&format=webp&quality=medium)
Ahasolar Technologies Order: रिटेल कंपनी Ahasolar Technologies को एक वर्क ऑर्डर मिला है. शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने कहा कि उसे गुजरात अर्बन डेवलपमेंट कंपनी (GUDA) से लगभग 1 करोड़ रुपये का ऑर्डर हासिल हुआ है. यह एक कंसल्टेंसी कॉन्ट्रैक्ट है. शेयर अपने हाई से 82.5 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है.
कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा, हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि Ahasolar Technologies को गुजरात के अलग-अलग स्थानों के लिए कंसल्टेंसी सर्विसेज के लिए वर्क ऑर्डर हासिल हुआ है. इसके तहत कंसल्टेंसी सर्विसेज, डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने में सहायता, सभी GTP/QAP की प्रूफ जांच और प्रमाणन, डिजाइन एंड ड्राइंग और जांच, फाइनल रिकमेंडेशन और गुजरात शहरी विकास कंपनी लिमिटेड (GUDA) से ग्रिड से जुड़े सौर फोटोवोल्टिक परियोजना की स्थापना के लिए पीएमसी प्रमाणित ईपीसी ठेकेदार के बिल का सर्टिफिकेट आदि.
ये भी पढ़ें- IT कंपनी ने शेयरहोल्डर्स को दिया तोहफा,575% डिविडेंड का किया ऐलान, नोट कर लें रिकॉर्ड डेट
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
इस वर्क ऑर्डर की वैल्यू 1 करोड़ रुपये है. इसे 5 साल में पूरा किया जाना है. यह एक घरेलू ऑर्डर है.
Ahasolar Technologies स्टॉक का 52 वीक हाई 541.95 रुपये है, जो इसने 30 अप्रैल 2024 को बनाया था. जबकि 52 वीक लो 85.65 रुपये है, जो इसने 1 अप्रैल 2025 को टच किया है. शेयर अपने हाई से 82.56 फीसदी करेक्ट हो चुका है. स्टॉक की परफॉर्मेंस देखें तो एक हफ्ते में यह 4.83 फीसदी बढ़ा है. लेकिन इस साल अब तक 60 फीसदी और बीते 6 महीने में 73 फीसदी से ज्यादा करेक्ट हो चुका है. पिछले एक साल में शेयर 79 फीसदी से ज्यादा गिरा है.