आधार पर रेवेन्यू 15% ग्रोथ के साथ 3603 करोड़ रुपए, ग्रॉस प्रॉफिट 26% ग्रोथ के साथ 2355 करोड़ रुपए और ग्रॉस प्रॉफिट मार्जिन 59.3% के मुकाबले 65.4% रहा. EBITDA 32% ग्रोथ के साथ 517 करोड़ रुपए और PBT यानी प्रॉफिट बिफोर टैक्स 41% ग्रोथ के साथ 558 करोड़ रुपए रहा. 135 करोड़ रुपए के एक्सेप्शनल लॉस के कारण कंपनी का नेट प्रॉफिट -23% घट गया है.

पैरामीटरQ4FY26Q4FY25YoY बदलाव (%)
ऑपरेशनल रेवेन्यू₹3,603.3 Cr₹3,143.8 Cr14.60%
Gross Profit₹2,355.5 Cr₹1,864.5 Cr26.30%
ग्रॉस प्रॉफिट मार्जिन )65.40%59.30%+610 bps
EBITDA₹517.4 Cr₹391.3 Cr32.20%
EBITDA Margin14.40%12.40%+200 bps
PBT (Exceptional Items से पहले)₹557.8 Cr₹396.3 Cr40.70%
Exceptional Items (असाधारण खर्च)₹(-135.0 Cr)₹0.0 Cr
PBT (Exceptional Items के बाद)₹422.9 Cr₹396.3 Cr6.70%
नेट प्रॉफिट (PAT)₹236.5 Cr₹305.9 Cr-22.70%
PAT मार्जिन (PAT Margin)6.60%9.70%-310 bps
EPS (₹/शेयर)₹19.8₹25.6-22.70%

हालांकि, तिमाही आधार पर प्रदर्शन कमजोर रहा है. रेवेन्यू में -3.6% और ग्रॉस प्रॉफिट में -4.4% की कमजोरी दर्ज की गई. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA में -37.5% की गिरावट आई है जबकि नेट प्रॉफिट में -62.8% की गिरावट आई है.

FY26 में ओवरऑल कैसा रहा प्रदर्शन?

पैरामीटरFY26FY25YoY बदलाव (%)
ऑपरेशनल रेवेन्यू₹14,712.3 Cr₹12,964.5 Cr13.50%
ग्रॉस प्रॉफिट₹9,619.5 Cr₹8,200.3 Cr17.30%
Gross Profit Margin65.40%63.30%+210 bps
EBITDA₹3,005.2 Cr₹2,512.2 Cr19.60%
EBITDA Margin20.40%19.40%+100 bps
PBT (Exceptional Items से पहले)₹3,045.7 Cr₹2,527.0 Cr20.50%
Exceptional Items (असाधारण खर्च)₹(-174.8 Cr)₹0.0 Cr
PBT (Exceptional Items के बाद)₹2,870.9 Cr₹2,527.0 Cr13.60%
नेट प्रॉफिट (PAT)₹2,301.8 Cr₹2,165.5 Cr6.30%
PAT मार्जिन (PAT Margin)15.60%16.70%-110 bps
EPS (₹/शेयर)₹192.5₹181.16.30%

रेवेन्यू में 13.5% का ग्रोथ दर्ज किया गया और यह 14712 करोड़ रुपए रहा. ग्रॉस प्रॉफिट 17.3% ग्रोथ के साथ 9619 करोड़ रुपए रहा. EBITDA 19.6% ग्रोथ के साथ 3005 करोड़ रुपए रहा. 178 करोड़ रुपए का एक्सेप्शनल लॉस रहा जिसके के कारण नेट प्रॉफिट 6.3% के मामूली ग्रोथ के साथ 2301 करोड़ रुपए रहा.

इंडियन बिजनेस का कैसा रहा प्रदर्शन?

Alkem Lab देश की लीडिंग फार्मा कंपनियों में एक है. FY26 में कंपनी का 68% के करीब डोमेस्टिक रेवेन्यू है. डोमेस्टिक बिजनेस का ग्रोथ 9.2% रहा जो इंडियन फार्मा मार्केट यानी IPM ग्रोथ के मुकाबले 20 bps अधिक है. एक्यूट सेगमेंट का ग्रोथ 8.5% रहा जबकि इस सेगमेंट में IPM ग्रोथ 6.8% रहा. क्रोनिक सेगमेंट का ग्रोथ 12.6% रहा जबकि आईपीएम ग्रोथ 12.5% रहा.

अमेरिकी बिजनेस का कैसा रहा प्रदर्शन?

FY26 में टोटल सेल्स में अमेरिकी बिजनेस का शेयर 20.5% रहा और अमेरिकी सेल्स में सालाना आधार पर 20.3% का ग्रोथ दर्ज किया गया. अमेरिका के अलावा अन्य इंटरनेशनल बिजनेस का सेल्स ग्रोथ 27.4% रहा और यह कंपनी के टोटल रेवेन्यू में 11.7% योगदान रखता है.

Alkem Share Price

  • प्रमोटर की हिस्सेदारी 51.20%
  • पब्लिक की हिस्सेदारी 48.80%
  • FII/DII की हिस्सेदारी 10.15%/21.39%
  • 30 म्यूचुअल फंड्स के पास 15.57%
  • 57558 रीटेल के पास 1.16% हिस्सेदारी

Alkem का शेयर BSE पर 5452 रुपए पर है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 5933 रुपए और लो 4716 रुपए है. कंपनी का मार्केट कैप 65200 करोड़ रुपए के करीब है. कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 51.20% और पब्लिक की हिस्सेदारी 48.80% है. पब्लिक ओनरशिप में इंस्टीट्यूशन्स के पास करीब 32% ओनरशिप है. इसमें FII/DII की हिस्सेदारी 10.15%/21.39% है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6