इंजीनियरिंग कंपनी ने किया ₹16 के डिविडेंड का ऐलान, Q4 में 38% बढ़ा मुनाफा; नोट करें पेमेंट डेट

AIA Engineering Q4 Results: इंजीनियिरिंग एंड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के मुनाफे में 38% का ग्रोथ दर्ज किया गया और यह 393 करोड़ रुपए रहा. शेयर होल्डर्स के लिए 800% के बंपर डिविडेंड का ऐलान किया गया है. जानिए रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट की पूरी जानकारी.
इंजीनियरिंग कंपनी ने किया ₹16 के डिविडेंड का ऐलान, Q4 में  38% बढ़ा मुनाफा; नोट करें पेमेंट डेट

कंपनी में 41% पब्लिक ओनरशिप है जिसमें 39% के करीब इंस्टीट्यूशन्स के पास है. (प्रतीकात्मक फोटो)

AIA Engineering Q4 Results: देश की लीडिंग इंजीनियरिंग एंड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी AIA Engineering ने चौथी तिमाही के लिए रिजल्ट का ऐलान किया है. कंपनी के मार्जिन में अच्छा ग्रोथ दर्ज किया गया जिसकी मदद से मुनाफे में 38% का उछाल आया है. शेयर होल्डर्स के लिए प्रति शेयर 16 रुपए के डिविडेंड (Dividend) का ऐलान किया गया है. नतीजों के बाद शेयर पौने चार फीसदी की तेजी के साथ 4130 रुपए पर बंद हुआ. बुधवार को यह शेयर फोकस में रहेगा.

कितना मिलेगा डिविडेंड?

AIA Engineering के बोर्ड ने चौथी तिमाही के रिजल्ट के साथ में 2 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर 800% यानी प्रति शेयर 16 रुपए के डिविडेंड का ऐलान किया है. FY25 में भी कंपनी ने हर शेयर पर 16 रुपए के डिविडेंड का ऐलान किया था.

आपके काम की 5 प्रमुख बातें

(S.No.)सवालजवाब
1प्रति शेयर कितना डिविडेंड मिलेगा?प्रति शेयर ₹16 (800%) का डिविडेंड मिलेगा
2डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट क्या है?इसके लिए रिकॉर्ड डेट 5 सितंबर 2026 तय की गई है
3कंपनी की AGM बैठक कब होने वाली है?कंपनी की 36वीं AGM बैठक 15 सितंबर 2026 को होगी
4डिविडेंड का पैसा खाते में कब तक आएगा?AGM की मंजूरी के बाद 14 अक्टूबर 2026 या उससे पहले भुगतान होगा
5पिछले साल (FY25) कंपनी ने कितना डिविडेंड दिया था?पिछले साल भी कंपनी ने हर शेयर पर ₹16 का ही डिविडेंड दिया था

कब होगा डिविडेंड का भुगतान?

कंपनी ने कहा कि अगर AGM यानी एनुअल जनरल मीटिंग की बैठक में इस डिविडेंड प्रस्ताव पर मुहर लगती है तो 14 अक्टूबर या इससे पहले इसका भुगतान कर दिया जाएगा.

कब है AGM बैठक?

कंपनी ने बताया कि 15 सितंबर 2026 को 36वें एजीएम बैठक का आयोजन किया गया है.

रिकॉर्ड डेट क्या है?

इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 5 सितंबर 2026 को फिक्स किया गया है.


Q4 में कैसा रहा कंपनी का प्रदर्शन?

फाइनेंशियल पैरामीटरQ4 FY26 (₹ Lakhs)Q4 FY25 (₹ Lakhs)(YoY Growth %)
ऑपरेशनल इनकम₹1,26,626₹1,15,704↑ 9.44%
EBITDA₹50,267₹39,952↑ 25.82%
EBITDA मार्जिन (%)39.70%34.53%↑ 517 bps
प्रॉफिट बिफोर टैक्स (PBT)₹46,845₹36,312↑ 29.01%
नेट प्रॉफिट (PAT)₹39,327₹28,522↑ 37.88%
प्रॉफिट मार्जिन (PAT %)31.06%24.65%↑ 641 bps

FY26 की चौथी तिमाही में AIA Engineering का रेवेन्यू सालाना आधार पर 9.4% ग्रोथ के साथ 1266 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले 1157 करोड़ रुपए था. EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 26% के ग्रोथ साथ 502 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले 399 करोड़ रुपए था. EBITDA मार्जिन 34.53% के मुकाबले बढ़कर 39.70% पर पहुंच गया. नेट प्रॉफिट 38% बढ़कर 393 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले 285 करोड़ रुपए था.

FY26 में कैसा रहा प्रदर्शन?

फाइनेंशियल पैरामीटरFY26 (₹ Lakhs)FY25 (₹ Lakhs)(YoY Growth %)
ऑपरेशनल इनकम₹4,41,986₹4,28,744↑ 3.09%
EBITDA₹1,74,426₹1,49,260↑ 16.86%
EBITDA मार्जिन (%)39.46%34.81%↑ 465 bps
प्रॉफिट बिफोर टैक्स (PBT)₹1,59,177₹1,36,843↑ 16.32%
नेट प्रॉफिट (PAT)₹1,27,016₹1,06,074↑ 19.74%
प्रॉफिट मार्जिन (PAT %)28.74%24.74%↑ 400 bps

868 करोड़ रुपए का ऑर्डर बुक

वर्तमान में कंपनी की कुल क्षमता 4.36 लाख TPA है. FY26 में कुल 104 करोड़ रुपए का कैपेक्स किया गया. 1 अप्रैल 2026 के आधार पर कंपनी का ऑर्डर बुक 868 करोड़ रुपए का है. AIA Engineering कैपिटल गुड्स कंपनी है जो हाई क्रोम मिल कॉस्टिंग और अब्रेसिव प्रोड्ट्स बनाती है. यह एक मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है जो माइनिंग और सीमेंट इंडस्ट्री को कैटर करती है. इसके क्रोम स्टील बॉल्स का इस्तेमाल सीमेंट इंडस्ट्री में ग्राइंडिंग कोर के लिए होता है जिससे मशीन की एफिशिएंसी बढ़ती है.

AIA Engineering Share Price

AIA Engineering का शेयर मंगलवार को पौने चार फीसदी की मजबूती के साथ 4130 रुपए पर बंद हुआ. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 4200 रुपए है और लो 3000 रुपए है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 3.2% और दो हफ्ते में 10% की तेजी आई है. कंपनी का मार्केट कैप 38550 करोड़ रुपए के करीब है. प्रमोटर के पास कंपनी में 58.50% और पब्लिक के पास 41.50% ओनरशिप है. पब्लिक ओनरशिप में 39% के करीब इंस्टीट्यूशन्स के पास है. केवल पौने तीन फीसदी हिस्सेदारी रीटेल और अन्य पब्लिक के पास है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6